RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026: 12वीं पास राजस्थान लघु उद्योग निगम सहायक सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी, आवेदन 5 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

12वीं पास और कंप्यूटर डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RSIC) में सरकारी नौकरी पाने का मौका आ गया है। दरअसल राजस्थान सरकार के उपक्रम RSIC द्वारा RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 जून को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से Junior Assistant और Junior Sales Assistant के खाली पदों को भरा जाएगा।

RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 Notification Release
RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026

कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर लास्ट डेट 5 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है। RAJSICO 12th Pass Bharti के लिए योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RSIC)
पद का नामकनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ विक्रय सहायक
कुल पद09
आवेदन शुरू06 जून 2026 से
वेतनमानपे मैट्रिक्स प्रोबेशन में ₹14,600/- प्रतिमाह (लेवल-5)
कैटेगरी12th Pass Latest Govt Jobs in Rajasthan 2026
आधिकारिक वेबसाइटRAJSICO Portal

RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 Form Date

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 जून 2026 से
  • आवेदन की लास्ट डेट: 05 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 जुलाई 2026

Post Details

राजसिको 12वीं पास भर्ती का आयोजन कुल 09 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है जिसमें कनिष्ठ सहायक के लिए 04 पद और कनिष्ठ विक्रय सहायक के लिए 05 पद निर्धारित है।

Application Fees

राजसिको भर्ती में किसी भी पद पर आवेदन के लिए कैटेगरी अनुसार निम्नलिखित शुल्क देना होगा:

  • सामान्य कैटेगरी / क्रीमी लेयर OBC एवं MBC: ₹700/-
  • नॉन-क्रीमी लेयर OBC एवं MBC/EWS: ₹525/-
  • SC/ST/PwD: ₹350/-
  • Note: जिन परिवारों की सालाना आय 2.50 लाख रूपये से कम है, उनका शुल्क भी SC/ST के बराबर ₹350/- ही लगेगा।

RAJSICO भर्ती Age Limit

आयु की गणना 6 जुलाई 2026 के आधार पर करते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है।

सरकारी नियम अनुसार SC, ST, BC, MBC, EWS के पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RAJSICO Vacancy 2026 Qualification

  1. बेसिक योग्यता: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
  2. कंप्यूटर नॉलेज: 12वीं के साथ NIELIT का ‘O’ लेवल, COPA या राजस्थान का RSCIT कोर्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  3. सेल्स का अनुभव: कनिष्ठ विक्रय सहायक पद के लिए किसी सरकारी संस्था या प्राइवेट फर्म में सेल्स का 3 कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।

यह भर्ती किसके लिए है?

RAJSICO Recruitment 2026 उन सभी फ्रेशर्स और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए है जो राजस्थान सरकार के RSIC में क्लर्क या सहायक लेवल की नौकरी ढूंढ रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास 12वीं के साथ बेसिक कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है, वे आवेदन कर सकते है।

RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 Selection Process

राजसिको भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रोफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  1. Written Exam: लिखित परीक्षा Paper-I और Paper-II के लिए अलग अलग होगी।
  2. Proficiency Test: लिखित परीक्षा में पास होने वाले टॉप 5 गुणा उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट और दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  3. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन & मेडिकल: मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे एवं मेडिकल टेस्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

RAJSICO Exam JA and JSA Exam Pattern

लिखित परीक्षा पैटर्न और सिलेबस इस प्रकार है:

  • पेपर-I: 180 अंक
  • पेपर-II: 270 अंक
  • सिलेबस में शामिल विषय: इसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, और सांख्यिकी/गणित विषय शामिल है।

Proficiency Test & Typing Test

यह टेस्ट 100 अंकों का होगा, जिसका पैटर्न इस प्रकार है:

  • हिंदी टाइपिंग स्पीड टेस्ट: 10 मिनट, 25 अंक (न्यूनतम 10 अंक लाने अनिवार्य)
  • हिंदी एफिशिएंसी टेस्ट: 10 मिनट, 25 अंक (न्यूनतम 10 अंक लाने अनिवार्य)
  • अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट: 10 मिनट, 25 अंक कम से कम 10 अंक अनिवार्य)
  • अंग्रेजी एफिशिएंसी टेस्ट: 10 मिनट, 25 अंक न्यूनतम 10 अंक अनिवार्य)

Read Also….राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर नई भर्ती, आवेदन 7 जुलाई तक

RAJSICO JA and JSA Salary

RAJSICO JA and JSA Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान इन्हें हर महीने 14600 रूपये की फिक्स सैलरी मिलेगी।

प्रोबेशन पूरा होने के बाद, 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-5 के आधार पर रेगुलर सैलरी और सरकारी भत्ते भी मिलने शुरू हो जाएंगे।

How to Apply for RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026

RAJSICO Online Form भरने के लिए आप यहां दिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

RAJSICO Online Form Portal
RAJSICO Online Form Portal
  • ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ खुद को पोर्टल पर Register करें।
RAJSICO Online Registration
RAJSICO Online Registration
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से Login करके योग्यता अनुसार संबंधित पद सिलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स को सही-सही भरें।
  • अपनी लेटेस्ट कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित टेक्स्ट वाली हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

RAJSICO Apply Online 2026

RAJSICO JA and JSA Notification PDF Download Notification PDF Download
RAJSICO JA and JSA Apply OnlineApply Online
Official Website RAJSICO
Daily Govt Jobs NewsJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: RAJSICO 12th Pass Vacancy 2026 राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का एक बहुत अच्छा मौका है। सभी योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।

FAQs

क्या राजसिको भर्ती में पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है?

हां, बोर्ड के पास आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी करने का पूरा अधिकार सुरक्षित है।

प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास करने के लिए कम से कम कितने अंक लाना जरूरी हैं?

100 अंकों की दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए कुल 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

राजसिकों फॉर्म के Handwritten डिक्लेरेशन में क्या लिखना होगा?

डिक्लेरेशन का टेक्स्ट नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसे आपको अपने खुद के हाथों से लिखकर स्कैन करके अपलोड करना होगा।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी RAJSICO Vacancy में फॉर्म भर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी में गिना जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment