वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा Rajasthan PTET Admit Card 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने इस वर्ष 2-वर्षीय बीएड या 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए पीटीईटी का फॉर्म भरा है, तो आप अपने बेसिक डिटेल्स डालकर तुरंत अपना हॉल टिकट निकाल सकते हैं। इस बार पीटीईटी की लिखित परीक्षा 14 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग जिलों में बने सेंटर्स पर ऑफलाइन मोड में होने जा रही है।

परीक्षा में बैठने के लिए आपके पास Rajasthan PTET Admit Card 2026 का प्रिंटआउट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रॉसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan PTET Admit Card 2026 Overview
| परीक्षा का नाम | प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 |
| परीक्षा कराने वाली संस्था | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा |
| परीक्षा की तारीख | 14 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 8 जून 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| कैटेगरी | VMOU PTET Hall Ticket 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | VMOU |
Rajasthan PTET Admit Card 2026 Release Date
कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा पीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पोर्टल पर 8 जून 2026 को जारी कर दिए गए है, जिसे अभ्यर्थी पीटीईटी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते है।
आखिरी समय की सर्वर डाउन जैसी तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र समय रहते तुरंत अपने पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा लें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंच जाए, क्योंकि इसके बाद आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
How to Download Rajasthan PTET Admit Card 2026
मोबाइल या लैपटॉप से राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।

- होमपेज पर आपको “2-Year B.Ed” अथवा “4-Year Integrated Course” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया ओपन हो जाएगा, यहां पर “Download Admit Card” पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘Proceed‘ बटन दबाते ही आपके पीटीईटी एडमिट कार्ड की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा लें और परीक्षा में अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
Read Also….बिना परीक्षा 1650 पदों पर सरकारी पैनल लॉयर बनने का मौका, आवेदन में कुछ ही दिन बाकी
राजस्थान पीटीईटी एग्जाम सेंटर पर क्या क्या लेकर जाना है?
Rajasthan PTET Admit Card Download करने के बाद उस पर दिए गए अपने एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और रोल नंबर अच्छे से चेक कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ ये चीजें ले जाना लेकर जाना बिल्कुल भी ना भूलें:
- एडमिट कार्ड के दो प्रिंटआउट: एक कॉपी आपके पास रहेगी और दूसरी कॉपी एग्जाम हॉल में वीक्षक के पास जमा हो सकती है।
- ओरिजिनल आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी एक असली पहचान पत्र जिसने दिन, महीना और साल मेंशन हो।
- पेन: ओएमआर शीट के गोले भरने के लिए पारदर्शी नीला बॉलपॉइंट पेन।
- फोटो: दो या तीन पासपोर्ट साइज की वो फोटो लेकर जाएं जो फॉर्म भरते समय दी गई थी।
- Note: परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटे पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
परीक्षा में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें और किसी प्रकार की ज्वैलरी पहनकर परीक्षा हॉल में जाना पूरी तरह से मना है। अधिक जानकारी के लिए आप प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ें।
VMOU PTET Admit Card Download Link
| VMOU PTET Admit Card Download | Download Admit Card, 2nd Link |
| Kota University Official Website | VMOU Kota Portal |
| Daily Sarkari Naukari News & Result, Admit Card Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: राजस्थान पीटीईटी एग्जाम में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए Rajasthan PTET Admit Card 2026 सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसलिए इसे तुरंत डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा लें और इस पर लिखे सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और बिना किसी तनाव के अपनी परीक्षा देने जाएं।
Rajasthan PTET Admit Card 2026 FAQs
राजस्थान पीटीईटी प्रवेश पत्र में नाम की स्पेलिंग या फोटो गलत छप गई हो तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी घबराएं नहीं, आप तुरंत कोटा यूनिवर्सिटी के प्रवेश पत्र पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ऑफिशियल पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन या ईमेल पर संपर्क करके इसे सही करवा सकते हैं।
मैं अपना पीटीईटी एप्लीकेशन नंबर भूल गया हूं, अब एडमिट कार्ड कैसे निकलेगा?
कोई बात नहीं, आप डाउनलोड पेज पर जाकर “By General Details” का ऑप्शन चुन सकते हैं। वहां अपना नाम, माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि डालकर भी एडमिट कार्ड निकाला जा सकता है।