Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026: राजस्थान सैकेंड ग्रेड डिस्ट्रिक्ट लोकेशन और एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम संबंधित गाइडलाइन जारी हो चुकी है। अब Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026 पोर्टल पर 9 जुलाई को जारी कर दिए गए है। यह भर्ती जहां पहले 6,500 पदों पर हो रही थी, वहीं अब इसमें पद बढ़ाकर कुल 9651 कर दिए गए है।

Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026 Exam City Location
Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026

इस परीक्षा के लिए राज्य भर से कुल 12,05,432 अभ्यर्थी भाग ले रहे है, इनके लिए परीक्षा से लगभग हफ्ते भर पहले 5 जुलाई को RPSC 2nd Grade District Location जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे। परीक्षा से जुड़े महत्व्पूर्ण दिशा निर्देश, एडमिट कार्ड और जिला लोकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामवरिष्ठ अध्यापक (2nd Grade)
कुल पद9,750
कुल आवेदक12,05,432
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
राज्यराजस्थान
नेगेटिव मार्किंग 1/3
पासिंग मार्क्स40% प्रत्येक पेपर में
कैटेगरीRPSC Admit Card 2026

Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026 Release Date

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी से जुड़ी तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राजस्थान सैकेंड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण तारीखें यहां दी गई हैं:

2nd Grade Exam District Location Release: Group A – 5 जुलाई 2026, Group B – 6 जुलाई 2026, Group C – 7 जुलाई 2026, Group D – 9 जुलाई 2026
2nd Grade Admit Card Release: 9 जुलाई 2026

अभ्यर्थी निर्धारित तारीखों पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय पर अपना राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा से जुड़े महत्व्पूर्ण दिशा निर्देश

  1. एडमिट कार्ड: परीक्षा के 7 दिन पहले परीक्षा जिले की जानकारी और 3 दिन पहले एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in एवं SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
  2. एंट्री टाइम: परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षा शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचे, उसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  3. पहचान-पत्र: अपने साथ ऑरिजिनल रंगीन आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो आईडी अनिवार्य रूप से लाएं।
  4. परीक्षा केंद्र: गूगल मैप के भरोसे न रहें, परीक्षा से पहले ही परीक्षा केंद्र के सही एड्रेस का पता कर लें।
  5. सतर्क रहें: किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं, अनुचित साधन अपनाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  6. शिकायत: रिश्वत या गलत मांग होने पर तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर सूचित करें।
Rajasthan 2nd Grade Exam Admit Card Guidelines
Rajasthan 2nd Grade Exam Admit Card Guidelines

Read Also…सेकंड ग्रेड एग्जाम का फुल शेड्यूल, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट्स

How to Download Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026

RPSC 2nd Grade Admit Card डाउनलोड करने और डिस्ट्रिक्ट लोकेशन देखने के लिए निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

Rajasthan 2nd Grade District Location:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam District Location 2026’ पर क्लिक करें।
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam District Location
Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam District Location
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी भरने के बाद Get Admit Card पर क्लिक कर दें।

Admit Card Check:

  • राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर थ्री लाइन मेनू में विजिट करें।
  • इसके बाद विभिन्न विकल्पों में Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • अब सबसे ऊपर Senior Teacher Admit Card 2026 के सामने Get Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड की पूरी डिटेल दिख जाएगी।
  • इसे आप प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Important Link

Sr. Teacher Exam Guidelines NoticeDownload the Exam Guidelines Notice
2nd Grade Exam City Location Check Exam City, Link 2
Second Grade Admit Card 2nd Grade Admit Card Download, Admit Card 2nd Link
Official WebsiteRPSC Portal
More Govt Job UpdatesJoin Telegram Channel

Note: वेबसाइट पर अचानक से अत्यधिक ट्रैफिक के कारण पेज लोड होने में कभी कभी समय लगता है, कृपया धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय कुछ देर प्रतीक्षा करके फिर से ट्राई करें। सर्वर पर लोड अधिक होने की वजह से पेज धीरे खुल रहा है।

सेकेंड ग्रेड एडमिट कार्ड के साथ ही आगे की सम्पूर्ण लेटेस्ट जानकारी जैसे सेकेंड ग्रेड आंसर की, रिजल्ट अपडेट, कट ऑफ इत्यादि के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते है।

निष्कर्ष: Rajasthan 2nd Grade Admit Card 2026 पोर्टल पर 9 तारीख को अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसे आप एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में अपने साथ सैकेंड ग्रेड एडमिट कार्ड प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक पारदर्शी पेन और आधार कार्ड लेकर अवश्य जाएं। यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें। आप सभी को सफलता के लिए हमारी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

FAQs

यदि सेकेंड ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय एप्लीकेशन नंबर भूल जाएं तो क्या करें?

आप एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करके My Recruitment में सेकंड ग्रेड का फॉर्म ओपन करके एप्लीकेशन नंबर देख सकते है।

क्या वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?

जी हां, आरपीएससी की इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है, इसलिए उत्तर सावधानी से चुनें।

सेकेंड ग्रेड परीक्षा में आईडी प्रूफ के रूप में क्या ले जाना आवश्यक है?

आपको परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस मैंस कोई एक और एडमिट कार्ड प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है।

राजस्थान सेकेंड ग्रेड एग्जाम सिटी लोकेशन और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

एग्जाम सिटी लोकेशन 5 जुलाई को जारी होगी, इसमें केवल आपको यह पता चलेगा कि आपकी परीक्षा किस जिले में है, जबकि एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी होगा, इसमें परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट की पूरी डिटेल होती है।

राजस्थान सेकेंड ग्रेड एडमिट कार्ड कब आएंगे 2026 में?

RPSC Sr Teacher Admit Card विषय अनुसार परीक्षा से तीन दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

राजस्थान सीनियर टीचर एग्जाम सिटी लोकेशन कब आएगी?

लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक जिला लोकेशन पोर्टल पर ग्रुप अनुसार ग्रुप A के लिए 5 जुलाई, ग्रुप B के लिए 6 जुलाई, ग्रुप C के लिए 7 जुलाई और ग्रुप D के लिए 8 जुलाई को पोर्टल पर जारी की जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment