SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Notification Release, Apply Now: 10वीं पास के लिए एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 4 मई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 13 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी योग्यता के अनुसार करियर बनाना चाहते हैं। आयोग ने इस वर्ष की आवेदन प्रक्रिया में “लाइव फोटो” जैसे कुछ आधुनिक सुरक्षा बदलाव किए हैं, जिन्हें समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Notification Release, Apply Now
SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026

इस आर्टिकल में SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026 की प्रत्येक छोटी बड़ी पूरी जानकारी जैसे कि Age Limit, Exam Pattern, और Region-wise Post Selection सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। किसी भी राज्य के अभ्यर्थी एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई है।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Overview

Recruitment BodyStaff Selection Commission (SSC)
Advertisement No.Phase-XIV/2026/Selection Posts
Post NameLaboratory Attendant, Junior Chemist, Accountant, MTS, Field Attendant And Scientific Assistant.
Apply ModeOnline
Form Start Date13 April 2026
Job LocationAll India
CategorySSC Latest Govt Jobs 2026
Official WebsiteSSC

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Last Dates

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 अप्रैल को जारी किया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 13 अप्रैल से ही शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तक कभी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 मई से 13 मई 2026 तक ओपन रहेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन,जून 2026 में किया जा सकता है।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Last Dates
SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Last Dates

SSC Selection Post Phase 14 Bharti 2026 Post Details

इस भर्ती में पदों को Region-wise Codes में बांटा गया है, जिसमें Laboratory Attendant, Junior Chemist, Accountant, MTS, Field Attendant और Scientific Assistant सहित विभिन्न पद शामिल है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया फुल नोटिफिकेशन चेक करें। आवेदन करते समय कोड के पहले दो अक्षरों से अपना रीजन आप इस प्रकार पहचान सकते है:

  • NR (Northern Region): दिल्ली और आसपास के पद (उदा. NR15126)
  • CR (Central Region): उत्तर प्रदेश और बिहार के पद (उदा. CR10226)
  • WR (Western Region): महाराष्ट्र, गुजरात के पद (उदा. WR14026)

Note: अभ्यर्थी एक से अधिक ‘Post Codes’ के लिए पात्र हैं, लेकिन हर कोड के लिए अलग आवेदन और अलग फीस (यदि लागू हो) देनी होगी।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Eligibility Criteria

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को इसके लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

SSC Selection Post Phase 14 Bharti 2026 Qualification 2026

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती में अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिनमें से कुछ पदों के लिए कक्षा 10वीं पास, कुछ पदों के लिए कक्षा 12वीं पास और कुछ उच्च स्तरीय पदों के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

SSC Selection Post Phase 14 Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार 25 वर्ष से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सरकारी नियम अनुसार SC और ST वर्ग को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC को 3 वर्ष की और PwBD को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

SSC Selection Post Phase 14 Sarkari Nokri 2026 Application Fees

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है, वहीं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निःशुल्क रखी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Selection Process

एसएससी सिलेक्शन फेज 14 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पद अनुसार स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Test (CBT)
  • Post Wise Skill Test
  • Document Verification
  • Medical Test

Read Also…राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 7000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की तारीखें

SSC Selection Post Phase 14 Exam Pattern & Syllabus 2026

यह परीक्षा कर्मचारी आयोग द्वारा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 200
  • परीक्षा अवधि: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
  • परीक्षा के मुख्य विषय: रीजनिंग, जीके/GS, गणित और अंग्रेजी इत्यादि।
SubjectQuestionMarks
General Intelligence2550
General Awareness2550
Quantitative Aptitude2550
English Language2550
Total100200

SSC Selection Post Phase 14 Salary 2026

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 1 से 7 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा, इसके साथ ही DA, HRA और शहर के अनुसार सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

  • Level 1 (MTS/Attendant): ₹18,000 – ₹56,900
  • Level 6/7 (Scientific/Admin): ₹35,400 – ₹1,42,400

How To Apply SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026

SSC Selection Post Phase 14 Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर जरूरी जानकारी के साथ नया वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • अब Apply पर क्लिक करके ‘SSC Selection Post Phase XIV/2026′ पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें, लाइव फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें, याद रखें सेल्फी या गैलरी से फोटो अपलोड नहीं होगी। कैमरा के सामने सीधे बैठें, चश्मा और टोपी हटा दें, और सादे बैकग्राउंड में लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करें।
  • अब सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 नोटिफिकेशन में दिए गए कोड के अनुसार अपना पद चुनें।
  • पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अन्त में कैटेगरी अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 Apply Online

SSC Selection Post Phase 14 Notification PDF DownloadNotification PDF Download
SSC Selection Post Phase 14 Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSSC Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: SSC Selection Post Phase 14 Vacancy 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन मौका है जो बिना इंटरव्यू के सीधे केंद्र सरकार में ऑफिसर या क्लर्क बनना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। यदि आपको पोस्ट कोड या लाइव फोटो लेने में कोई समस्या आ रही है, तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी, इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी भ्रम की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए भर्ती नियमों को ही अंतिम आधार मानें।

SSC Selection Post Phase 14 Recruitment 2026 FAQ’s

इस भर्ती में पदों की कुल संख्या कितनी है?

पदों की संख्या फिलहाल अस्थायी (Tentative) है, जो भर्ती प्रक्रिया के दौरान आयोग द्वारा जल्द ही अपडेट की जाएगी।

क्या ग्रेजुएशन लेवल पदों के लिए अलग परीक्षा होगी?

हां, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन लेवल के पदों के लिए अलग-अलग कठिनाई स्तर के पेपर कराए जाएंगे।

क्या पुराने SSC पोर्टल (ssc.nic.in) का रजिस्ट्रेशन यहां काम आएगा?

नहीं, आपको नई वेबसाइट ssc.gov.in पर फ्रेश OTR यानी कि One Time Registration करना अनिवार्य है।

अगर मेरी फोटो में चश्मा लगा है, तो क्या मेरा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है?

हां, लाइव फोटो लेते समय चश्मा, टोपी या मास्क पहनना सख्त मना है। इससे आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment