Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Apply Online Direct Link: राजस्थान के इन युवाओं को मिल रहा ₹10 लाख तक का ब्याज फ्री लोन, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सपना अब हकीकत बन रहा है, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अब तक की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 को लॉन्च कर शुरू कर दिया गया है। यह योजना उन सभी शिक्षित युवाओं के लिए वरदान है जो अपना खुद का स्टार्टअप या छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Apply Online Direct Link
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार 10 Lakh Rupees Interest Free Loan दे रही है, ताकि कोई भी शिक्षित युवा पैसों की कमी के चलते अपने सपनों को अधूरा न छोड़े। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह पहल Rajasthan CM Swarojgar Yojana 2026 के तहत बेरोजगार युवाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, योजना के उद्देश्य और लाभ, इसमें शामिल बिजनेस आइडिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी डिटेल दी गई है।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
योजना संचालकराजस्थान राज्य सरकार
लाभार्थीबेरोजगार शिक्षित युवा
उम्र18 से 40 वर्ष
लोन राशिन्यूनतम 3.5 लाख से 10 लाख रूपये तक
ब्याज दर100% सब्सिडी (ब्याज मुक्त)
आवेदन मोडऑनलाइन
राज्यराजस्थान
कैटेगरीब्याज मुक्त सरकारी लोन योजना 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के उद्देश्य एवं लाभ

राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वरोजगार के अवसरों को पैदा करना है, इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  • ब्याज से मुक्ति: सरकार द्वारा 100% ब्याज सब्सिडी दी जा रही है, इसलिए यह योजना Rajasthan Interest Free Loan Sarkari Yojana के रूप में जानी जाती है।
  • आर्थिक संबल: छोटे उद्योगों और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मार्जिन मनी सहायता दी जाती है।
  • उद्यमिता का विकास: युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाला यानी Job Creator बनाना।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Important Dates

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया लाइव चल रही है, इसके लिए फिलहाल कोई लास्ट डेट निर्धारित नहीं की गई है, इस योजना के लिए आप 31 मार्च 2029 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड निम्नानुसार है:

  • स्थानीय निवासी: आवेदनकर्ता का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 8वीं से स्नातक पास कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
  • आय सीमा: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय श्रेणी अनुसार निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • अन्य शर्तें: आवेदक पहले से किसी अन्य सरकारी ऋण योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।

योग्यता अनुसार लोन राशि एवं ब्याज

आपकी शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय के आधार पर लोन की सीमा निम्नानुसार तय की जाएगी:

योग्यताव्यवसायलोन राशि
8वीं से 12वीं पाससेवा एवं व्यापार क्षेत्र3.5 लाख रूपये
विनिर्माण कार्यों के लिए7.5 लाख रूपये तक
स्नातक/डिप्लोमा/ITIसेवा एवं व्यापार क्षेत्र5 लाख रूपये तक
विनिर्माण कार्यों के लिए10 लाख रूपये तक

ब्याज: सरकार द्वारा पूरी सब्सिडी देने के कारण लाभार्थी को केवल मूलधन यानी Principal Amount ही वापस करना होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Notification
Rajasthan Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Notification

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

आवेदन के समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 8वीं/10वीं/12वीं/स्नातक/डिप्लोमा/ITI मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बिजनेस आइडिया की प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)/बिजनेस की पूरी डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक डायरी जिसमें लोन राशि आनी है
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • अन्य दस्तावेज यदि लागू हो इत्यादि।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना बिजनेस आइडिया की पूरी लिस्ट 2026

आप सरकार द्वारा Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 के तहत इन क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कोई एक आइडिया बिजनेस लोन के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं:

कृषि एवं पशुपालन

  1. मिनी आटा चक्की
  2. डेयरी फॉर्म
  3. बकरी पालन
  4. भेड़ पालन
  5. मधुमक्खी पालन
  6. पोल्ट्री फार्मिंग
  7. वर्मी कम्पोस्ट
  8. चारा कटिंग
  9. मशरूम उत्पादन
  10. औषधीय पौध
  11. जैविक सब्जी उत्पादन
  12. पशु आहार बिक्री
  13. पशु दवा सेवा।

कृषि यंत्र सेवा

  1. ट्रैक्टर-ट्रॉली सेवा
  2. थ्रेशर
  3. रोटावेटर
  4. हार्वेस्टर
  5. कृषि ड्रोन स्प्रे सेवा
  6. सोलर पंप।

सेवा एवं रिटेल

  1. सिलाई-कढ़ाई
  2. ब्यूटी पार्लर
  3. मोबाइल रिपेयरिंग
  4. जनरल स्टोर
  5. CSC/ई-मित्र
  6. फोटोकॉपी
  7. RO वाटर सप्लाई
  8. टिफिन सर्विस
  9. बीज-खाद रिटेल
  10. ई-रिक्शा
  11. पानी टैंकर सप्लाई
  12. इलेक्ट्रिशियन
  13. प्लंबर
  14. टायर पंचर
  15. दोपहिया गैरेज
  16. चाय-नाश्ता ढाबा
  17. जूस मशीन।

विनिर्माण (Manufacturing)

  1. अगरबत्ती निर्माण
  2. मसाला पिसाई
  3. अचार-पापड़ यूनिट
  4. दूध से पनीर/खोया निर्माण
  5. पेपर कप/प्लेट
  6. डिस्पोजेबल दोना-पत्तल
  7. वेल्डिंग/फैब्रिकेशन
  8. लोहार का काम
  9. बढ़ई (फर्नीचर)
  10. मिट्टी के बर्तन
  11. ईंट सप्लाई
  12. बालू/गिट्टी सप्लाई
  13. रेडीमिक्स कंक्रीट
  14. बेकरी यूनिट।

राजस्थान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बिजनेस प्रोजेक्ट कैसे बनाएं?

लोन अप्रूवेंस में आपकी बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसे ऐसे बनाएं:

  • मार्केट एनालिसिस: सबसे पहले डिटेल में बताएं कि आपका बिजनेस क्यों चलेगा।
  • कॉस्ट ब्रेकडाउन: मशीनरी, कच्चा माल और लेबर का सही खर्च लिखें।
  • मानक फॉर्मेट: उद्योग विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से प्रोजेक्ट प्रोफाइल डाउनलोड करें या किसी CA से फॉर्मेट बनवाएं।
  • एक्सपर्ट टिप: लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपने नजदीकी बैंक मैनेजर से मिलकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर राय लें, इससे लोन अप्रूव्ड के चांसेज अधिक बढ़ जाते है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार स्कीम से जुड़े महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

  • इंट्रेस्ट फ्री लोन योजना केवल नया बिजनेस शुरू करने के लिए है।
  • आवेदन करने के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी जिला उद्योग केंद्र (DIC) में अवश्य जमा कराएं।
  • बैंक अकाउंट को रेगुलर रखें और KYC भी अपडेट करके रखें।

Read Also…राजस्थान युवा संबल योजना बेरोजगार भत्ते के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

सबसे महत्वपूर्ण शर्त जिसके बिना ब्याज देना पड़ सकता है

यह लोन आपके लिए सिर्फ तब तक ब्याज मुक्त रहेगा जब तक आप लोन की किश्तें समय पर चुकाते रहेंगे। नोटिफिकेशन में कुछ कड़े नियम भी दिए गए हैं:

  1. समय पर भुगतान: बिंदु संख्या 10(ii) के अनुसार, सरकार द्वारा ब्याज का भुगतान तभी किया जाएगा जब उद्यमी द्वारा ऋण का समय पर पुनर्भरण (Timely Repayment) किया जा रहा हो और वह डिफॉल्टर न हो।
  2. गलत जानकारी देने पर जुर्माना: यदि कोई आवेदक गलत तथ्य या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके इस योजना का लाभ लेता है, तो उसका केस निरस्त कर दिया जाएगा और सरकार द्वारा चुकाई गई पूरी ब्याज राशि और मार्जिन मनी को 18% दण्डनीय (Penal) ब्याज के साथ वापस वसूला जाएगा।
  3. सरकार कैसे देगी ब्याज: प्रक्रिया के तहत, जब बैंक या वित्तीय संस्थान आपको लोन देगा, तो उस पर लगने वाले ब्याज का भुगतान राज्य सरकार द्वारा ‘ब्याज अनुदान (Interest Subsidy)’ के रूप में किया जाएगा।
  4. मार्जिन मनी पर ब्याज: लोन राशि के 10% हिस्से पर जो मार्जिन मनी सरकार बैंक में जमा कराएगी, उस हिस्से पर बैंक आपसे कोई ब्याज नहीं वसूलेगा। शेष लोन राशि के ब्याज का पुनर्भरण (Refund) प्रत्येक तिमाही (Quarter) के बाद सरकार बैंक को सीधे करेगी।
  5. लोन की अवधि: सरकार द्वारा यह पूरा ब्याज अधिकतम 5 वर्ष तक ही दिया जाएगा।
  6. नोटिफिकेशन के बिंदु संख्या 1 और 3 में साफ लिखा है कि इस योजना के तहत युवाओं को “ब्याज मुक्त ऋण” उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार “शत-प्रतिशत (100%) ब्याज अनुदान” देगी।

How to Apply Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026

Rajasthan Yuva Swarojgar Yojana में आवेदन करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले आप राजस्थान के एसएसओ ऑफिशियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID से Login करें।
SSO Login
SSO Login
  • पोर्टल के होमपेज पर ‘Mukhyamantri Swarojgar Yojana {MYSY}’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Swarojgar Yojana {MYSY}
Mukhyamantri Swarojgar Yojana {MYSY}
  • अगले स्टेप में Apply Now पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • ऊपर बताए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके बाद लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में Preview पर क्लिक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Note: ऑनलाइन आवेदन के 7 से 10 दिनों के भीतर अपने फॉर्म का प्रिंटआउट और डॉक्यूमेंट्स के साथ जिले के जिला उद्योग केंद्र (DIC) में व्यक्तिगत रूप से जाकर अपने आवेदन के बारे में पूछताछ करें। इससे फाइल बैंक तक जल्दी पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

Read Also….10वीं/12वीं पास बच्चों की माताओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें कैसे मिलेगा यह लाभ

राजस्थान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लोन कैसे मिलेगा

सरकारी योजनाओं में ‘लॉटरी’ या ‘भाग्य’ से लोन नहीं मिलता है, अन्य योजनाओं की तरह Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 में भी आवेदकों को लोन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर मिलेगा:

  • लॉटरी नहीं, तैयारी काम आती है: बैंक आपको लोन इसलिए देता है क्योंकि उसे भरोसा होता है कि आप बिजनेस चलाकर पैसा वापस चुका सकेंगे, इसके लिए आपकी बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट ही आपकी असली ‘किस्मत’ तय करेगी।
  • आवेदन की चेकिंग: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका फॉर्म जिला उद्योग केंद्र (DIC) में भेजा जाएगा, वहां के अधिकारी केवल यह देखते हैं कि आप लोन के लिए पात्र हैं या नहीं है।
  • बैंक मैनेजर का इंटरव्यू: सबसे महत्वपूर्ण चरण यही होगा, बैंक मैनेजर आपसे आपके बिजनेस आइडिया के बारे में कुछ सवाल पूछेंगे, अगर आप उन्हें अपने बिजनेस मॉडल, मुनाफे और मार्केटिंग की प्लानिंग के बारे में आत्मविश्वास से समझाकर कन्वेंस लिया, तो लोन मिलने की उम्मीद 100% तक बढ़ जाती है।
  • डाक्यूमेंट्स और क्रेडिट स्कोर: आपका पिछला बैंकिंग रिकॉर्ड (CIBIL Score) बिल्कुल साफ होना चाहिए, यदि आप पहले से किसी बैंक के डिफाल्टर नहीं हैं, तो बैंक आपकी फाइल को तुरंत प्रॉसेस कर देता है।
  • कोई बिचौलिया नहीं: याद रखें यह पूरी प्रक्रिया तरह से सरकारी लोन योजना है। किसी भी एजेंट को पैसे देकर “लोन पास कराने” के झांसे में न आएं। यदि कोई ऐसी बात कहता है, तो वह पूरी तरह से फ्रॉड है। बैंक से सीधे संपर्क ही सबसे सुरक्षित और सही रास्ता है।

महत्वपूर्ण स्टेप: आवेदन करने के बाद चुपचाप बैठे ना रहें, लगभग दस 15 दिन का इंतजार करके अपने पास के जिला उद्योग केंद्र (DIC) में जाकर अधिकारी से मिलें और पूछें कि आपकी फाइल का स्टेटस क्या है, क्योंकि आपकी सक्रियता ही आपको लोन दिलाने में मदद कर सकती है।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2026 Apply Online

CM Swarojgar Loan Scheme Apply Online Apply for Yuva Swarojgar Yojana
Official Websiteindustries portal
More Govt Schemes & Jobs UpdateJoin WhatsApp Channel
CM Swarojgar Loan Yojana Official NotificationDownload Swarojgar Loan Yojana Notification

निष्कर्ष: Mukhyamantri Swarojgar Yojana राजस्थान के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की शानदार ऑपर्च्युनिटी है। यदि आप मेहनती हैं और आपके पास अच्छा बिजनेस आईडिया है, तो आज ही बिना देर किए ऑनलाइन अपना आवेदन सबमिट करें। इसके अलावा स्वरोजगार योजना को लेकर आपके मन में जो भी सवाल बचे है आप कमेंट करके पूछ सकते है। इस जानकारी को अपने युवा साथियों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें जो शिक्षित भी है और अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते है।

Disclaimer: यह आर्टिकल स्वरोजगार योजना के बारे में केवल सामान्य जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना के आधिकारिक नियम सरकारी आदेशों के अनुसार बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन की स्थिति में योजना से जुड़े ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट्स चेक करें।

Rajasthan Yuva Swarojgar Yojana FAQs

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लोन का पैसा कब मिलेगा?

आवेदन वेरिफिकेशन और बैंक लोन प्रॉसेस पूरी होने के बाद लोन की राशि ऑनलाइन आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

आवेदन के दौरान कोई भी गलती होने पर क्या करें?

DIC कार्यालय जाकर आप Mukhyamantri Swarojgar Yojana Application Form में सुधार करवा सकते है।

क्या मैं एक साथ दो सरकारी लोन योजनाओं का लाभ ले सकता हूं?

नहीं, एक बार में एक ही स्वरोजगार योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

क्या राजस्थान स्वरोजगार स्कीम पूरी तरह इंटरेस्ट फ्री है?

हां, इस योजना में अधिकतम दस लाख रूपये तक की लोन राशि का पूरा ब्याज राज्य सरकार देगी।

MYSY 2026 में आवेदन के बाद क्या करना है?

आवेदन करने के कुछ टाइम बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करके जिला उद्योग केंद्र (DIC) में जाकर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

राजस्थान Mukhyamantri Swarojgar Yojana में लोन का पैसा कब तक लौटाना है?

संबंधित बैंक द्वारा आपको लोन का पैसा लौटाने के लिए अधिकतम 3 से 5 साल तक का समय दिया जाएगा।

राजस्थान स्वरोजगार योजना में लोन कितना मिलेगा?

इसमें सरकार द्वारा योग्यता अनुसार न्यूनतम 3.5 लाख से अधिकतम 10 लाख रूपये तक का लोन प्रोवाइड करवाया जाएगा।

राजस्थान स्वरोजगार योजना में सफलतापूर्वक लोन किसे मिलेगा?

जिसकी भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट व्यावहारिक और आज के मार्केट के अकॉर्डिंग परफेक्ट होगी, उन युवाओं की लोन राशि अप्रूव्ड कर दी जाएगी।

सीएम स्वरोजगार योजना बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट कैसे बनाएं?

विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध मान्य फॉर्मेट देखें या किसी अनुभवी CA की मदद से भी आप अपना प्रोजेक्ट फॉर्मेट बनवा सकते है।

क्या स्वरोजगार लोन योजना का पैसा एक साथ मिलेगा?

नहीं, बिजनेस की आवश्यकताओं के अनुसार लोन की राशि आपको अलग अलग किश्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लोन कैसे ले राजस्थान?

राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करने के लिए आपको राजस्थान SSO पोर्टल Rajasthan Single Sign On या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment