यदि आप राजस्थान में सरकारी या प्रतिष्ठित स्कूल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आर्मी पब्लिक स्कूल (APS), जयपुर ने आर्मी स्कूलों में टीचिंग, नॉन-टीचिंग और प्रशासनिक (Administrative) स्टाफ के खाली पड़े विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। Rajasthan Army Public School Bharti 2026 के फॉर्म ऑफलाइन तरीके से भरे जाएंगे।

सबसे बड़ी बात की इंडियन आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर 11 महीने के कार्यकाल के लिए निकाली गई है। अगर आप भी Army Public School Jaipur Bharti में फॉर्म भरना चाहते हैं, तो 18 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आर्मी पब्लिक स्कूल वैकेंसी के लिए पद अनुसार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की तारीखों सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Rajasthan Army Public School Bharti 2026 Quick Short Details
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती के महत्व्पूर्ण बिंदुओं की शॉर्ट समरी आप यहां देख सकते है:
| भर्ती संगठन का नाम | आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर (APS Jaipur) |
| आर्टिकल का नाम | Rajasthan Army Public School Bharti 2026 |
| पदों के नाम | शिक्षक (Teaching) एवं गैर-शिक्षण स्टाफ (Non-Teaching) |
| कुल पद संख्या | 18 |
| नौकरी का स्थान | जयपुर (राजस्थान) |
| आवेदन मोड | केवल ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक या स्वयं जाकर) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मई 2026 |
| कैटेगरी | आर्मी स्कूल लेटेस्ट जॉब्स 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Portal |
Application Fees
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए 250 रूपये का आवेदन शुल्क रखा गया है।
Note: इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को ‘Army Public School, Jaipur’ के पक्ष में Demand Draft बनवाकर करना होगा। नकद या ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
APS Jaipur Vacancy 2026 Important Form Dates
आर्मी पब्लिक स्कूल जयपुर द्वारा 18 मई को आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती विज्ञप्ति जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 मई 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 31 मई 2026
- इंटरव्यू की तारीख: जल्द ही शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इसके लिए अलग से सूचित किया जाएगा।
Rajasthan Jaipur Army Public School Post Details
इस वर्ष आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 18 खाली पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षक और सपोर्टिंग स्टाफ यानि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पद शामिल हैं:
- PGT (इतिहास) – 01 पद
- PRT (कंप्यूटर साइंस) – 01 पद
- काउंसलर – 01 पद
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) – 01 पद
- रिसेप्शनिस्ट – 01 पद
- कंप्यूटर लैब तकनीशियन (CLT) – 01 पद
- साइंस लैब अटेंडेंट – 01 पद
- नर्सिंग असिस्टेंट – 01 पद
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन – 01 पद
- ड्राइवर – 01 पद
- आया (महिला) – 07 पद
- ड्राइवर (महिला) – 01 पद
- कुल पद: 18
Read Also….राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड के 900 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें
Eligibility Criteria & Qualification
Rajasthan Army Public School Bharti 2026 में अलग-अलग पदों के लिए विभाग द्वारा शैक्षणिक योग्यता भी अलग अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:
- LDC / रिसेप्शनिस्ट: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन + कंप्यूटर का ज्ञान और टाइपिंग स्पीड।
- PGT (History): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) + B.Ed की डिग्री।
- Driver: न्यूनतम 10वीं पास और साथ में वैध हैवी/लाइट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस।
- PRT (Computer Science): B.E / B.Tech (CS/IT) या B.Sc (Computer Science) / BCA के साथ B.Ed।
- आया: कम से कम 8वीं पास महिला उम्मीदवार।
- Lab Attendant (Science): 12वीं पास (विज्ञान संकाय के साथ) + कंप्यूटर की बेसिक जानकारी।
Age Limit
इंडियन आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती में आवेदन के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अनुभवी और बिना अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु विवरण निम्नानुसार है:
- फ्रेशर्स अभ्यर्थी: अधिकतम आयु 40 वर्ष
- अनुभवी उम्मीदवार: अधिकतम आयु 55 वर्ष, इन्हें कम से कम 5 साल का टीचिंग/संबंधित अनुभव होना अनिवार्य है।
Read Also….कृषि विभाग भर्ती के 2759 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन
Selection Process : बिना परीक्षा सीधी भर्ती
Indian Army Public School Vacancy की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा अथवा टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- Application Screening: सबसे पहले प्राप्त फॉर्म की स्क्रीनिंग एवं शार्टलिस्टिंग की जाएगी।
- Interview: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- DV/ मेडिकल टेस्ट: अंत में सफल अभ्यर्थियों को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स चैकिंग और फिजिकल फिटनेस के लिए मेडिकल टेस्ट हेतु बुलाया जाएगा, एवं फाइनल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को जॉइनिंग दे दी जाएगी।
- Note: इंटरव्यू तारीखों की जानकारी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, इसलिए फॉर्म भरने के बाद समय समय पर मेसेज और मेल चेक करते रहें।
How to Apply Offline for Rajasthan Army Public School Bharti 2026
यदि आप Rajasthan Army Public School Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप पब्लिक स्कूल की ऑफिशियल साइट पर जाएं।

Rajasthan Army Public School Recruitment 2026 Portal - मुख्पेज पर ‘Work with Us‘ या ‘Recruitment‘ सेक्शन में Teaching or Non-Teaching Direct Recruitment 2026 पर क्लिक करके नोटिफिकेशन के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- आवेदन फॉर्म का साफ पेज पर प्रिंटआउट निकालें और उसमें मांगी गई संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, जेंडर, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित अन्य विवरण को ध्यान से स्पष्ट शब्दों में भरें।
- अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र और आधार कार्ड इत्यादि की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति निकलवाकर फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अब बैंक से 250 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट आर्मी पब्लिक स्कूल जयपुर के पक्ष में बनवाकर उसे फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- इस भरे गए फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके लिफाफे के ऊपर “Application for the Post of [पद का नाम]” अवश्य लिखें।
- इस लिफाफे को निर्धारित अंतिम तारीख 31 मई 2026 से पहले “Army Public School, Jaipur” के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज दें या स्वयं जाकर ड्रॉप बॉक्स में जमा कर दें।
Important Links
| Army Public School Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| Army Public School Non Teaching Staff Form Download | Form Download |
| Army Public School Teaching Staff Form Download | Form Download |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram |
| Official Website | Visit |
