RPSC 1st Grade Admit Card 2026 Release: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RPSC 1st Grade Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा स्कूल प्राध्यापक प्रवेश पत्र को लेकर ऑफिशियल प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के पदों पर होने वाली यह भर्ती परीक्षा 31 मई से 11 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

RPSC 1st Grade Admit Card 2026 Release
RPSC 1st Grade Admit Card 2026

राजस्थान स्कूल व्याख्याता प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि आयोग द्वारा Rajasthan 1st Grade Admit Card 2026 जारी कर दिए गए है, जिसे अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी द्वारा इस बार OMR Sheet भरने के पैटर्न और परीक्षा केंद्र पर एंट्री के नियमों में बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किया गया हैं।

RPSC 1st Grade Admit Card 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर
पद का नामस्कूल लेक्चरर (First Grade Teacher) / कोच
एग्जाम डेट31 मई 2026 से 11 जून 2026
फर्स्ट ग्रेड एग्जाम सिटी लोकेशन जारीपरीक्षा तिथि से 7 दिन पहले
स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 3 दिन पहले
कैटेगरीRPSC Admit Card 2026
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC School Lecturer Admit Card 2026 Release Date

  • नया नियम: परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर में 5वें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो आपको ‘अनुत्तरित प्रश्न’ के रूप में 5वें गोले को अनिवार्य रूप से भरना होगा। इसे खाली छोड़ने पर 1/3 नंबर काटे जाएंगे।

स्कूल व्याख्याता परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

1 घंटे पहले एंट्री बंद: परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट की शुरुआत से ठीक 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसलिए 2 घंटे पहले पहुंचे।
देरी से बचें: स्थानीय स्तर पर सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में समय लगता है, इसलिए केंद्र पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना है? Important Documents

बिना वैध दस्तावेजों के उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा। अपने एडमिट कार्ड के साथ ये ओरिजिनल आईडी प्रूफ जरूर साथ रखें:

  1. एडमिट कार्ड प्रिंटआउट
  2. ओरिजिनल आधार कार्ड
  3. वैकल्पिक पहचान पत्र: यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है, तो अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जरूर लाएं।
  4. पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
  5. ब्लू जेल पेन

Read Also – राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट डेट, डायरेक्ट लिंक और संभावित कट-ऑफ यहां देखें

How to Download RPSC 1st Grade Admit Card 2026

अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन करते हुए RPSC School Lecturer Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान सिंगल साइन-ऑन की वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

How to Download RPSC 1st Grade Admit Card 2026

  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
  • डैशबोर्ड पर उपलब्ध Citizen Apps (G2C) में जाकर Recruitment Portal पर क्लिक करें।
  • अब ऊपरी बार में दिख रहे “Get Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां स्क्रीन पर RPSC 1st Grade Teacher Admit Card 2026 Link के सामने Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद Get Admit Card पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिटेल्स दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा सकते है।

Important Links

Admit Card GuidanceDownload
RPSC 1st Grade District Location DownloadLink-1 , Link-2  Coming Soon
RPSC 1st Grade Admit Card DownloadLink-1 , Link-2  Coming Soon
RPSC Official WebsiteHome Page

निष्कर्ष: RPSC 1st Grade Admit Card 2026 को लेकर आयोग की अब तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा शुरू होने से ठीक 7 दिन पहले आपकी एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो जाएगी, जिससे आप अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले गेट बंद होने के नियम, फ्री बस यात्रा के लिए एडमिट कार्ड की एक्स्ट्रा कॉपी और ओएमआर शीट के 5वें विकल्प की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करें। हमारी पूरी टीम की तरफ से आपको परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment