SBI Bank New Vacancy 2026: यदि आप साल 2026 में बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपके लिए एक बेहद अनोखा और बड़ा अवसर लेकर आया है। हाल ही में एसबीआई के सेंट्रल भर्ती एवं प्रमोशन डिपार्टमेंट (मुंबई) द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर SBI Bank New Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बैंक देश भर में कुल 7150 पदों पर अप्रेंटिस की नियुक्ति करने जा रहा है।

आवेदन करने से पहले आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि यह कोई स्थाई सरकारी नौकरी या क्लर्क/पीओ का पद नहीं है, बल्कि ‘Apprenticeship Act 1961’ के तहत केवल 1 साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम है। जब हमारी टीम द्वारा एसबीआई के लेटेस्ट नोटिफिकेशन (Advt No. CRPD/APPR/2026-27/07) का गहराई से विश्लेषण किया गया, तो सामने आया कि यह ट्रेनिंग उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है जो बैंकिंग कार्यों को छोटे स्तर से सीखना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए पात्रता, अप्रेंटिस प्रोग्राम की सम्पूर्ण छोटी-बड़ी सच्चाई, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और सीधे ऑनलाइन आवेदन करने की शानदार ट्रिक्स स्टेप बाय स्टेप दी गई हैं, ताकि आपका फॉर्म पहली बार में ही एक्सेप्ट हो जाए।
SBI Bank New Vacancy 2026 Overview
| Recruitment Authority | State Bank of India (SBI) |
| Advertisement Number | CRPD/APPR/2026-27/07 |
| Post Name | Apprentices (अप्रेंटिस) |
| Total Vacancies | 7150 |
| Training Duration | 1 Year |
| Online Form Start Date | 19 May 2026 |
| Last Date to Apply Online | 08 June 2026 |
| Apprenticeship Location | All India |
| Category | SBI Bank Latest Jobs 2026 |
| Official Website | Portal |
SBI Bank New Vacancy 2026 Important Dates
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन 19 मई 2026 को जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार उम्मीदवारों को फॉर्म इन तारीखों तक जमा करने का अवसर दिया गया है:
| Event | Dates |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 19 मई 2026 |
| SBI Apprentice Online Form Start | 19 मई 2026 |
| SBI Apprentice Last Date | 08 जून 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 08 जून 2026 |
एसबीआई बैंक भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स
इस वर्ष निकाली गई एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कुल 7150 अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा, नोटिफिकेशन के अनुसार ये पद भारत के अलग-अलग राज्यों, शहरों और ग्रामीण इलाकों में स्थित एसबीआई बैंक की शाखाओं में बांटे गए हैं। युवाओं के बीच इंटरनेट पर SBI Apprentice Vacancy 2026 State Wise सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। हमारी सलाह है कि आप केवल उसी राज्य से फॉर्म भरें जहां की लोकल भाषा आपको बहुत अच्छे से लिखनी और बोलनी आती हो, क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान ग्राहकों से उसी भाषा में डील करना होगा।
SBI Bank New Vacancy 2026 Eligibility Criteria
यदि आप भी इस एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो हमारी टीम ने बैंक द्वारा निर्धारित किए गए SBI Apprentice Eligibility in Hindi के कड़े मापदंडों को यहां आसान भाषा में समझाया है जिसे आवेदकों को पूरा करना आवश्यक है:
SBI Apprentice Recruitment 2026 Qualification
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में BA, BSc, BCom, BTech या BBA की Graduation डिग्री होना अनिवार्य है।
- यदि आपका ग्रेजुएशन का फाइनल रिजल्ट आ चुका है और आपके पास डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट है, तो आप इस भर्ती में आवेदन के लिए 100% योग्य हैं।
SBI Apprentice Vacancy 2026 Age Limit
SBI Bank New Vacancy 2026 में शामिल के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार यदि आप आरक्षित श्रेणियों से आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, OBC उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की एवं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
SBI Apprentice Nokri 2026 Application Fees
एसबीआई ने इस बार श्रेणीवार आवेदन शुल्क को पूरी तरह से साफ कर दिया है ताकि आपको एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती फॉर्म भरते समय कोई कन्फ्यूजन ना रहे, आप अपनी कैटेगरी के अनुसार नीचे दी गई एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं:
| Category | Application Fees |
| General / OBC / EWS | ₹300 |
| SC / ST / PwBD | Exempted (निशुल्क) |
SBI Bank New Vacancy 2026 Selection Process
आवेदन के बाद आपका यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि उम्मीदवारों का एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए सिलेक्शन कैसे होगा? ऐसे में आपको बता दें कि SBI Apprentice Job के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Online Written Test (CBT): सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के बहुविकल्पीय (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए तुक्के मारने से बचें।
- Local Language Test: यदि आपने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा में उस राज्य की स्थानीय भाषा जैसे पंजाब के लिए पंजाबी, गुजरात के लिए गुजराती, एक विषय के रूप में नहीं पढ़ी है, तो आपको वहां की क्षेत्रीय भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने का एक लाइव टेस्ट पास करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल (DV & Medical): दोनों चरणों को क्लियर करने के बाद आपके ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे और बेसिक मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
SBI Bank Apprentice Salary/Stipend 2026
चूँकि एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती कोई परमानेंट या रेगुलर एसबीआई सरकारी नौकरी नहीं है, इसलिए बैंक इसे ‘Salary’ न कहकर स्टाइपेंड (Stipend) कहता है। ऑफिशियल विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान 15,000 रूपये प्रतिमाह का फिक्स स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- काम की बात: फिक्स स्टाइपेंड अमाउंट के अलावा आपको बैंक की तरफ से कोई अन्य अलाउंस जैसे पेट्रोल खर्च, रूम रेंट, पीएफ या मेडिकल सुविधा नहीं दी जाएगी। हालांकि इस 1 साल के कार्य अनुभव का सर्टिफिकेट आपके भविष्य में आपको अन्य प्राइवेट जॉब्स, को-ऑपरेटिव जॉब्स और कॉर्पोरेट बैंकों की बड़ी नौकरियों में सबसे पहली प्राथमिकता और वेटेज दिलाएगा।
How To Apply for SBI Bank New Vacancy 2026
एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको किसी साइबर कैफे पर पैसे बर्बाद करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से हमारे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके खुद ही आसानी से SBI Bank Apprentice Online Form भर सकते हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर जाएं।

- यहां करंट ओपनिंग्स वाले सेक्शन में “ENGAGEMENT OF APPRENTICES IN SBI (CRPD/APPR/2026-27/07” लिखा हुआ ढूंढे और इस पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपको नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के ऑप्शन के नीचे ‘Apply Online‘ दिखेगा इस पर क्लिक करें।

- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन करने के लिए ‘Click for New Registration‘ बटन पर क्लिक करना है।

- पंजीकरण फॉर्म में अपना नाम, पता, कैटेगरी, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित पूरी जानकारी भरकर ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को Submit कर देना है।

Registration Form - इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।

SBI Portal Login - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी क्वालिफिकेशन डिटेल्स, पर्सनल डिटेल्स भरें और जिस राज्य से अप्लाई करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को Submit करके इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
State Bank of India Vacancy 2026 Apply Online
| SBI Apprentice Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| SBI Apprentice Apply Online | Apprentice Apply Online |
| Official Website | SBI Portal |
| Daily Latest Jobs Alert | Join Telegram |
निष्कर्ष: यदि आप इस समय अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करके घर बैठे हैं या किसी बड़ी बैंक परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो हमारी नजर में यह SBI Bank New Vacancy 2026 आपके लिए प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल करने और साथ में हर महीने 15,000 रूपये की पॉकेट मनी कमाने का एक बेहतरीन जरिया है।
कुल 7150 पदों पर निकली एसबीआई प्रशिक्षु वैकेंसी देश के युवाओं को भारत के सबसे बड़े कमर्शियल बैंक के साथ काम करने का एक शानदार मौका देती है, हालांकि अपने दिमाग में यह बात पूरी तरह साफ रखें कि यह केवल 1 साल का शॉर्ट-टर्म अनुबंध है। यदि आप इसकी सभी शर्तों से सहमत हैं, तो फॉर्म भरने की लास्ट डेट 08 जून 2026 का इंतजार किए बिना आज ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें और SBI Exam Preparation में जुट जाएं।
Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी किए गए Official Advertisement No. CRPD/APPR/2026-27/07 पर आधारित है। हमारा एकमात्र उद्देश्य यूजर्स तक सही और सटीक इंफोर्मेशन पहुंचाना है। यह पूरी तरह से केवल एक ट्रेनिंग ऑपरट्युनिटी है, इसे एसबीआई बैंक में पक्की, रेगुलर या परमानेंट SBI Govt Job का दावा या वादा बिल्कुल न मानें। किसी भी प्रकार के आवेदन या फॉर्म फीस जमा करने से पहले उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी नियम शर्तों को अच्छी तरह से चेक कर लें।
SBI Bank New Vacancy 2026 FAQ,s
SBI Apprentice Online Form 2026 में जमा करने की लास्ट डेट क्या है?
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 मई 2026 से शुरू हो चुके है अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून 2026 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती में GEN और OBC वर्ग के के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
एसबीआई बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को अप्रेंटिस फॉर्म भरने के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है।
एसबीआई बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर आवेदन मांगे गए है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 2026 के लिए देश भर से कुल 7150 पदों पर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए यह आवेदन आमंत्रित किए गए है।
क्या SBI Apprentice की इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद बैंक में परमानेंट नौकरी मिल जाएगी?
बिल्कुल नहीं, यह केवल 1 साल का ट्रेनिंग पीरियड है, जो अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत कराई जा रही है, इसे बैंक में स्थाई या नियमित रोजगार की गारंटी नहीं माना जा सकता।

