UBI Apprentice Recruitment 2026 Notification Release: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती का 1865 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। दरअसल बैंक द्वारा UBI Apprentice Recruitment 2026 का कुल 1865 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए मौका है जो स्नातक के बाद भारत के एक प्रमुख सरकारी बैंक की कार्यप्रणाली को सीखना चाहते हैं।

UBI Apprentice Recruitment 2026 Notification Release
UBI Apprentice Recruitment 2026

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह जिले-वार आयोजित की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अवधि के लिए बैंक के विभिन्न ऑपरेशन्स और ग्राहक सेवाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसमें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस आर्टिकल में UBI Apprentice Vacancy के लिए NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन, डिस्ट्रिक्ट वाइज चयन और फीस स्ट्रक्चर सहित पूरी जानकारी दी गई है।

UBI Apprentice Recruitment 2026 Overview

OrganizationUnion Bank of India (UBI)
Post NameApprentice
Vacancies1865 (District-wise)
Training Duration01 Year
Apply ModeOnline (NATS/NAPS & BFSI SSC Portal)
Last Date19 May 2026
SelectionBasis Online Test & Local Language Test
Stipend₹15,000 – ₹20,000 Per Month
CategoryLatest Banking Jobs 2026
Official WebsiteUBI Portal

UBI Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी किया गया है, साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा का आयोजन मई से जून 2026 में किया जाएगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

बैंक द्वारा कुल 1865 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें राज्यवार और फिर उन राज्यों में जिलेवार रिक्त पद संख्या निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे केवल उस जिले/राज्य से आवेदन करें जिसकी वह स्थानीय भाषा को बोलना और लिखना अच्छे से जानते हो। पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें।

UBI Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

  • यूबीआई अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, साथ ही आवेदक जिस राज्य से आवेदन करना चाहते है उसकी स्थानीय भाषा को लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • शून्य अनुभव: उम्मीदवार ने पहले कभी अप्रेंटिसशिप न की हो और न ही उसके पास 1 वर्ष से अधिक का कोई कार्य अनुभव हो।

UBI Apprentice Bharti 2026 Qualification

यूबीआई Bank अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि 01 अप्रैल 2022 के बाद की होनी चाहिए, पिछले 4 वर्षों के पासआउट उम्मीदवार ही इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र हैं।

UBI Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में न्यूनतम 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Read Also….राजस्थान में RSSB नई टीचर भर्ती का 3540 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 जून तक

UBI Apprentice Sarkari Nokri 2026 Application Fees

यूबीआई अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है साथ ही GST शुल्क अतिरिक्त रूप से निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
General / OBC Candidates₹800/- + GST
Female / SC / ST Candidates₹600/- + GST
PwBD Candidates₹400/- + GST
Payment ModeOnline

UBI Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

यूबीआई अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, भाषा परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Online Objective Test: 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव/रीजनिंग, कंप्यूटर और बैंकिंग प्रॉडक्ट्स विषय शामिल है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • Language Test (LPST): स्थानीय भाषा की परीक्षा अनिवार्य होगी, यदि 10वीं/12वीं में वह भाषा विषय के रूप में नहीं थी।
  • Waiting List: बैंक राज्यवार/कैटेगरी वाइज एक वेटिंग लिस्ट जारी करेगा, जो रिजल्ट की तारीख से 1 साल तक वैध रहेगी। रिक्तियां खाली रहने पर वेटिंग लिस्ट से उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

UBI Apprentice Salary 2026

ट्रेनिंग के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड शाखा के अनुसार दिया जाएगा:

  • ग्रामीण/अर्ध-शहरी शाखा (Rural/Semi-Urban): ₹15,000/-
  • शहरी शाखा (Urban): ₹18,000/-
  • मेट्रो शाखा (Metro): ₹20,000/-
  • Note: इसके अलावा कोई भी अन्य भत्ता जैसे यात्रा या आवास भत्ता नहीं दिया जाएगा।

How To Apply UBI Apprentice Recruitment 2026

UBI Apprentice Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले NATS/NAPS पर रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
NATS NAPS Registration
NATS NAPS Registration
  • इसके BFSI SSC पोर्टल bfsissc.com पर जाकर ‘Recruitment‘ सेक्शन में ‘Engagement of Apprentices‘ लिंक पर क्लिक करें।
Engagement of Apprentices
Engagement of Apprentices
  • इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

UBI Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

UBI Apprentice Notification PDF Download Notification PDF Download
UBI Apprentice Apply OnlineApply Online
Official Website UBI
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: UBI Apprentice Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो भविष्य में बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। 1 साल का यह अनुभव न केवल आपके रिज्यूमे को मजबूत करेगा, बल्कि आपको बैंकिंग के वास्तविक कामकाज से भी रूबरू कराएगा। भर्ती जिला-वार होने के कारण स्थानीय उम्मीदवारों के पास चयन की बेहतर संभावना है। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन आज ही पूरा करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। भर्ती से जुड़ी किसी भी आधिकारिक पुष्टि, तिथियों में बदलाव या विस्तृत शर्तों के लिए कृपया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी मूल विज्ञापन और उनकी वेबसाइट को अवश्य देखें।

UBI Apprentice Recruitment 2026 FAQ’s

वेटिंग लिस्ट कितने समय तक मान्य रहेगी?

चयन के बाद जारी होने वाली वेटिंग लिस्ट परिणाम घोषित होने की तारीख से अगले 1 वर्ष तक प्रभावी रहेगी।

क्या परीक्षा में गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग होगी?

नहीं, UBI अप्रेंटिस परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं रखी गई है।

क्या एक से अधिक जिलों/राज्यों से आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के किसी भी एक जिले के लिए आवेदन कर सकता है।

क्या फॉर्म भरते समय NATS रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी है?

हां, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण और उसकी आईडी होना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment