CBI Apprentice Vacancy 2026 Notification Release: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर आवेदन शुरू, बिना नेगेटिव मार्किंग घर बैठे होगा एग्जाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकिंग फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए CBI Apprentice Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बैंक देश भर में 4500 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति करेगा, जिन्हें बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण यानी On-Job Training भी दी जाएगी।

CBI Apprentice Vacancy 2026 Notification Release  No Negative Marking
CBI Apprentice Vacancy 2026

इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम की अवधि 12 महीने की होगी, जिसके दौरान चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रूपये का मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तक कभी भी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है।

सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा पास करनी होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आप अपने संबंधित क्षेत्र की कार्य संस्कृति को बखूबी समझते है या नहीं। बैंक की गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी केवल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सजेस्टेड ऑफिशियल वेबसाइट से ही अप्लाई करें।

CBI Apprentice Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्थासेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
कुल पद संख्या4500
आवेदन मोडऑनलाइन
अंतिम तिथि22 जून 2026
परीक्षा तिथिजुलाई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीलेटेस्ट बैंकिंग जॉब्स 2026
आधिकारिक वेबसाइटCBI Portal

Application Fees

आवेदन के समय कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है:

  • General/EWS/OBC (Male): 944 रूपये (800 + 18% GST)
  • General/EWS/OBC (Female): 708 रूपये (600 + 18% GST)
  • SC/ST/PwBD/ट्रांसजेंडर: 236 रूपये (200 + 18% GST)

CBI Apprentice State Wise Post Details

बैंक द्वारा सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती पूरे देश भर में निकाली गई है, यदि आप महाराष्ट्र से हैं और Bank Apprentice Job in Maharashtra की तलाश कर रहे हैं, तो यहां पर 586 सीटों पर निकली भर्ती आपके लिए बहुत अच्छा मौका हैं।

इसी तरह Bank Apprentice Job in UP के लिए 580 पद खाली हैं। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, एमपी, सीजी सहित अन्य राज्यों के लिए निर्धारित पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें।

CBI Apprentice Vacancy 2026 Form Date

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए 12 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
  • ऑनलाइन एग्जाम डेट: जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में
CBI Apprentice Notiffication 2026
CBI Apprentice Notiffication 2026

CBI Apprentice Bharti Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है।

सभी राज्यों के एससी, एसटी, ओबीसी और PwBD सहित सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

CBI Apprentice Vacancy 2026 Qualification

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता शिक्षण संस्थान अथवा यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।

केवल वे अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2022 या उसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

CBI Apprentice Selection Process 2026

CBI Apprentice Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा अभ्यर्थी अपने घर से ही अपने किसी निजी डिवाइस जैसे कंप्यूटर या लैपटॉप के जरिए दे सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बैंक ने सुविधा दी है कि आप अपने घर बैठे ही यह परीक्षा पूरी कर सकें।

वहीं, स्थानीय भाषा की एग्जाम देने के लिए आपको घर से बाहर निकलना होगा। यह टेस्ट बैंक द्वारा निर्धारित राज्य के संबंधित परीक्षा केंद्र पर जाकर ही देना होगा, और इसके लिए आने-जाने का पूरा खर्च अभ्यर्थियों को स्वयं उठाना पड़ेगा।

Central Bank of India Apprentice Exam Pattern In Hindi 2026

  • यह परीक्षा ऑनलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • इसमें विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
SubjectQuestionMarks
General/Financial Awareness2020
CBI Products & Services2020
General English2020
Computer Knowledge2020
Quantitative & Reasoning Aptitude2020
कुल100100

Note: यह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती उन नए ग्रेजुएट्स के लिए है जो बैंकिंग क्षेत्र में ट्रेनिंग के माध्यम से अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। यह 12 महीने का कौशल विकास प्रोग्राम है।

CBI Apprentice Training and Stipend

सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अवधि तक बैंक की शाखाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को 15,000 रूपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा।

Read Also…10वीं पास के लिए असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के 6289 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

How to Apply CBI Apprentice Recruitment 2026

सीबीआई अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

NATS Portal Online Registration
NATS Portal Online Registration
  • अगले चरण में आप योग्यता अनुसार यदि पास आउट हो चुके है तो पहला Student ऑप्शन चुने और यदि अभी अध्ययनरत है तो दूसरा ऑप्शन चुनें।
NATS Portal Student Section
NATS Portal Student Section
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी सिलेक्ट करके डिटेल्स भरते हुए पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद BEEP BFSI SSC के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर Bank of India Apprenticeship Apprentice के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
BEEP BFSI SSC Official Portal
BEEP BFSI SSC Official Portal
  • अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
Bank of India Apprenticeship Apprentice Apply Now
Bank of India Apprenticeship Apprentice Apply Now
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

CBI Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

CBI Apprentice Notificiation CBI Apprentice Notificiation PDF Download
CBI Apprentice Online RegistrationNATS Portal Online Registration
CBI Apprentice Apply Now After RegistrationBEEP Portal 
CBI Official Websitecentralbank.bank.in
Sarkari Naukri Latest UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: CBI Apprentice Vacancy 2026 बैंकिंग फील्ड में एक्सपीरियंस पाने का बेहतरीन मौका है। इस भर्ती से जुड़े डेली लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैंक के आधिकारिक ‘Current Opportunities’ पेज को रेगुलर चेक करते रहें।

CBI New Recruitment 2026 FAQs

क्या सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती प्रोग्राम के बाद मुझे परमानेंट जॉब मिलेगी?

नहीं, यह 12 महीने का ट्रेनिंग प्रोग्राम है और बैंक इसमें रोजगार की गारंटी नहीं देता है।

क्या लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी घर से होगा?

नहीं, यह टेस्ट घर से नहीं होगा, इसके लिए आपको बैंक द्वारा बताए जाने वाले एडम सेंटर पर जाकर देना होगा।

क्या CBI Apprentice भर्ती में कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना जरूरी है?

नहीं, कंप्यूटर नॉलेज का केवल टेस्ट लिया जाएगा, डिप्लोमा अनिवार्य नहीं है।

सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती एग्जाम के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्या क्या चाहिए?

10वीं और 12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं।

क्या CBI Apprentice Exam Online घर से दे सकते है?

जी हां, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ऑनलाइन एग्जाम आप अपने घर से ही लैपटॉप या स्मार्टफोन से दे सकते हैं।

क्या मुझे लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा?

अगर आपकी 10वीं/12वीं की मार्कशीट में वह भाषा शामिल है, तो छूट मिल सकती है, अन्यथा आपको स्थानीय भाषा परीक्षण टेस्ट देना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment