CTET September 2026 Notification Release: सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सितम्बर का नोटिफिकेशन जारी, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए CBSE CTET September 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है जो केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विद्यालयों में शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस बार बोर्ड द्वारा आवेदन और परीक्षा केंद्र के आवंटन को लेकर कुछ कड़े नियम भी लागू किए हैं, जिन्हें समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

CTET September 2026 Notification Release
CTET September 2026

सीटीईटी सितम्बर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। यदि आप भी सीटीईटी सितम्बर पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक “कम्पलीट गाइड” साबित होगा। इस आर्टिकल में सीटीईटी नोटिफिकेशन की प्रत्येक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराई गई है ताकि आपसे आवेदन के समय कोई गलती न हो। इसके अलावा CTET September Official Notification और CTET September Apply Link नीचे दिया गया है।

CTET September 2026 Highlight

Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
Conducting BodyCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Edition22nd Edition of CTET
Total Languages27 Languages
Total Exam Cities132 Cities across India
Mode of ApplyOnline Only
Form Start Date11 May 2026
Selection TypeEligibility Certificate (Lifetime Validity)
CategoryCBSE CTET Exam 2026
Official WebsitePortal

CTET September 2026 Important Dates

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन 8 मई को जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
Official Notification Released08 मई 2026
Online Application Starts11 मई 2026
Last Date of Application10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Last Date for Depositing Fees10 जून 2026
Correction in Online Application15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक
CTET September Admit Card Downloadपरीक्षा से ठीक 2 दिन पहले
CTET September Exam Date06 सितंबर 2026 (रविवार)
CTET Backup Exam Date (Reserved)05 सितम्बर 2026 (शनिवार) – यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है
CBSE CTET Result Dateअक्टूबर 2026 के अंत तक (संभावित)

CTET September 2026 Eligibility Criteria

केंद्रीय लेवल पर शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीटेट पात्रता परीक्षा के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

CTET September Exam 2026 Qualification

  • कक्षा 1 से 5 (Paper I): किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही इनके पास 2 साल का D.El.Ed डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • कक्षा 6 से 8 (Paper II): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही B.Ed या 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (D.El.Ed) होना आवश्यक है।

Note: अंतिम वर्ष में अध्ययनरत (Appearing) छात्र भी इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

CTET September Notification 2026 Age Limit

सीटेट सितम्बर एग्जाम में शामिल होने के लिए बोर्ड द्वारा कोई अधिकतम आयु सीमा (No Upper Age Limit) तय नहीं की गई है। जब तक आप शैक्षणिक रूप से योग्य हैं, आप जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं और अपना स्कोर सुधार सकते हैं।

CTET September Apply Online 2026 Application Fees

सीटीईटी सितम्बर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। पेपर अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क विवरण इस प्रकार है:

Categoryपेपर I या II (कोई एक) दोनों पेपर (I और II)
सामान्य / ओबीसी (General / OBC)₹ 1000/-₹ 1200/-
SC / ST / दिव्यांग (Diff. Abled)₹ 500/-₹ 600/-

CTET September 2026 Selection Process

सीटेट सितम्बर एग्जाम एक केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Qualifying Exam) है। इसमें सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% यानी 90 अंक और आरक्षित वर्ग को 55% यानी 82 अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। एक बार यह परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद जो CTET सर्टिफिकेट मिलता है, वह अब आजीवन (Lifetime) मान्य रहेगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार सीधे भर्ती KVS, NVS, DSSSB शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते है।

CTET September Exam Pattern 2026

CBSE CTET Exam के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQs)।
  • कुल प्रश्न: 150 (प्रत्येक पेपर के लिए)।
  • परीक्षा समय अवधि: 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है, जो उम्मीदवारों के लिए एक प्लस पॉइंट है।
  • भाषा: परीक्षा कुल 27 अलग अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • अच्छी तैयारी के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल से CBSE CTET September Syllabus PDF Download कर सकते हैं।

Read Also….सरकारी शिक्षक नौकरी का 884 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

How To Apply for CTET September 2026

CBSE CTET Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in अथवा cbse.gov.in पर जाएं।
CBSE CTET Online Form Official Portal
CBSE CTET Online Form Official Portal
  • होमपेज पर उपलब्ध “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
CTET Apply Online
CTET Apply Online
  • आवश्यक जानकारी के साथ सीटेट ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • सीटेट सितम्बर एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
CTET Application Form
CTET Application Form
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके निर्धारित साइज में पोर्टल पर अपलोड करें।
  • अंत में ऑनलाइन नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

विशेष सूचना: सीटेट एग्जाम सेंटर को लेकर Big Update

आवेदकों को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर एग्जाम सेंटर चुनने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। CBSE द्वारा एग्जाम सेंटर का आवंटन यादृच्छिक (Random Basis) पर किया जाएगा। आवंटित शहर में किसी भी परिस्थिति में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET September 2026 Apply Online

CBSE CTET Notification PDF Download Notification PDF Download
CBSE CTET Apply Online Apply Now, Link 2
Official Website Portal 
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: CBSE CTET 2026 September की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय बहुत कीमती है। बोर्ड द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि 10 जून के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं होगा। रैंडम शहर आवंटन नीति को देखते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय मानसिक रूप से तैयार रहें। अपनी तैयारी को सटीक सीटेट सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर जारी रखें।

Disclaimer: यहां दी गई सम्पूर्ण जानकारी पूरी तरह से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस (Dated: 08.05.2026) पर आधारित है। अधिक जानकारी और विस्तृत सिलेबस के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक ‘Information Bulletin’ को ही आधार बनाना चाहिए, जो वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

CTET September 2026 FAQ’s

क्या परीक्षा एक से अधिक दिनों में हो सकती है?

मुख्य परीक्षा 06 सितम्बर को है, लेकिन उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने पर इसे 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को भी आयोजित किया जा सकता है।

आवेदन सुधार (Correction) के लिए कितना समय मिलेगा?

उम्मीदवारों को सुधार के लिए 15 जून से 18 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

क्या मैं अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर ले सकता हूं?

नहीं, इस बार आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई प्रावधान नहीं है। शहर का आवंटन CBSE द्वारा रैंडम आधार पर होगा।

सीबीएसई सीटेट सितम्बर 2026 परीक्षा किस मोड में होगी?

आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 06 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment