India Post GDS 4th List 2026 Release Date: इस दिन आएगी पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट, यहां से डाउनलोड करें Circle-Wise PDF

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

India Post GDS 4th List 2026: डाक विभाग में बिना परीक्षा सीधे सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए फोर्थ लिस्ट की बड़ी अपडेट आ चुकी है। इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 28,636 पदों पर नियुक्ति के लिए लगातार टाइम टू टाइम मेरिट लिस्ट जारी की जा रही हैं।

विभाग ने अब तक कुल 3 जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन तीनों ही लिस्ट में नहीं हुआ है, वे अब India Post GDS 4th List 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

India Post GDS 4th List 2026 Release Date
India Post GDS 4th List 2026

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ग्रामीण डाक सेवक चौथी मेरिट लिस्ट कब आएगी, इसकी संभावित कट-ऑफ क्या रहेगी और स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कैसे चेक करना है, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें। यहां आपको बिल्कुल सही और आसान भाषा में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

India Post GDS 4th List 2026 Highlight

भर्ती संस्था का नामभारतीय डाक विभाग (India Post)
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM, ABPM
कुल पद संख्या28,636 पद
जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई06 मार्च 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई10 अप्रैल 2026
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख11 मई 2026
जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिजून 2026 के मध्य में (संभावित)
जॉब लोकेशनAll India
कैटेगरी10th Pass Without Exam Latest Govt Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline

कब जारी होगी India Post GDS 4th List 2026? Latest Update

भारतीय डाक विभाग के पिछले ट्रेंड्स और लेटेस्ट न्यूज अपडेट्स के अनुसार विभाग द्वारा हर महीने एक नई सप्लीमेंट्री जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

  • विभाग ने पहली लिस्ट 06 मार्च को और दूसरी लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की थी। वहीं इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई 2026 को जारी की गई थी, इस तीसरी लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए 6,690 उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की लास्ट डेट 26 मई 2026 निर्धारित की गई है।
  • जैसे ही तीसरे चरण का दस्तावेज सत्यापन और रिक्त पदों की समीक्षा पूरी हो जाएगी, डाक विभाग तुरंत India Post GDS 4th List 2026 Release कर देगा।
  • पिछले अंतरालों और ताजा खबरों के मुताबिक, चौथी जीडीएस मेरिट लिस्ट 12 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल पर लाइव की जा सकती है।

Post GDS Cut Off 2026 – जानें इस बार कितने प्रतिशत वालों का नाम आएगा

शुरुआती तीन लिस्ट में कट-ऑफ काफी ज्यादा लगभग 95% से 100% तक देखने को मिली है, जिससे कई होनहार स्टूडेंट्स निराश भी हुए हैं। लेकिन चौथी लिस्ट में आपको कट ऑफ मार्क्स में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Note: जिन अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट्स फर्जी पाए जाते हैं या जो समय पर वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचते, उनके स्थान पर कम अंकों वाले उम्मीदवारों को इस चौथी लिस्ट में मौका दिया जाएगा।

विभिन्न श्रेणियों के लिए ग्रामीण डाक सेवक संभावित कट-ऑफ निम्नानुसार रह सकती है:

  1. सामान्य वर्ग (UR): 93% से 96%
  2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 91% से 94%
  3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 90% से 93%
  4. अनुसूचित जाति (SC): 88% से 92%
  5. अनुसूचित जनजाति (ST): 85% से 89%
  6. दिव्यांग (PWD): 80% से 85%

How to Check India Post GDS 4th List 2026

ग्रामीण डाक सेवक चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके GDS रिजल्ट और सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते है:

How to Check India Post GDS 4th List 2026

  • होमपेज पर लेफ्ट साइड में दिए गए ‘Shortlisted Candidates: Schedule-1, January-2026’ पर क्लिक करें।

How to Check India Post GDS 4th List 2026

  • अब आपको विभिन्न राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिस राज्य की लिस्ट डाउनलोड करनी है उस पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित राज्य की सभी लिस्ट का स्टेटस आपको दिखाई देगा, इसमें से ‘Supplementary List-IV’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Download का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल आपके मोबाइल में सेव हो जाएगी।
  • इसमें आप आसानी से अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका नंबर लिस्ट में है, तो आपका सिलेक्शन हो चुका है।

Read Also – एयरपोर्ट पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, सैलरी ₹34,000 महीना, फटाफट यहां से करें आवेदन

India Post GDS 4th List 2026 में सिलेक्शन के बाद Document Verification

यदि आपका नाम India Post GDS 4th List 2026 में आ गया है, तो आपको हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई हो, इसके तुरंत बाद आपको निर्धारित तिथि से पहले अपने Allotted Divisional Office में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) कराना होगा।

इसके लिए आपको निम्नलिखित रियल डॉक्यूमेंट्स और उनकी दो-दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जानी होंगी:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र: वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड में से कोई एक
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • अन्य दस्तावेज यदि लागू हो इत्यादि।

Gramin Dak Sevak 4th List 2026 Direct Link

GDS 4th Merit List PDF Link:Download Here  (Active Soon)
Official Websiteindiapostgdsonline
Daily Sarkari Result And Jobs NewsJoin Telegram

निष्कर्ष: इंडिया पोस्ट जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट जून 2026 के मध्य तक जारी होने की पूरी संभावना है, इसके जरिए बचे हुए खाली पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के कम से कम 85% से 95% के बीच मार्क्स है, उनका इस लिस्ट से चयन होने की पूरी उम्मीद है।

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट मीडिया स्रोतों और डाक विभाग के पिछले ट्रेंड्स पर की गई गहरी रिसर्च के आधार पर केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे किसी भी निर्णय से पहले केवल इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment