अगर आप भी 2026 में भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय वायु सेना द्वारा Indian Air Force LDC Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 01/2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए एयरफोर्स में ग्रुप ‘C’ के सिविलियन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एयरफोर्स एलडीसी भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना द्वारा Lower Division Clerk (LDC) के साथ ही Hindi Typist और Driver जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह भर्ती किसी एक शहर के लिए नहीं, बल्कि देश भर के विभिन्न एयर फोर्स स्टेशनों जैसे कानपुर, चेन्नई, पुणे, गुवाहाटी इत्यादि के लिए निकाली गई है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
इस आर्टिकल में Indian Air Force LDC Vacancy 2026 के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। भारतीय वायुसेना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू कर दी गई है।
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 Highlight
| भर्ती संगठन | भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| पद का नाम | LDC, हिंदी टाइपिस्ट, CMT ड्राइवर (OG) |
| कुल पद संख्या | 47 (विभिन्न एयर फोर्स स्टेशन्स में) |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (पंजीकृत/साधारण डाक द्वारा) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मई 2026 |
| नौकरी का प्रकार | केंद्र सरकार की परमानेंट सरकारी जॉब |
| जॉब लोकेशन | All India |
| कैटेगरी | ताजा सरकारी नौकरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | IAF |
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 Important Dates
इंडियन आर्मी फोर्स एलडीसी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2 मई को जारी हो चुकी है।
- विज्ञापन प्रकाशन: 2-8 मई 2026 (एम्प्लॉयमेंट न्यूज)
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 2 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026 (विज्ञापन से 30 दिन के भीतर)
इंडियन एयरफोर्स एलडीसी भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स
भारतीय वायुसेना भर्ती का आयोजन विभिन्न स्तरीय कुल 47 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें एलडीसी, ड्राइवर और टाइपिस्ट सहित विभिन्न पद शामिल है।
- LDC: 31 पद
- Hindi Typist: 08 पद।
- CMT Driver: 08 पद।
- कुल पद: 47
- Note: पदों की संख्या में बदलाव संभव है। कुछ पद ESM (भूतपूर्व सैनिक) और PwBD के लिए ‘Earmarked’ (आरक्षित) हैं।
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:
Indian Air Force LDC Bharti 2026 Qualification
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता विवरण निम्नानुसार है:
- LDC: 12वीं पास + कंप्यूटर टाइपिंग (English: 35 wpm या Hindi: 30 wpm)।
- Hindi Typist: 12वीं पास + हिंदी टाइपिंग (30 wpm) या अंग्रेजी टाइपिंग (35 wpm)।
- Driver: 10वीं पास + भारी और हल्के वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस + 2 साल का अनुभव।
Indian Air Force LDC Vacancy 2026 Age Limit
भारतीय वायुसेना भर्ती में विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार OBC वर्ग को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, SC/ST को 5 वर्ष की और PwBD को 10-15 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
Indian Air Force LDC Sarkari Nokri 2026 Application Fees
भारतीय वायुसेना भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। लेकिन आवेदन फॉर्म के साथ 10 रूपये का डाक टिकट लगा हुआ एक खुद का पता लिखा लिफाफा भेजना आवश्यक है, ताकि वायुसेना आपको एडमिट कार्ड भेज सके।
Read Also….आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास यहां से करें आवेदन
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 Selection Process
इंडियन एयरफोर्स एलडीसी भर्ती सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam: लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस विषयों को शामिल किया गया है। ड्राइवर पद के लिए ट्रेड संबंधित विषय शामिल है।
- Skill/Typing Test: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को पद अनुसार टाइपिंग अथवा ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- DV & Medical Test: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Air Force LDC Driver Typist Salary 2026
भारतीय वायुसेना एलडीसी भर्ती समेत विभिन्न पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियम अनुसार पे लेवल-2 के आधार पर पद अनुसार न्यूनतम 19,900 रूपये से 63,200 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा, कुलमिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी भत्तों के साथ लगभग 30,000+ रूपये तक दी जाएगी।
How To Apply for Indian Air Force LDC Recruitment 2026
Indian Air Force LDC Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में लिखें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं और आवेदनकर्ता के स्थान पर हस्ताक्षर करें।
- पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति निकलवाकर फॉर्म के साथ अटैच करें।
- भरे गए फॉर्म को लिफाफे में डालकर मुख्य लिफाफे के ऊपर केपिटल लेटर में लिखें- “APPLICATION FOR THE POST OF [पद का नाम] AND CATEGORY [अपनी श्रेणी]”।
- अंत में इस लिफाफे को अधिसूचना में दिए गए पते पर रजिस्टर्ड डाक पोस्ट के जरिए अंतिम तिथि से पहले भेज दें।
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 Apply Online
| Indian Air Force LDC Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| Indian Air Force LDC Form Download | Form Download |
| Official Website | IAF Portal |
| Latest Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: IAF LDC भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम उम्र में एक परमानेंट सरकारी करियर बनाना चाहते हैं। चूंकि यह ऑफलाइन प्रक्रिया है, इसलिए प्रतिस्पर्धा थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन आपकी सावधानी सटीक दस्तावेज और सही समय पर डाक के द्वारा फॉर्म भेजने ही आपको सफलता दिलाएगा।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले वायुसेना द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के सभी नियमों का पालन करें। किसी भी विसंगति की स्थिति में ‘Employment News’ में छपा नोटिफिकेशन ही अंतिम माना जाएगा।
Indian Air Force LDC Recruitment 2026 FAQ’s
एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आपको प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र और अलग-अलग लिफाफे भेजने होंगे।
आवेदन साधारण डाक (Ordinary Post) से भेजना है या स्पीड पोस्ट से?
नोटिफिकेशन में ‘Ordinary Post’ का सुझाव दिया गया है, ताकि संबंधित यूनिट उसे आसानी से स्वीकार कर सके।
क्या टाइपिंग टेस्ट में छूट मिल सकती है?
केवल उन दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को छूट मिलेगी जिनके पास निर्धारित फॉर्मेट (Annexure-II) में मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र होगा।
क्या 2026 के इस फॉर्म में EWS सर्टिफिकेट पुराना चल जाएगा?
नहीं, नोटिफिकेशन के अनुसार आपका सर्टिफिकेट वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित और वर्ष 2026-27 के लिए वैध होना चाहिए।