RPSC APO Recruitment 2026 Notification Release: राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर नई भर्ती, आवेदन 7 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में सरकारी वकील या प्रशासनिक न्याय व्यवस्था का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा लॉ ग्रेजुएट्स के लिए RPSC APO Recruitment 2026 के आवेदन मांगे गए है। आयोग द्वारा यह भर्ती गृह विभाग (अभियोजन) में सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 371 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए निकाली गई है। RPSC APO Notification पोर्टल पर 27 मई को जारी किया गया है।

RPSC APO Recruitment 2026 Notification Release Apply Online Direct Link Here
RPSC APO Recruitment 2026

यह सरकारी नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो कम उम्र में अट्रैक्टिव करियर ऑप्शन ढूंढ रहे है। राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है, कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SSO पोर्टल पर जाकर RPSC APO Online Form जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा RPSC APO Vacancy 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, सिलेक्शन प्रॉसेस, एग्जाम पैटर्न और अप्लाई प्रॉसेस सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RPSC APO Recruitment 2026 Overview

Recruitment AuthorityRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post NameAssistant Prosecution Officer (APO)
Total Vacancies371 Posts (Non-TSP: 355 / TSP: 16)
APO Notification Release Date27 मई 2026
Apply ModeOnline via SSO Portal
CategoryRPSC Latest Recruitment 2026
Job LocationRajasthan
Official WebsiteRPSC

RPSC APO Recruitment 2026 Important Dates

RPSC APO Online Form 2026 भरने के लिए आयोग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 27 मई को जारी कर दिया गया है, आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • APO Notification 2026 Release: 27 मई 2026
  • RPSC APO Form Online Start Date: 08 जून 2026
  • Rajasthan APO Last Date: 07 जुलाई 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
  • RPSC APO Exam Date: 2 सितम्बर 2026

RPSC APO सरकारी नौकरी Application Fees

राजस्थान में अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क लागू है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ओटीआर शुल्क दे दिया है, उन्हें दोबारा कोई फीस नहीं देनी होगी। नया रजिस्ट्रेशन शुल्क इस प्रकार है:

  • सामान्य (UR)/क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC अभ्यर्थी: ₹600/-
  • राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS अभ्यर्थी: ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PH) अभ्यर्थी: ₹400/-
  • अन्य राज्यों के आवेदक: ₹600/-

राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती पद संख्या

इस बार आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 371 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनका क्षेत्रवार पद विवरण कुछ इस प्रकार है:

  • Non-TSP Area: 355 पद (इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और एमबीसी वर्ग के लिए सीटें शामिल हैं)।
  • TSP Area: 16 पद (इसमें टीएसपी क्षेत्र के स्थानीय अभ्यर्थियों सहित 1 पद सहरिया बैकलॉग का शामिल है)।
  • Note: अभ्यर्थी कैटेगरी वाइज पोस्ट डिटेल नोटीफिकेशन में देख सकते है।
RPSC APO Recruitment 2026 Notification
RPSC APO Recruitment 2026 Notification

RPSC APO Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

RPSC APO Qualification 2026

राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता विवरण निम्नानुसार है:

  1. लॉ डिग्री: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में स्नातक (LL.B. Professional) या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री होना अनिवार्य है।
  2. योग्यता की अंतिम तिथि: इस भर्ती में फॉर्म भरने की लास्ट डेट 07 जुलाई 2026 तक आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।
  3. लोकल नॉलेज: देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा को पढ़ने लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

राजस्थान APO Age Limit 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। जिसके अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।

यह पद पूर्व में वर्ष 2024 में विज्ञापित होने के कारण ओवरेज होने वाले सामान्य अभ्यर्थियों को 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अलावा SC, ST, OBC, MBC और EWS के पुरुषों को 5 वर्ष तथा महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु में कोई छूट नहीं दी गई है।

RPSC APO Recruitment 2026 Selection Process

आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

RPSC APO Exam Pattern 2026

RPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का पैटर्न और अंकों का विभाजन इस प्रकार है:

APO Prelims Exam Pattern:

  • यह परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए होगी।
  • इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होंगे।
  • इस परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।

APO Main Exam Pattern:

मुख्य परीक्षा पूरी तरह से Descriptive प्रकार की होगी। इसमें दो पेपर शामिल हैं:

PaperSubjectsTotal MarksDuration
Paper-I: Lawक्रिमिनल लॉ, एविडेंस एक्ट एवं राजस्थान के स्थानीय कानून300 अंक3 घंटे
Paper-II: Languageसामान्य हिंदी 50 अंक, सामान्य अंग्रेजी 50 अंक100 अंक2 घंटे

राजस्थान APO Minimum Passing Marks

अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट दी गई है।

Read Also….राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष प्रथम श्रेणी शिक्षक के 1190 पदों पर भर्ती

RPSC Assistant Prosecution Officer Salary 2026

राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 एवं ग्रेड पे ₹4200/- के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

शुरुआत के 2 वर्ष का परिवीक्षाकाल खत्म होने के बाद सरकार के नियमानुसार फिक्स मासिक सैलरी दी जाएगी, जिसके बाद पूरा मूल वेतनमान और विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते भी दिए होंगे।

How To Apply for RPSC APO Recruitment 2026

आरपीएससी APO वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले राजस्थान के ऑफिशियल एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें।
RPSC APO Recruitment Apply Online
RPSC APO Recruitment Apply Online
  • डैशबोर्ड पर सिटीजन ऐप्स में जाकर Recruitment Portal का चयन करके ‘One Time Registration (OTR)‘ की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में RPSC APO Recruitment 2026 के सामने दिए गए ‘Apply Now‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • ओटीआर से आपकी लाइव फोटो और बेसिक डिटेल्स अपने आप फॉर्म में आ जाएगी।
  • इसके बाद अपनी लॉ डिग्री की मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें एवं फॉर्म को री-चेक करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Final Submit कर प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Important Links

Rajasthan APO Notification PDF Download APO Notification PDF Download
Rajasthan APO Apply Online Apply Now
Official Website RPSC
Daily Sarkari Nokri UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: लॉ ग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान गृह विभाग में अधिकारी बनने का यह एक बेहतरीन मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 रखी गई है, इसलिए समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जरूर सबमिट कर दें। इस जानकारी को अधिक से अधिक दोस्तों के साथ शेयर करें एवं अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताएं।

Disclaimer: यह आर्टिकल आरपीएससी द्वारा जारी ऑफिशियल Advertisement No. 03/EXAM/APO/EP-1/2026-27 के आधार पर केवल परीक्षार्थियों की सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। किसी भी प्रकार के संशय या आधिकारिक बदलाव की स्थिति में लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी नियम ही अंतिम रूप से मान्य होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment