PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के 6289 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती का आयोजन कुल 6,289 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 के लिए दो नोटिफिकेशन CRA 317/26 3289 पदों पर और CRA 318/26 3000 पदों पर जारी किए गए हैं।

PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Notification Release
PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। PSPCL ALM Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पद अनुसार 15 जून एवं 19 जून से शुरू की जा रही है। लाइनमैन भर्ती के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म डेट, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनपंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL)
पद का नामअस्सिटेंट लाइनमैन
कुल पद संख्या6,289
विज्ञापन संख्याCRA 317/26 और CRA 318/26
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
जॉब लोकेशनपंजाब
कैटेगरीलेटेस्ट ITI जॉब्स 2026
आधिकारिक वेबसाइटPSPCL

PSPCL ALM For 6289 Post Details 2026

PSPCL द्वारा असिस्टेंट लाइनमैन के कुल 6289 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है जिन्हें इस प्रकार बांटा गया है:

  1. CRA 317/26 (NAC): 3289 पद
  2. CRA 318/26 (ITI): 3000 पद

PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Form Dates

पीएसपीसीएल सहायक लाइनमैन भर्ती नोटिफिकेशन पद अनुसार 9 जून को जारी कर आवेदन के लिए निम्नलिखित तारीखें तय की गई है:

Advt No. CRA 317/26

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जून 2026 से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026 तक
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 10 जुलाई 2026
ALM Advt No. CRA 31726
ALM Advt No. CRA 31726

Advt No. CRA 318/26

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 जून 2026 से
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 9 जुलाई 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 14 जुलाई 2026
ALM Advt No. CRA 31826
ALM Advt No. CRA 31826

Punjab Lineman Vacancy Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • आयु में छूट: SC, BC, PwD और विधवा आवेदकों को पंजाब सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Qualification

बिजली विभाग असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए ट्रेड अनुसार शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • CRA 317/26: उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही इनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना आवश्यक है।
  • CRA 318/26: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही NCVT या SCVT द्वारा मान्यता इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में ITI डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • अनिवार्य योग्यता: मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी भाषा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Application Fees

असिस्टेंट लाइनमैन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: ₹1416 (₹1200 आवेदन शुल्क + 18% GST) + बैंक चार्ज
  • SC, ST, EWS, OBC, PwD: ₹885 (₹750 आवेदन शुल्क + 18% GST) + बैंक शुल्क

PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 Selection Process

लाइनमैन भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

PSPCL Assistant Lineman Exam Pattern In Hindi 2026

यह एग्जाम (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • प्रत्येक प्रश्न: 1
  • मुख्य विषय: तकनीकी ज्ञान, पंजाबी भाषा, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और अंकगणित
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं होगी
भागविषयप्रश्नअंक
भाग 1पंजाबी भाषा (योग्यता परीक्षा)5050
भाग 2Related तकनीकी विषय5050
पंजाबी भाषा का ज्ञान2020
सामान्य ज्ञान1010
तर्कशक्ति1010
अंकगणित1010
कुल150150

Note: अभ्यर्थी डीटेल्स में पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर PSPCL Assistant Lineman Syllabus in Hindi PDF Download कर लें, एवं साथ ही एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए प्रीवियस ईयर एग्जाम पेपर्स को हल करें।

PSPCL Assistant Lineman Salary 2026

पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 19,900 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा, प्रोबेशन अवधि के दौरान उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के वित्त विभाग के नियम अनुसार केवल फिक्स सैलरी ही मिलेगी।

Read Also….राजस्थान विद्युत निगम JEN, LDC और जूनियर अकाउंटेंट सहित 2005 पदों पर बंपर भर्तियां, यहां देखें आवेदन की तारीखें

How to Apply Online PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • Recruitment‘ सेक्शन में जाकर CRA 317/26 या CRA 318/26 को सिलेक्ट करें।
  • अब Apply Online पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

PSPCL ALM Important Links

PSPCL ALM Notification PDF DownloadLineman Notification CRA 317/26, Lineman Notification CRA 318/26
PSPCL ALM Apply OnlineApply Now
Official Websitepspcl.in
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: PSPCL Assistant Lineman Bharti 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है, 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI वाले अभ्यर्थी लास्ट डेट से फॉर्म सबमिट कर दें। इस भर्ती से जुड़ी राय आप कमेंट करके बता सकते है, साथ ही आर्टिकल की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें। रोजाना ऐसी ही लेटेस्ट जॉब्स न्यूज के लिए आप हमारा टेलीग्राम या वाट्सअप चैनल जॉइन कर सकते है।

PSPCL ALM Vacancy 2026 FAQs

क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार ALM भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

हां, किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार PSPCL ALM Bharti के लिए आवेदन कर सकते है।

पंजाब ALM एग्जाम एडमिट कार्ड कब आयेंगे?

PSPCL ALM Admit Card ऑनलाइन परीक्षा से चार से पांच दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

क्या अप्रेंटिसशिप और आईटीआई वाले दोनों फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, CRA 317/26 केवल NAC लाइनमैन ट्रेड के लिए है और CRA 318/26 ITI इलेक्ट्रिशियन/वायरमैन ट्रेड के लिए है।

फॉर्म भरते समय अगर गलती हो जाए तो क्या करेक्शन का मौका मिलेगा?

नोटिफिकेशन के अनुसार कैटेगरी/सब-कैटेगरी एक बार भरने के बाद बदली नहीं जा सकती, इसलिए फॉर्म सावधानी से भरें।

क्या ऑनलाइन परीक्षा के बाद कोई इंटरव्यू होगा?

नहीं, सिलेक्शन पूरी तरह से ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment