DSSC Vacancy 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए आर्मी कॉलेज में LDC, MTS, Driver और स्टेनो की बंपर भर्तियां, आवेदन 12 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप सिर्फ 10वीं या 12वीं पास हैं और भारतीय सेना के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से मत जाने दीजिए। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC), वेलिंगटन (तमिलनाडु) ने सिविलियन स्टाफ के विभिन्न स्तरीय पदों को भरने के लिए DSSC Vacancy 2026 के तहत आवेदन मांगे है।

DSSC Vacancy 2026 Notification Release DSSC Form Download
DSSC Vacancy 2026

डीएसएससी भर्ती में एलडीसी, एमटीएस, ड्राइवर, लाइनमैन, सुपरवाइजर और स्टेनोग्राफर जैसे विभिन्न अलग-अलग पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अलावा पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

DSSC Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था का नामडिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC)
पदों के नामMTS, LDC, Driver, Stenographer, Lineman, Supervisor & Various Posts
कुल पद संख्या78 पद
नौकरी का स्थानवेलिंगटन, तमिलनाडु
फॉर्म भरने का तरीकाऑफलाइन (रजिस्टर्ड डाक द्वारा)
आवेदन शुरू23 मई 2026 से
कैटेगरीLatest Defence Services Jobs 2026
ऑफिशियल वेबसाइटDSSC

Vacancy Details: किस पद के लिए कितनी सीटें खाली हैं?

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज द्वारा विभिन्न स्तरीय कुल 78 खाली पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, स्टेनो और ड्राइवर सहित अलग अलग पद शामिल है।

अगर आप एक से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपको प्रत्येक पद के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा। हर फॉर्म के साथ अलग से डॉक्युमेंट्स और ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) भेजना अनिवार्य है।

पद का नामकुल पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS – Office & Training)13
स्टेनोग्राफर ग्रेड II05
सिविलियन मोटर ड्राइवर (Ordinary Grade)05
हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर04
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)04
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर04
लाइनमैन (Lineman)02
सुपरवाइजर (नेटवर्किंग)01
टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर)01
बोट बिल्डर (Boat Builder)01

DSSC Vacancy 2026 Important Dates

डीएसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 मई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन के लिए निम्नलिखित तारीखें निर्धारित की गई है:

  • आवेदन शुरू: 23 मई 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 12 जून 2026
  • परीक्षा की तारीख: जल्द ही जारी होगी।
DSSC Recruitment 2026 Official Notification
DSSC Recruitment 2026 Official Notification

Application Fees

DSSC Vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर फॉर्म भरने के लिए सभी कैटेगरी के योग्य उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, यह शुल्क ऑफलाइन मोड में Demand Draft (DD) के जरिए जमा करना होगा।

किसके नाम पर बनेगा DD: आवेदकों को DD “DSSC Direct Vacancy 2026” के नाम पर बनवाना होगा, जो कि Canara Bank, DSSC Branch (Code 16239) में देय होना चाहिए।

Age Limit

डीएसएससी भर्ती में उम्र की गणना 12 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसके अनुसार सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा MTS और टेक्निकल अटेंडेंट पदों के लिए 25 वर्ष एवं अन्य सभी पदों के लिए 27 वर्ष रखी गई है।

सरकारी नियमानुसार OBC वर्ग को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की छूट, SC, ST को 5 वर्ष की छूट, दिव्यांगजन (PwD) को कैटेगरी अनुसार 10 से 15 वर्ष की छूट और एक्स-सर्विसमैन को नियमानुसार 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

DSSC Post Wise Educational Qualification

डीएसएससी भर्ती में पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यतातकनीकी योग्यता/ अनुभव
एमटीएस10वीं पाससाफ-सफाई और बागवानी जैसे काम, कोई अनुभव नहीं
बोट बिल्डर12वीं पासनावों की मरम्मत में 2 साल का अनुभव या मरीन फिटर में NAC सर्टिफिकेट
एलडीसी12वीं पासकंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग (35 WPM) या हिंदी टाइपिंग (30 WPM)
लाइनमैन12वीं पासऑप्टिकल फाइबर केबल मैनेजमेंट में डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव
सिविलियन ड्राइवर12वीं पासहैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस + 2 साल का अनुभव
स्टेनोग्राफर12वीं पासडिक्टेशन: 80 WPM और कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन का ज्ञान
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर12वीं पासया BCA नेटवर्किंग डिप्लोमा + CCNA/CCNP सर्टिफिकेट + 2 साल का अनुभव
हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर12वीं पास याBCA हार्डवेयर एडवांस डिप्लोमा + VLSI सर्टिफिकेट + 2 साल का अनुभव
टेक्निकल अटेंडेंट10वीं पासप्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर ट्रेड में ITI या 1 साल का अनुभव
सुपरवाइजर (नेटवर्किंग)B.E. / B.Tech या MCA / M.Scनेटवर्क सिस्टम और सर्वर मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव

DSSC Staff Selection Process

DSSC Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

DSSC Exam Pattern 2026

  • यह लिखित परीक्षा केवल DSSC, वेलिंगटन, तमिलनाडु के कैंपस में ही होगी।
  • पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा।
  • परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQs) टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। होंगे।
  • पेपर का कठिनाई लेवल 10वीं और 12वीं स्तर का होगा।
  • इस परीक्षा में रीजनिंग, अंकगणित (Maths), जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस (GK) और संबंधित ट्रेड/पोस्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

DSSC Staff Salary Structure 2026

7th Pay Commission के अंतर्गत DSSC Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार इस प्रकार मासिक सैलरी दी जाएगी:

  1. सुपरवाइजर, नेटवर्क और हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर: Level 5 के अनुसार 29,200 से 92,300 रूपये तक
  2. स्टेनोग्राफर ग्रेड II और लाइनमैन: Level 4 के अनुसार 25,500 से 81,100 रूपये तक
  3. LDC, सिविलियन मोटर ड्राइवर और बोट बिल्डर: Level 2 के अनुसार 19,900 से 63,200 रूपये तक
  4. एमटीएस (MTS) और टेक्निकल अटेंडेंट: Level 1 के अनुसार 18,000 से 56,900 रूपये तक

Read Also…बोर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में 10वीं पास ड्राफ्ट्समैन, स्टोरकीपर सहित 899 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन 4 जुलाई तक

How to Apply Offline DSSC Vacancy 2026

चूंकि डीएससीसी फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे है, आप भी यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले नीचे दिए गए ऑफलाइन फॉर्म को डाउनलोड करें या DSSC आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
DSSC Official Website
DSSC Official Website
  • फॉर्म की पीडीएफ को कंप्यूटर पर Adobe Reader में खोलें और मांगी गई पूरी डिटेल्स अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में टाइप करें।
  • टाइप करने के बाद फॉर्म का एक साफ कलर प्रिंटआउट निकाल लें।
  • फॉर्म पर अपनी लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और साइन करें।
  • बैंक से ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाकर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवाकर उन पर खुद के साइन करके उन्हें फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • इस फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उस पर अपना खुद का नाम-पता लिखें और ₹56 का डाक टिकट लगाकर अब एक बड़ा लिफाफा लें और उसके ऊपर साफ-साफ लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF ___” (खाली जगह में अपने पद का नाम भरें)
  • इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से 12 जून 2026 से पहले नीचे दिए गए पते पर भेज दें:

आवेदन पत्र भेजने का डाक पता:
To,
The Commandant,
Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643 231,
Tamil Nadu.

DSSC Sarkari Nokri Important Links

DSSC Notification PDF Download Notification
DSSC Form Download Application Form Download
Official WebsiteDSSC Portal
Daily Latest and Uniqe Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 के जरिए 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भारतीय सेना के इस प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान का पार्ट बनने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है। यदि आप किसी भी पद के लिए योग्य हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जमा करा दें।

Disclaimer: इस ब्लॉग में दी गई सम्पूर्ण जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए है। आवेदन करने से पहले सभी पाठक DSSC ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment