Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026: बिना CET बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 765 पदों पर सीधी भर्ती, जानें Latest Update

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान बिजली विभाग में Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) के कुल 765 पदों पर बंपर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसका विस्तृत नोटिफिकेशन जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में लाइव हो जाएगा।

Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026
Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसे CET (Common Eligibility Test) के दायरे से बाहर रखा गया है। यानी अगर आप राजस्थान सीईटी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे या आपके नंबर कम हैं, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप स्नातक (Graduate) पास हैं और आपके पास RS-CIT सर्टिफिकेट है, तो बिना किसी अतिरिक्त पात्रता परीक्षा के बिजली विभाग में सीधी सरकारी नौकरी पाने का यह आपके पास एक शानदार और सीधा मौका है।

Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन का नामRajasthan State Power Sector Companies (RVUNL)
पद का नामजूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC)
कुल पद संख्या765 पद (कुल 2005 पदों में से)
विज्ञापन संख्याRVUN/Rectt.-2026-27/01
CET पात्रताअनिवार्य नहीं (यह भर्ती CET में शामिल नहीं है)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
विस्तृत नोटिफिकेशन जारीजुलाई 2026 का अंतिम सप्ताह
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीराजस्थान लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटRVUNL Portal

Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Form Date

राजस्थान विद्युत विभाग एलडीसी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 24 जून को जारी कर दिया गया है, वहीं फुल नोटिफिकेशन जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

  • फुल नोटिफिकेशन जारी: जुलाई 2026 अंतिम सप्ताह तक
  • आवेदन शुरू: जुलाई 2026 अंतिम सप्ताह तक
  • अंतिम तिथि: जल्द ही
  • परीक्षा तिथि: जल्द ही

RRVUN LDC Vacancy Details

शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार अन्य पदों के साथ ही जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) के कुल 765 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, विभिन्न बिजली कंपनियों के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • JVVN जयपुर डिस्कॉम: 288 पद
  • AVVN अजमेर डिस्कॉम: 201 पद
  • JDVVN जोधपुर डिस्कॉम: 190 पद
  • RVUN उत्पादन निगम: 45 पद
  • RVPN प्रसारण निगम: 41 पद
    कुल पद: 765
Rajya Vidyut Vibhag LDC Short Notice
Rajya Vidyut Vibhag LDC Short Notice

आवेदन शुल्क

राजस्थान विद्युत निगम एलडीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर): ₹1000/-
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): ₹500/-
  • शुल्क भुगतान का प्रकार: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, NET बैंकिंग या यूपीआई

Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 Qualification

  • Rajasthan Vidyut Nigam LDC भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उतीर्ण होना आवश्यक है।
    साथ ही आवेदकों के पास RS-CIT सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) में शामिल नहीं है, इसलिए केवल स्नातक + RS-CIT धारक अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में श्रेणीवार विशेष छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

RVUNL LDC Vacancy 2026 Selection Process

राजस्थान बिजली विभाग जूनियर असिस्टेंट (LDC) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

Read Also…राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम JEN, LDC भर्तियों का 2005 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

RVUNL LDC Salary / Pay Scale

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम एलडीसी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा:

  • प्रोबेशन पीरियड: शुरुआती 2 साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान नियत पारिश्रमिक के रूप में इन कर्मचारियों को ₹14,600/- प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
  • प्रोबेशन के बाद सैलरी: दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी होने पर मूल वेतन ₹20,800/- के साथ डीए (DA), एचआरए (HRA) और अन्य भत्ते जोड़कर इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹32,000/- प्रतिमाह तक मिल सकती है।

How to Apply for Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Bharti 2026

RVUNL LDC Recruitment में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप संबंधित डिस्कॉम की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
RVUNL Official Website
RVUNL Official Website
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर “Common Recruitment – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करते हुए पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करके सम्बंधित Junior Assistant / Commercial Assistant-II (LDC) पद सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए विद्युत विभाग एलडीसी भर्ती  आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

RVUNL LDC Short NoticeDownload RVUNL LDC Short Notice
RVUNL Full Notification Coming Soon
RVUN (उत्पादन निगम) LDC Apply OnlineRVUN Apply Now {Active Soon}
RVPN (प्रसारण निगम) Clerk Apply OnlineRVPN LDC Apply Now {Active Soon}
JVVNL (जयपुर डिस्कॉम) LDC Apply OnlineJVVNL LDC Apply Now {Active Soon}
AVVNL (अजमेर डिस्कॉम) LDC Apply OnlineAVVNL LDC Apply Now {Active Soon}
JdVVNL (जोधपुर डिस्कॉम) LDC Apply OnlineJDVVNL Apply Now {Active Soon}
Main Energy PortalEnergy Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिना सीईटी (CET) के राजस्थान में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। 765 पदों पर होने वाली इस सीधी भर्ती का फुल नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी हो जाएगा। चूंकि इस भर्ती में टाइपिंग टेस्ट के अंक भी फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं, इसलिए आपको लिखित परीक्षा के साथ-साथ अभी से टाइपिंग की प्रैक्टिस भी शुरू कर देनी चाहिए। यदि आपके पास इस भर्ती से जुड़ा कोई ओर सवाल है, तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है, भर्ती से जुड़ी उपरोक्त सम्पूर्ण डिटेल्स विभाग द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस (No:RVUN/P&A/Rectt.2026-27/F.103/D.120) पर आधारित हैं। भर्ती के विस्तृत नियम, सिलेबस और आवेदन की तारीखों में किसी भी बदलाव के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों को जरूर चेक करते रहें। किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक अधिसूचना को ही अंतिम सत्य माना जाएगा।

Read Also…बिना CET राजस्थान जल विभाग में 25,000 पदों पर बंपर भर्ती, जानें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 FAQs

क्या Rajasthan Vidyut Vibhag LDC Vacancy 2026 के लिए CET जरूरी है?

नहीं, बिजली विभाग (RVUNL) की जूनियर असिस्टेंट / एलडीसी भर्ती CET (Common Eligibility Test) पात्रता से बाहर रखी गई है, इसमें बिना सीईटी वाले उम्मीदवार भी सीधे आवेदन कर सकते हैं।

बिजली विभाग राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 कब निकलेगी?

विद्युत विभाग द्वारा जारी Vidyut Vibhag LDC Bharti के लिए विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।

राजस्थान विद्युत विभाग एलडीसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और साथ में RS-CIT पास उम्मीदवार एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती में जूनियर असिस्टेंट (LDC) के कुल कितने पद हैं?

आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती में जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II के कुल 765 पद शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment