Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026: अगर आप भी राजस्थान के मूल निवासी हैं और एक ऐसी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं जहां बिना CET (Common Eligibility Test) के सीधा शामिल हो सके, तो आपके लिए Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 एक बेहतरीन गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा लंबे समय के बाद फिर से हाई कोर्ट क्लर्क ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

दोस्तों, राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी कर्मचारी बनना न केवल आर्थिक सिक्योरिटी देता है, बल्कि यह समाज में भी एक प्रतिष्ठित पहचान दिलाता है। इस भर्ती के जरिय लोअर डिवीजन क्लर्क के 2740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस आर्टिकल में Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, एग्जाम पैटर्न, टाइपिंग टेस्ट के साथ ही तैयारी करने की बेस्ट रणनीति एवं बेस्ट बुक्स की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Name | राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती 2026 |
| Recruitment Conducting Body | राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC), जोधपुर |
| Total Posts | 2740 {Expected} |
| Tentative Date for Release Notification | Sep 2026 अंतिम सप्ताह तक {Expected} |
| Selection Process | लिखित परीक्षा एवं कंप्यूटर टेस्ट |
| Job Location | राजस्थान |
| कैटेगरी | High Court Govt Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी का प्रमुख कार्य काफी गरिमापूर्ण और डेस्क आधारित होता है। आपकी मुख्य भूमिका कोर्ट की विभिन्न फाइलों का रख-रखाव करना, कंप्यूटर पर केस स्टेटस अपडेट करना, डेली कॉज लिस्ट यानी कि वाद सूची तैयार करना और प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट्स प्रस्तुत करना होता है। यह नौकरी उन युवाओं के लिए सबसे अच्छी है जो एक शांत और अनुशासित वर्क कल्चर को पसंद करते हैं।
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 Form Date
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा एलडीसी भर्ती का आयोजन करवाए काफी समय हो चुका है, ऐसे में Sep 2026 के अंतिम सप्ताह तक कभी भी हाई कोर्ट LDC नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, इसके बाद निर्धारित तारीखों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित अन्तिम तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भरना अनिवार्य है।
Pro Tip: अगर आप राजस्थान की अन्य भर्तियों जैसे कि नई ‘पटवारी’ या ‘पुलिस’ भर्ती की भी तैयारी कर रहे हैं, तो आप हमारे Latest Rajasthan Jobs 2026 वाले सेक्शन को जरूर चेक करें।
HCRAJ LDC Vacancy Details 2026
इस बार Rajasthan High Court LDC Vacancy 2026 में लगभग 2740 खाली पदों को भरने के लिए निकाली जा रही है, जिसमें राज्य के गैर-अनुसूचित (Non-TSP) और अनुसूचित (TSP) क्षेत्रों के लिए श्रेणीवार अलग-अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। जिसकी पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें चेक कर सकते हैं।
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 Qualification
राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही आवेदकों के पास RS-CIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
Appearing Students: जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं, वे भी Rajasthan High Court LDC Bharti 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे टाइपिंग टेस्ट तक अपनी स्नातक डिग्री प्राप्त कर लें।
राजस्थान उच्च न्यायालय एलडीसी भर्ती के लिए आयु सीमा
HCRAJ LDC Vacancy में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार के नियम अनुसार SC, ST, OBC, EWS और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
Rajasthan High Court LDC Application Fees
राजस्थान उच्च न्यायालय लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती में जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC वर्ग के लिए 750 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी एवं MBC के साथ ही EWS उम्मीदवारों के लिए 600 रूपये और SC, ST एवं विकलांग उम्मीदवारों के लिए 450 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Rajasthan High Court LDC Selection Process
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी (LDC) भर्ती में आवेदन के बाद उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा (Written Test) पास करनी होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड और एफिशिएंसी टाइपिंग टेस्ट (Speed & Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा।
टाइपिंग टेस्ट पूरा होने के बाद, लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों के कुल अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) तैयार करके जारी की जाएगी। अंत में, शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Rajasthan High Court LDC Exam Pattern & Typing Test
- लिखित परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
- एलडीसी का पेपर कुल 300 अंकों का होगा, जिसमें कुल 150 सवाल आएंगे।
- इसमें हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रत्येक विषय से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसमें गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
- राजस्थान हाई कोर्ट LDC सिलेबस की डिटेल्ड जानकारी के लिए आप जोधपुर न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HCRAJ LDC Typing and Efficiency Test
- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- यह चरण चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा की तरह ही बेहद निर्णायक रहेगा, इस चरण में आपके दो टेस्ट होंगे:
- Speed Test: हिंदी टाइपिंग के लिए Kruti Dev 010 और अंग्रेजी के लिए Calibri फोंट का उपयोग होगा।
- Efficiency Test: इसमें MS Word की बारीकियां जैसे—Paragraph Formatting, Table Creation, Header-Footer और Page Setup से जुड़े प्रश्न सीधे कंप्यूटर पर करवा कर देखे जाएंगे।
- परीक्षा केंद्र: इस परीक्षा के केंद्र मुख्य रूप से राजस्थान के संभाग स्तर के शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में रखे जाते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट LDC एग्जाम की तैयारी कैसे करें?
एलडीसी एग्जाम की तैयारी की शुरुआत पिछले साल के कट-ऑफ को देखकर करें। तैयारी में आप हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यही दोनों सबसे अधिक ‘स्कोरिंग’ विषय हैं। टाइपिंग की प्रैक्टिस एग्जाम की तैयारी के साथ साथ ही शुरू कर दें, क्योंकि लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के बीच ज्यादा समय नहीं दिया जाता है।
Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम डेट
राजस्थान हाई कोर्ट LDC एग्जाम की तैयारी के लिए Best LDC Books 2026
- हिंदी विषय: इसके लिए अब तक की भरोसेमंद डॉ. राघव प्रकाश सबसे अच्छी बुक है।
- अंग्रेजी: लुसेंट जनरल इंग्लिश के लिए एक रामबाण की तरह काम करने वाली बुक है।
- राजस्थान जीके: लक्ष्य राजस्थान या पैनोरमा बेस्ट बुक है।
- एफिशिएंसी टेस्ट: किसी भी मानक संस्थान की कंप्यूटर प्रैक्टिकल बुक।
Rajasthan High Court LDC Salary 2026
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को शुरू में 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान 14,600 रूपये तक का नियत पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके बाद यह वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल L-5 के अनुसार बढ़ाकर 20,800 रूपये से 65,900 रूपये तक दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026
Rajasthan High Court LDC Online Form आप घर बैठे फोन या लैपटॉप से भी भर सकते हैं, इसके लिए यहां दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करें:
- सबसे पहले एलडीसी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “Latest Updates” सेक्शन में ‘Recruitment‘ टैब में जाएं।

