GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Notification Release: 10वीं 12वीं पास के लिए रोडवेज कंडक्टर और ड्राइवर के 8906 पदों निकली सीधी भर्ती, आवेदन 5 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) ने इस वर्ष की रोडवेज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप लंबे समय से Gujarat Government Jobs की तलाश में हैं तो आपके लिए GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 कुल 8906 पदों पर निकल चुकी है। जिसमें Driver Recruitment के 4588 पद और Conductor Recruitment के 4318 पद शामिल हैं।

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Notification Release
GSRTC Conductor Driver Bharti 2026

इन पदों के लिए 6 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसी भी राज्य के 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी कंडक्टर एवं ड्राइवर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। फॉर्म ऑनलाइन OJAS पोर्टल के जरिए जमा करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 5 जुलाई 2026 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते है।

गुजरात कंडक्टर ड्राइवर भर्ती के लिए Gujarat Transport Department की आधिकारिक गाइडलाइन्स के साथ ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनगुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC)
कुल पद संख्या8,906 (4,588 ड्राइवर + 4,318 कंडक्टर)
पदों के नामड्राइवर और कंडक्टर
आवेदन शुरू06 जून 2026 से
आवेदन मोडऑनलाइन
सैलरी26,000 रूपये प्रतिमाह
जॉब लोकेशनगुजरात
जॉब कैटेगरी10वीं और 12वीं पास सरकारी नौकरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Last Date

गुजरात कंडक्टर ड्राइवर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 6 जून 2026 को जारी किया जा चुका है, आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 जून 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 5 जुलाई 2026
  • फॉर्म फीस भरने की लास्ट डेट: 7 जुलाई 2026
GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Notification
GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Notification

GSRTC Vacancy Details

गुजरात ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती कुल 8906 पदों पर निकाली गई है:

  1. Heavy Vehicle Driver: 4,588 पद
  2. Bus Conductor: 4,318 पद

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 Qualification

पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता को पूरा करने वाले किसी भी राज्य के इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते है:

Post NameQualification
GSRTC Driver Vacancy
  • Qualification: 12वीं पास
  • Computer Knowledge: कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। अगर आपने 10वीं या 12वीं में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, तो यह चल जाएगा। अगर नहीं, तो कंप्यूटर का कोई भी सर्टिफिकेट कोर्स होना जरूरी है।
  • Experience: कम से कम 4 साल का भारी वाहन की ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए।
  • महिलाओं के लिए: हेवी लाइसेंस होना जरूरी है, लेकिन अगर अनुभव नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है, क्योंकि भर्ती के बाद 2 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • Driving License: आपके पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना जरूरी है। साथ ही ‘PSV बैज’ भी अनिवार्य है।

 

GSRTC Conductor VacancyQualification: 12वीं पास
License: वैध ‘कंडक्टर लाइसेंस’ व बैज होना अनिवार्य है।
Computer Knowledge: आवेदकों को Basic Computer Knowledge होना चाहिए।

Gujarat Roadways Bus Vacancy Age Limit

  • ड्राइवर: न्यूनतम 25 से अधिकतम 35 वर्ष
  • कंडक्टर: न्यूनतम 18 से अधिकतम 35 वर्ष
  • Age Relaxation: राज्य के स्थानीय आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में विशेष छूट देते हुए ऊपरी आयु 45 वर्ष तक रखी गई है।

GSRTC Conductor Driver Recruitment 2026 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा, पद अनुसार ड्राइविंग एवं कौशल परीक्षण, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Driver: एग्जाम के बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा, फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा के 40% और ड्राइविंग टेस्ट के 60% अंक जोड़े जाएंगे।
  • कंडक्टर: 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • Negative Marking: दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर करने एवं गोले खाली छोड़ने पर 0.25 अंकों की माइंस मार्किंग की जाएगी।

GSRTC Driver Exam Pattern In Hindi 2026

  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले कुल पद संख्या के दो गुणा अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंकों का विवरण इस प्रकार है:

सब्जेक्ट प्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान3030
रोड सेफ्टी और ऑटो मैकेनिक2020
गुजराती भाषा और व्याकरण2020
अंग्रेजी भाषा और व्याकरण1010
अंकगणित2020
कुल100100

GSRTC Conductor Exam Pattern In Hindi 2026

  • यह परीक्षा भी ऑफलाइन होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • कंडक्टर का पेपर कुल 100 प्रश्नों का होगा, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान, गुजरात का इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स2020
रोड सेफ्टी1010
गुजराती व्याकरण1010
अंग्रेजी व्याकरण1010
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग1010
निगम से जुड़ी जानकारी, टिकट और लगेज भाड़े के गणितीय प्रश्न1010
मोटर व्हीकल एक्ट, प्राथमिक उपचार और कंडक्टर की ड्यूटी1010
कंप्यूटर के उपयोग की बुनियादी जानकारी2020
कुल100100

गुजरात रोडवेज कंडक्टर ड्राइवर एग्जाम तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स

  • GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 के ऑफिशियल के सिलेबस अनुसार ‘Gujarat Transport Manual’, ‘Motor Vehicle Act 1988’ की लेटेस्ट गाइड और सामान्य ज्ञान की मानक पुस्तकों का अध्ययन करें।
  • साथ ही Previous Year Question Papers का नियमित अभ्यास आपकी सफलता की राह आसान बनाएगा।

GSRTC Conductor Driver Salary

गुजरात रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती के लिए अंतिम रूप से नियुक्त उम्मीदवारों को GSRTC Salary Structure के तहत हर महीने 26,000 फिक्स सैलरी दी जाएगी।

5 साल के लिए केवल फिक्स सैलरी ही मिलेगी, इसके साथ ही निगम के नियमानुसार मिलने वाले अन्य भत्तों या लाभों के अलावा कोई भी अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

5 वर्ष की संतोषजनक सर्विस पूरी होने के बाद निगम में ड्राइवर एवं कंडक्टर के पदों पर सबसे अच्छी सर्विस देने वालों को नियमित कर दिया जाएगा।

Read Also…एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करे अप्लाई

How to Apply GSRTC Conductor Driver Vacancy 2026

अभ्यर्थी राज्य के OJAS पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए आसानी से GSRTC Conductor Driver Online Form जमा कर सकते हैं:

  • OJAS Official Portal ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ‘Apply Online‘ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब योग्यता अनुसार संबंधित पद के सामने Apply Now पर क्लिक करके फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके ‘Confirm Application‘ बटन पर क्लिक कर दें।
  • गुजरात कंडक्टर ड्राइवर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकाल कर रख लें चयन प्रक्रिया के समय काम आयेगा।

GSRTC Conductor Driver Apply Online 2026

GSRTC Conductor Driver Notification PDF Download Conductor Notification, Driver Notification
GSRTC Conductor Driver Apply Online Driver Apply Online, Conductor Apply Online
Official Website OJAS
State Wise Govt Jobs Update Join Telegram Channel

निष्कर्ष: GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 सभी राज्यों के 10वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए करियर की शुरुआत करने का बेस्ट ऑप्शन है, जो गुजरात परिवहन निगम में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

समय रहते आवेदन फॉर्म सबमिट करके एग्जाम प्रिपरेशन स्टार्ट कर दें, सही बुक्स सेलेक्ट करें एवं प्रीवियस पेपर्स को अधिक से अधिक हल करें। इस जानकारी को अपने फ्रेंड सर्किल में शेयर करें। ऐसी ही डेली नई नई Govt Jobs Update सबसे पहले जानने के लिए हमारे टेलीग्राम या वाट्सअप चैनल से जुड़े।

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 FAQs

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा?

नहीं, दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी के अंतर्गत गुजरात कंडक्टर ड्राइवर भर्ती फॉर्म जमा करना होगा।

ओजस (OJAS) पोर्टल पर फोटो अपलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

फोटो का साइज 10 KB से कम और फॉर्मेट JPG ही रखें अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

परीक्षा हिंदी भाषा में होगी या गुजराती में?

GSRTC Conductor Driver Bharti 2026 परीक्षा का मुख्य माध्यम गुजराती भाषा है, लेकिन तकनीकी विषयों के कुछ प्रश्न दोनों भाषाओं में दिए जा सकते हैं।

क्या बिना अनुभव प्रमाण पत्र के ड्राइवर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, गुजरात रोडवेज ड्राइवर भर्ती के लिए 4 साल का भारी वाहन चलाने का अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

अगर मेरा कंफर्मेशन नंबर खो जाए तो क्या करूं?

ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘Print Application/View’ सेक्शन में जाकर आप अपनी जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर के माध्यम से इसे फिर से प्राप्त कर सकते हैं।

रोडवेज कंडक्टर वैकेंसी 2026 कब निकलेगी?

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में 4,318 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment