अगर आप राजस्थान में वकालत करते हैं और कोई ऐसा सरकारी काम ढूंढ रहे हैं जिसमें न कोई परीक्षा हो, न कोई आवेदन शुल्क लगे, तो आपके लिए 1650 पदों पर 27 मई को RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

राजस्थान के सभी 44 जिलों में 1650 पैनल अधिवक्ता के खाली पद बिना परीक्षा भरे जाएंगे। इसके लिए 3 साल की वकालत और बार काउंसिल में यदि आपका नाम है तो आप आवेदन के लिए एलिजिबल हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून 2026 रखी गई है।
सच बताएं तो बिना परीक्षा वाली सरकारी नौकरियां अब बहुत ही कम निकाली जाती है, जिसमें यह यह भी एक है। इसलिए इस मौके को हाथ से जाने ना दें लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें एवं नीचे दी गई पात्रता संबंधित पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 Highlight
| Recruitment Agency | Rajasthan State Legal Services Authority (RSLSA) |
| Post Name | Panel Advocate/Retainer Advocate |
| Total Posts | 1650 + 69 JJBs Separately |
| Notification Release Date | 27 May 2026 |
| Application Form Date | 30 May to 15 June 2026 |
| Panel Period | 1 Year (काम अच्छा होने पर 3 साल तक बढ़ सकता है) |
| Category | Govt Lawyer Job Without Exam 2026 |
| Official Website | rajasthan.nalsa.gov.in |
RSLSA पैनल लॉयर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है, अर्थात आप किसी भी कैटेगरी से बिना किसी शुल्क के आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है।
RSLSA Panel Lawyer for 1650 Posts Details
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का आयोजन कुल 1650 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है जिसमें पद संख्या चार प्रमुख वर्गों में बांटी गई है:
- दाण्डिक पैनल: आपराधिक मामले, CBI, POCSO कोर्ट से जुड़े केस।
- सिविल पैनल: किराया, श्रम, वैवाहिक, उपभोक्ता, पर्यावरण जैसे दीवानी विवाद।
- राजस्व पैनल: Revenue Courts के मामले।
- बाल न्यायालय पैनल: JJB, POCSO, CWC और साइबर वर्ग।
अब बात करते हैं कौनसे जिलों में पद ज्यादा हैं और कॉम्पिटिशन कम है:
- झालावाड़: 78
- गंगानगर: 62 8
- भीलवाड़ा: 59
- जोधपुर मेट्रो: 50
- जयपुर मेट्रो-II: 49
- बारां: 48
- सिरोही: 46
- चूरू: 46
Note: मेरी नजर में JJB पैनल इस पूरी भर्ती का सबसे अंडररेटेड हिस्सा है। अलग से सिर्फ 69 पद हैं कोटा और उदयपुर में 4-4, बाकी जिलों में 1-3 पद निर्धारित है। यहां कॉम्पिटिशन सबसे कम है और सिलेक्शन के चांस सबसे ज्यादा है।
झालावाड़, सिरोही और गंगानगर इन 3 जिलों में पद सबसे ज्यादा हैं और आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम है। अगर आप चाहे तो इन तीनों जिलों से भी आवेदन कर सकते है। पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

RSLSA Panel Lawyer Eligibility Criteria 2026
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण वकील भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) में आवेदक का नाम रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- आवेदन की लास्ट डेट 15 जून 2026 तक कम से कम 3 साल का लगातार वकालत का सक्रिय अनुभव होना चाहिए।
- आपके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित न हो और पहले कभी प्रोफेशनल मिसकंडक्ट में बार काउंसिल द्वारा दंडित न हुए हों।
NALSA और RSLSA में अंतर: यहां एक बात समझ लें कि NALSA केंद्र की संस्था है, जबकि RSLSA उसकी एक इकाई है जो जिला और तालुका लेवल पर काम करती है। पैनल अधिवक्ता RSLSA के अंतर्गत जिला और तालुका कोर्ट में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी मदद देते हैं।
Age Limit क्या है?
इस पद के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आप 30 साल के हों या 55 साल के अगर आपके पास 3 साल का अनुभव है तो आवेदन कर सकते हैं।
अगर दो आवेदकों का अनुभव बिल्कुल एक बराबर है, तो उम्र में छोटे यानी युवा वकील को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। यानी उम्र कम होना यहां एक थोड़ा सा प्लस प्वाइंट हो सकता है।
RSLSA Panel Lawyer Selection Process 2026
RSLSA Panel Lawyer Vacancy के लिए आवेदकों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिया बुलाया जाएगा एवं इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
RSLSA Panel Lawyer की Salary/ कितनी है
इस नौकरी में कोई फिक्स मंथली सैलरी नहीं होती है, NALSA विनियम 2010 के अनुसार हर केस के हिसाब से निर्धारित मानदेय और अन्य भत्ते एवं खर्च दिए जाते हैं।
जिस पक्षकार को प्राधिकरण की तरफ से आपको केस अलॉट किया गया है, आप उससे अलग से कोई फीस नहीं ले सकेंगे। फ्रंट ऑफिस ड्यूटी और प्राधिकरण के समय समय पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उपस्थित होना आवश्यक है।
अगर आपका काम संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो प्राधिकरण बिना किसी पूर्व नोटिस के आपकी सेवाएं समाप्त कर सकता है। आप अपनी निजी प्रैक्टिस जारी रख सकते हैं लेकिन जिस पक्षकार को आपने सरकारी सहायता दी हो, भविष्य में उसके विरुद्ध किसी अन्य केस में पैरवी नहीं कर सकेंगे।
यह भर्ती किनके लिए सबसे बड़ा मौका है?
कुछ वकीलों के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती अन्य भर्तियों से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है:
- नए वकीलों के लिए: जो वकील नए हैं और अपनी स्वतंत्र प्रैक्टिस के साथ साथ एक सरकारी पहचान और कोर्ट का अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट शुरुआत है।
- स्पेशलाइज्ड प्रैक्टिस: POCSO, JJB और साइबर लॉ में इंट्रेस्ट रखने वाले वकील यहां से अपने करियर की विशेष शुरुआत कर सकते हैं।
- आरक्षित वर्ग और महिलाएं: SC, ST, OBC, MBC, महिला और दिव्यांग अधिवक्ताओं को आनुपातिक प्रतिनिधित्व का सीधा फायदा मिलेगा।
- स्थानीय वकील: छोटे जिलों और तालुका स्तर के वकीलों के लिए जहां पद ज्यादा हैं और आवेदक कम वहां सिलेक्शन के चांस बहुत अच्छे हैं।
- समाजसेवा: जो वकील करियर के साथ साथ समाज के पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाना चाहते हैं, उनके लिए इससे बेहतर प्लेटफॉर्म शायद ही कोई और होगा।
How to Apply for RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026
पैनल लॉयर भर्ती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है इसके लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर अपने संबंधित जिले के सामने Apply Online पर क्लिक करें, ध्यान रहे प्रत्येक जिले का अप्लाई लिंक अलग अलग है।

- ऑनलाइन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें जैसे पूरा नाम, पिता अथवा पति का नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्मतिथि, स्थायी पता, बार काउंसिल नामांकन संख्या, वकालत का अनुभव और विशेषज्ञता क्षेत्र जैसे Civil, Criminal, Revenue, POCSO या Cyber में से कोई एक इत्यादि।
यहां बताए इन डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी निकलवा कर तैयार कर लें:
- बार काउंसिल सनद (Enrollment Certificate)
- कोर्ट/बार एसोसिएशन द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र
- 5 मुख्य प्रकरणों के निर्णय या आदेशों की वेरिफाइड कॉपी
- SC, ST, OBC, MBC या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एवं आवश्यक जानकारी भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- अब ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलवा लें और ऊपर बताए गए सभी डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी खुद के हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ अटैच करें।
- निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर करके पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।

- भरे गए फॉर्म को अपने जिले के “जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)” या तालुका विधिक सेवा समिति (TLSC) कार्यालय में लास्ट डेट से पहले जमा कराएं।
- आप फॉर्म को खुद जाकर व्यक्तिगत रूप से भी जमा करा सकते हैं या रजिस्टर्ड डाक से भी भेज सकते हैं लेकिन यह हार्ड कॉपी 15 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा हो जानी चाहिए। इसके बाद प्राप्त राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Important Form Links and Helpline Numbers
| RSLSA Panel Lawyer Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| RSLSA Panel Lawyer Form Download | Form Download |
| Official Website | Portal |
| Official Email | rslsajp@gmail.com / rs-slsa@nic.in |
| Helpline Number | 15100 / 9928900900 |
| Office Phone Number | 0141-2227481 (फैक्स: 0141-2227602) |
| Office Address | विधिक सेवा सदन, विधिक सेवा मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर (राजस्थान) |
| Daily Latest Jobs News | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 राजस्थान के उन वकीलों के लिए एक करियर ऑपरट्युनिटी है जो अपनी नियमित कोर्ट प्रैक्टिस के साथ साथ समाज सेवा भी करना चाहते हैं। बिना किसी परीक्षा और बिना किसी आवेदन शुल्क के 1650 पदों पर सरकारी विभाग का हिस्सा बनने का यह मौका हाथ से न जाने दें। समय रहते 15 जून से पहले ऑफलाइन फॉर्म सबमिट कर दें।
RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 FAQs
क्या एक साथ कई जिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, दूसरे जिले के लिए आवेदन करते समय 5 निर्णयों की स्व प्रमाणित कॉपी और एक प्रार्थना पत्र साथ जरूर लगाएं।
क्या सिलेक्शन के बाद पर्सनल प्रैक्टिस बंद करनी होगी?
नहीं, आप अपनी प्राइवेट वकालत जारी रख सकते हैं, बस अलॉटेड सरकारी पक्षकार के खिलाफ केस नहीं लड़ सकते है।
अगर मेरिट वाले पूरे 5 निर्णय न हों तो क्या करें?
घबराएं नहीं, कुल 5 केसों में अधिकतम 2 राजीनामे वाले मामले और अधिकतम 2 जमानत आदेश वाले भी मान्य हैं, आप सीनियर वकील का सर्टिफिकेट भी लगा सकते हैं।
क्या RSLSA Panel Lawyer Vacancy 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद हार्ड कॉपी भेजना जरूरी है?
हां, दोनों अनिवार्य हैं ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ 15 जून शाम 5 बजे तक कार्यालय पहुंचना जरूरी है।