- इसके बाद Recruitment पर क्लिक करें।

- अब आप Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन पंजीकरण को पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 Apply Online
| HCRAJ LDC Notification | Coming Soon |
| HCRAJ LDC Apply Online | Update Soon |
| Official Website | hcraj.nic.in |
| More Govt Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhasApp Group |
निष्कर्ष: Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो राजस्थान की प्रशासनिक और न्यायिक सेवा का हिस्सा बनकर अपना Career बनाना चाहते हैं। बिना सीईटी (CET) और बिना नेगेटिव मार्किंग वाली यह एलडीसी भर्ती आपकी कड़ी मेहनत का सही फल दे सकती है। इस बार आप अभी से तैयारी में जुट जाइए और अपने सपनों को हकीकत में बदलिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल की सम्पूर्ण जानकारी एलडीसी की पिछली भर्तियों और वर्तमान में मीडिया रिपोर्ट्स की ताजा खबरों पर आधारित है। कृपया अंतिम निर्णय लेने से पहले राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Rajasthan High Court LDC Recruitment 2026 – FAQ,s
क्या राजस्थान हाई कोर्ट LDC भर्ती के लिए टाइपिंग अनिवार्य है?
जी हां, लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती 2026 का एग्जाम कब होगा?
अगर नोटिफिकेशन जुलाई 2026 में आता है, तो Dec 2026 के बीच परीक्षा होने की पूरी संभावना है।
क्या बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी एलडीसी भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?
हां, भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी में गिना जाएगा।
कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट में क्या पूछा जाता है?
इसमें आपसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जैसे MS Word पर फॉर्मेटिंग, टेबल मैनेजमेंट और एडिटिंग से जुड़े कार्य करवाए जाते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती कब आएगी?
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी (LDC) भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन Sep 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में पुरानी भर्ती के सभी विवाद सुलझ जाने के बाद, नई भर्ती के लिए रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी की सैलरी कितनी होती है?
राजस्थान हाई कोर्ट में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) की शुरुआती बेसिक सैलरी प्रोबेशन पीरियड पूरा होने तक 14,600 रूपये प्रतिमाह होती है, वही दो साल का परिवीक्षा काल पूरा पर 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार मूल वेतन बढ़कर 20,800 से 65,900 रूपये तक पहुंच सकता है।
एलडीसी परीक्षा 2026 का सिलेबस क्या है?
एलडीसी सिलेबस 2026 में चार मुख्य खंड शामिल हैं जो सामान्य बुद्धि, भाषा प्रवीणता, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करते हैं।