South East Central Railway Bharti 2026 Notification Release: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में 1644 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

South East Central Railway Bharti 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), रायपुर मंडल और वैगन रिपेयर शॉप ने वर्ष 2026-27 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1644 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें से रायपुर मंडल के लिए 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप के लिए 281 पद निर्धारित किए गए है।

South East Central Railway Bharti 2026 Notification Release
South East Central Railway Bharti 2026

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने कक्षा 10वीं पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में ITI किया है। SECR Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस नौकरी के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

South East Central Railway Bharti 2026 Overview

OrganizationSouth East Central Railway (SECR)
DivisionRaipur Division & Wagon Repair Shop
Post NameTrade Apprentice
Total Vacancies1644 Posts
Application ModeOnline
Form Start Date05 मई 2026
Job LocationRaipur (Chhattisgarh)
Category10th Pass Latest Jobs 2026
Official WebsitePortal

South East Central Railway Bharti 2026 Important Dates

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन 5 मई 2026 को जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 05 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04 जून 2026 (रात 23:59 बजे तक)

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

रेलवे अप्रेंटिस की यह भर्ती कुल 1644 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है, जिसमें रायपुर मंडल के लिए 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप के लिए 281 पद निर्धारित किए गए है। ट्रेडवार इस भर्ती में फिटर के लिए कुल 516 पद, वेल्डर के लिए 372, इलेक्ट्रिशियन के लिए 355, COPA के लिए 89 और साथ ही स्टेनो (हिंदी/इंग्लिश), टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, हेल्थ एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न ट्रेड के रिक्त पद शामिल है।

  • DRM ऑफिस, रायपुर मंडल (Estt. No. E05202200048): कुल 1363 पद
  • वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर (Estt. No. E11152200001): कुल 281 पद

South East Central Railway Bharti 2026 Eligibility Criteria

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशिक्षु भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, साथ ही आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना होगा:

South East Central Railway Recruitment 2026 Qualification

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशिक्षु भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI कोर्स उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

South East Central Railway Vacancy 2026 Age Limit

उम्र की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
श्रेणीवार अभ्यर्थियों का जन्म निर्धारित तारीखों के बीच का होना चाहिए:

Date of Birth Range (Both Dates Inclusive):

  • UR: 05 मई 2002 से 05 मई 2011 के बीच
  • SC/ST: 05 मई 1997 से 05 मई 2011 के बीच
  • OBC: 05 मई 1999 से 05 मई 2011 के बीच
  • PwBD/Ex-SM: 05 मई 1992 से 05 मई 2011 के बीच

South East Central Railway Nokri 2026 Application Fees

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निःशुल्क रखी गई है।

South East Central Railway Bharti 2026 Selection Process

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट: चयन मैट्रिक और ITI दोनों के अंकों के औसत 50% वेटेज प्रत्येक के आधार पर होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): सफल उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे। OBC प्रमाण पत्र 1 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
  • मेडिकल परीक्षण: चयनित उम्मीदवारों को सहायक सर्जन (Assistant Surgeon) रैंक के सरकारी डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।

South East Central Railway Apprentice Salary/Stipend 2026

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे प्रशिक्षु भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड के नियम अनुसार प्रशिक्षण के दौरान मासिक स्टाइपेंड (Stipend) दिया जाएगा, यह प्रशिक्षण पूरे 1 वर्ष तक चलेगा।

Read Also….कांस्टेबल और ट्रेड्समैन भर्ती के 9175 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

How To Apply for South East Central Railway Bharti 2026

SECR Apprentice Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

SECR Apprentice Online Form Portal
SECR Apprentice Online Form Portal
  • आवश्यक जानकारी के साथ अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
SECR Apprentice Registration
SECR Apprentice Registration
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • होमपेज पर जाकर अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करें और नवीनतम पासपोर्ट साइज व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • संबंधित ट्रेड और रायपुर डिवीजन/वैगन रिपेयर शॉप का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में भरे गए फॉर्म को Submit करके इसके प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
  • किसी भी सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 7024149242 पर (कार्यदिवसों में 10:00 से 17:30 बजे) संपर्क कर सकते है।

South East Central Railway Bharti 2026 Apply Online

SECR Notification PDF Download SECR Apprentice Notification Download
SECR Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSECR Portal
More Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: South East Central Railway Bharti 2026 रायपुर में करियर शुरू करने का एक बेहतरीन मौका है। कुल 1644 पदों के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही आधार है, इसलिए योग्य उम्मीदवार बिना समय गंवाए 04 जून 2026 से पहले आवेदन करें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से आधिकारिक नोटिफिकेशन (No: E/ PB/R/ Rectt/ Act Appr./01/2026-27) पर आधारित है। आवेदन से पूर्व पोर्टल पर सभी नियमों की जांच स्वयं करें।

South East Central Railway Bharti 2026 FAQ,s

ट्रेनिंग के बाद क्या स्थायी नौकरी मिलेगी?

नहीं, ट्रेनिंग के बाद रेलवे नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है।

हेल्पलाइन के लिए किससे संपर्क करें?

आप 7024149242 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आवेदन की तिथि (05.05.2026) तक परिणाम घोषित होना अनिवार्य है।

क्या साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई परीक्षा होगी?

नहीं, चयन केवल 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment