RCF Medical Officer Recruitment 2026 Official Notification Release: नवरत्न कंपनी में मेडिकल ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF Ltd) द्वारा RCF Medical Officer Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 जून को जारी कर दिया गया है, इस भर्ती के जरिए मेडिकल ऑफिसर के खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘नवरत्न’ कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं, तो आरसीएफ मेडिकल ऑफिसर भर्ती आपके करियर के लिए एक सुनहरा अवसर है।

RCF Medical Officer Recruitment 2026 Official Notification Release
RCF Medical Officer Recruitment 2026

इसमें किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है, अप्लाई प्रॉसेस 27 जून 2026 से शुरू की जा रही है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रॉम्बे, थाल या ऑल-इंडिया में कंपनी के किसी भी कार्यालयों में नियुक्त किया जा सकता है।

RCF Medical Officer Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाराष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF Ltd)
पद का नामऑफिसर (मेडिकल)
कुल पद संख्या02 (बैकलॉग)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू27 जून 2026 से
वेतनमान(E1 ग्रेड) ₹40,000 – ₹1,40,000 + आकर्षक भत्ते
कैटेगरीमेडिकल फील्ड लेटेस्ट जॉब्स 2026

आवेदन शुल्क

RCF Medical Officer Recruitment 2026 में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा, इसके साथ ही बैंक चार्ज और जीएसटी भी लागू होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

पद संख्या विवरण

कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार मेडिकल ऑफिसर (E1 ग्रेड) के कुल 02 बैकलॉग खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। प्रबंधन के पास आवश्यकतानुसार इन पदों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

RCF Medical Officer Recruitment 2026 Important Dates

आरसीएफ मेडिकल ऑफिसर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 26 जून को जारी की गई है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 जून 2026, सुबह 8:00 बजे से
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 13 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक
RCF Medical Officer Notification 2026
RCF Medical Officer Notification 2026

शैक्षणिक योग्यता

  1. RCF Medical Officer Vacancy 2026 में फॉर्म भरने के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवारों का मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।
  2. उम्मीदवारों के पास इंटर्नशिप के बाद किसी कम से कम 25 बेड या उससे अधिक क्षमता वाले बड़े अस्पताल या इंडस्ट्रियल हॉस्पिटल में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  3. अनुभव का प्रमाण संबंधित योग्यता प्राप्त करने के बाद का ही मान्य होगा।
  4. इस भर्ती में इंडस्ट्रियल हेल्थ में 3 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स या एनेस्थिसियोलॉजी में 2 वर्षीय डिप्लोमा धारकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

आयु सीमा की गणना 01 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं 1984 के दंगों के पीड़ितों के परिवारों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

आरसीएफ मेडिकल ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों के सब्जेक्ट नॉलेज और पर्सनैलिटी का मूल्यांकन किया जाएगा।

RCF MO Interview Details

  • इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
    साक्षात्कार के दौरान निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:
  • व्यक्तित्व एवं संचार कौशल: 15 अंक
  • विषय का ज्ञान: 50 अंक
  • अनुभव की प्रकृति: 20 अंक
  • कंप्यूटर ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता: 15 अंक

RCF Medical Officer Salary & Allowances

RCF Medical Officer Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड E1 के आधार पर 40,000 से 1,40,000 रूपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।
बेसिक पे के साथ-साथ VDA (53.4%), पर्क (34%), HRA और 25% नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी दिया जाएगा, जो कुल ग्रॉस सैलरी को ओर भी अट्रैक्टिव एवं शानदार पैकेज बना देगा।

Read Also….बिना परीक्षा व बिना इंटरव्यू अफसर बनने का शानदार मौका, सैलरी ₹142400 तक महीना, आवेदन 14 जुलाई तक

How to Apply RCF Medical Officer Bharti 2026

RCF Medical Officer Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

RCF Official Website
RCF Official Website
  • होमपेज पर ‘HR‘ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
RCF HR Recruitment
RCF HR Recruitment
  • अब भर्तियों का नया पेज खुलेगा, यहां पर 27 जून 2026 से आवेदन लाइव होने के बाद “RCF Medical Officer Recruitment 2026” के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
RCF Medical Officer Recruitment 2026 Apply Online
RCF Medical Officer Recruitment 2026 Apply Online
  • इसके बाद New User Register पर क्लिक करके पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RCF Officer (Medical) Apply Online

Medical Officer Official Notification RCF Medical Officer Notification PDF Download
Medical Officer Apply Online RCF MO Apply Online
Official WebsiteRCF LTD Portal
More Govt Jobs UpdatesJoin Telegram Channel, WhatApp Channel

निष्कर्ष: RCF Medical Officer Recruitment 2026 मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए करियर में स्थिरता पाने का शानदार मौका है। पात्र उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक कभी भी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है।

FAQs

क्या मेडिकल ऑफिसर पद के लिए लिखित परीक्षा होगी?

जी नहीं, इस पद के लिए केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

साक्षात्कार के दौरान कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?

साक्षात्कार के समय सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो युक्त आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य है।

क्या मेडिकल ऑफिसर की पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है?

हां, चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के किसी भी यूनिट (Trombay/Thal) या ऑल इंडिया एरिया ऑफिस में नियुक्त किया जा सकता है।

क्या आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा?

हां, केवल ऑनलाइन माध्यम ही आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।

कार्य अनुभव गणना की कट-ऑफ तारीख क्या है?

अनुभव की पात्रता 01 मार्च 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment