भारतीय आयकर विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे होनहार खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका आ चुका है। कार्यालय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, ओडिशा क्षेत्र, भुवनेश्वर द्वारा खेल कोटा के तहत टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और एमटीएस के कुल 12 पदों पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस Income Tax Department Vacancy 2026 के लिए देश के किसी भी राज्य से योग्य महिला व पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

आवेदन फॉर्म ऑफलाइन डाक द्वारा जमा कराना होगा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं पूर्वोत्तर व विशेष राज्यों के लिए यह लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 तय की गई है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बिना किसी लिखित परीक्षा के, खेल प्रमाणपत्रों की योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर और पद-विशिष्ट कौशल परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। पद अनुसार योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Income Tax Department Vacancy 2026 Overview
| Recruiting Organization | Income Tax Department, Odisha Region (Government of India) |
| Post Name | (Sports Quota) Tax Assistant, Stenographer Grade-II & MTS |
| Advertisement No. | Pr. CCIT/Estt/III-39/Sports/2021-22/6981 |
| Total Vacancies | 12 Post |
| Job Location | Odisha Region |
| Mode of Apply | Offline (Speed Post/Registered Post only) |
| Category | Govt Jobs Without Exam 2026 |
| Official Website | Portal |
Important Dates
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 जून को जारी हो चुका है:
- आवेदन शुरू: 5 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
- विशेष क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
(पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, और जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए) - कौशल परीक्षा की तिथि: जल्द ही जारी होगी
आवेदन शुल्क
आयकर विभाग खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी गढ़ से निशुल्क रखी गई है। यानी कि आरक्षित हो या अनारक्षित किसी भी वर्ग के महिला पुरुष बिना शुल्क भुगतान के निशुल्क आवेदन कर सकते है।

Vacancy Details
ओडिशा रीजन के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुल 12 पदों पर भर्तियां निकाली है जिसमें एमटीएस, स्टेनो और टेक्स असिस्टेंट के विभिन्न रिक्त पद शामिल है।
| पद का नाम | पद संख्या | पद का वर्गीकरण |
| Tax Assistant | 07 | केंद्रीय सामान्य सेवाएं, समूह ‘सी’ (अराजपत्रित, अनुसचिवीय) |
| Stenographer Gr.-II | 01 | केंद्रीय सामान्य सेवाएं, समूह ‘सी’ (अराजपत्रित, अनुसचिवीय) |
| MTS | 04 | केंद्रीय सामान्य सेवाएं, समूह ‘सी’ (अराजपत्रित, गैर-अनुसचिवीय) |
Educational Qualification
Income Tax Department Vacancy 2026 में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं अलग अलग रखी गई है जो इस प्रकार हैं:
Tax Assistant Recruitment Qualification
- इस पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
- साथ ही आवेदकों की कंप्यूटर पर डेटा एंट्री की स्पीड 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा के हिसाब से होनी चाहिए।
Stenographer Grade-II Qualification
- आयकर विभाग स्टेनो भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
- अभ्यर्थियों की 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से डिक्टेशन होनी चाहिए।
- साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी के लिए 50 मिनट या हिंदी के लिए 65 मिनट में प्रतिलेखन टाइप करनी होगी।
आयकर विभाग MTS
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एमटीएस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
Sports Eligibility & Preferences
- इस भर्ती में केवल वही खिलाड़ी उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं जिनकी खेल उपलब्धियां 31 मार्च 2026 तक की हैं। इसके बाद के प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे।
- पात्र खेल विधाएं: नोटिफिकेशन में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, पैरा स्पोर्ट्स, योगासन सहित कुल 65 खेलों को शामिल किया गया है।
चयन में प्राथमिकता का क्रम DoPT नियमों के अनुसार
- प्रथम वरीयता: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी।
- द्वितीय वरीयता: राष्ट्रीय चैंपियनशिप वरिष्ठ/कनिष्ठ या राष्ट्रीय खेलों में तीसरे स्थान तक के पदक विजेता।
- तृतीय वरीयता: इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीसरे स्थान तक के पदक विजेता।
- चतुर्थ वरीयता: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 18+ आयु वर्ग खिलाड़ी, खेलो इंडिया विंटर/पैरा गेम्स के पदक विजेता।
- पंचम वरीयता: राष्ट्रीय स्कूल खेलों (SGFI) में तीसरे स्थान तक पदक विजेता खिलाड़ी।
- षष्ठ वरीयता: उपर्युक्त स्तरों पर केवल प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी, जिन्होंने पदक न जीता हो।
आवश्यक खेल प्रपत्र (Mandatory Sports Forms)
उम्मीदवारों के पास आवेदन के समय खेल विधा के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित खेल प्रमाणपत्र फॉर्म संलग्न करना अनिवार्य है, जिसके बिना आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा:
- Form 1 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता: संबंधित खेल के राष्ट्रीय महासंघ (National Federation) के सचिव द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।
- Form 2 राष्ट्रीय प्रतियोगिता: संबंधित राष्ट्रीय महासंघ या राज्य संघ (State Association) के सचिव द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।
- Form 3 (अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट: संबंधित विश्वविद्यालय के खेल डीन या खेल प्रभारी द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।
- Form 4 राष्ट्रीय स्कूल खेल: राज्य के शिक्षा या लोक निर्देश निदेशालय में स्कूल खेलों के समग्र प्रभारी या
निदेशक अथवा उप निदेशक द्वारा प्रमाणित होना जरूरी है। - Form 5 खेलो इंडिया गेम्स: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा नामित अधिकारी या प्रभारी द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है।
Age Limit
Income Tax Department Vacancy 2026 में आवेदकों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार सामान्य और
ओबीसी वर्ग को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।
| पद का नाम | आयु सीमा | अनिवार्य जन्मतिथि सीमा |
| टैक्स असिस्टेंट | 18 से 27 वर्ष | 02 अगस्त 1999 से 01 अगस्त 2008 के बीच |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-II | 18 से 27 वर्ष | 02 अगस्त 1999 से 01 अगस्त 2008 के बीच |
| मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) | 18 से 25 वर्ष | 02 अगस्त 2001 से 01 अगस्त 2008 के बीच |
Selection Process
Income Tax Department Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, बिना इंटरव्यू के खेल योग्यता, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- चरण 1 शॉर्टलिस्टिंग: खेल प्रमाणपत्रों में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- चरण 2 कौशल परीक्षा: टैक्स असिस्टेंट के लिए खाली पदों के 4 गुना और स्टेनो के लिए 10 उम्मीदवारों को भुवनेश्वर में पद-विशिष्ट स्किल/टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- DV & Medical: अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा, MTS पद के लिए चयन बिना किसी स्किल टेस्ट के, सीधे खेल योग्यता के आधार पर ही होगा।
Read Also….दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड अभियंता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 14 अगस्त तक
Salary & Pay Scale
Income Tax Department Bharti 2026 के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ, स्टेनो और असिस्टेंट पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी पैकेज एवं सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा:
- टैक्स असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: Rs.25,500/- से Rs.81,100/- पे लेवल-4
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): Rs.18,000/- से Rs.56,900/- पे Level-1
How to Apply Income Tax Department Vacancy 2026
ITD Offline Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:.
- सबसे पहले आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर ‘Recruitment‘ सेक्शन में जाकर Recruitment of Sports Quota in Income Tax Department, Odisha Region-2026 पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पीडीएफ के साथ ही फॉर्म डाउनलोड कर लें।

- आवेदन फॉर्म का A4 साइज के साफ कागज पर साफ प्रिंटआउट निकलवा लें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी केवल अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से ध्यानपूर्वक भरें।
- किसी अन्य भाषा में भरा गया फॉर्म सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- पदों के लिए अपनी वरीयता ‘1’, ‘2’ और ‘3’ अंकित करके दें, जिस पद के लिए आप आवेदन नहीं कर रहे हैं, उस सेल में स्पष्ट रूप से ‘X’ मार्क कर दें।
- उदाहरण के लिए यदि केवल टैक्स असिस्टेंट के लिए फॉर्म भर रहे हैं, तो वहां ‘1’ लिखें और स्टेनो व एमटीएस के सामने ‘X’ लिख दें।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं/12वीं/स्नातक मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, प्रासंगिक खेल प्रपत्र Form 1 से 5, आधार कार्ड की फोटोकॉपी निकलवा कर उन पर अपने हस्ताक्षर करके अटैच कर दें।
- इसके बाद निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर एवं आवेदक के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें। भरे गए फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर लिफाफे के ऊपर लिखें: “Application for Appointment of Meritorious Sportsperson in Income Tax Department, Odisha Region-2026” लिखें।
- इसे केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से नीचे दिए गए पते पर लास्ट डेट से पहले भेज दें:
आवेदन पत्र भेजने का पता: “डिप्टी कमिश्नर ऑफ income tax (Hqrs.) (Admn. & Vig.), प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, प्रथम तल, आयकर भवन, राजस्व विहार, भुवनेश्वर – 751007“
Important Links
| Income Tax Department Notification PDF | Notification PDF Download |
| Income Tax Department Forms Download | Forms Download |
| Official Website | Portal |
| Latest Govt Jobs Update | Join WhatsApp Channel |
निष्कर्ष: यदि आप खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो Income Tax Department Vacancy 2026 आपके लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन है। बिना किसी आवेदन शुल्क वाली इस सीधी भर्ती के लिए लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 से पहले अपना फॉर्म स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दें।
Income Tax Department Vacancy 2026 FAQs
क्या Income Tax Department Vacancy 2026 के लिए दूसरे राज्यों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं?
हां, यह अखिल भारतीय भर्ती है, भारत के किसी भी राज्य से कोई भी महिला या पुरुष खिलाड़ी इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे खेल मेरिट अंकों और पद-विशिष्ट टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट के आधार पर होगा।
क्या मैं एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भर सकता हूं?
नहीं, आपको केवल एक ही फॉर्म भरना है और उसी में वरीयता क्रम 1, 2, 3 दर्ज करना है, एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द हो जाएगा।
आयकर विभाग खेल कोटा भर्ती के तहत प्रमाणपत्रों के लिए कट-ऑफ डेट क्या रखी गई है?
आपकी सभी खेल उपलब्धियां 31 मार्च 2026 या उससे पहले की होनी चाहिए, इसके बाद के प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।