Punjab School Lecturer Bharti 2026 for 1013 Posts Apply Online Direct Link: पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD) पंजाब सरकार द्वारा Punjab School Lecturer Bharti 2026 का 25 जून को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसके जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में Group B लेवल के 1,013 स्कूल लेक्चरर पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 829 रेगुलर जबकि 184 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे।

Punjab School Lecturer Bharti 2026 for 1013 Posts Apply Online Direct Link
Punjab School Lecturer Bharti 2026

अगर आप पंजाब शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो पंजाब स्कूल लेक्चरर भर्ती एक सुनहरा मौका है। इसके लिए आवेदन पत्र 1 जुलाई 2026 से आमंत्रित किए गए है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

Punjab School Lecturer Bharti 2026 Key Pointes

भर्ती संगठनशिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD), पंजाब
पद का नामलेक्चरर (ग्रुप-बी)
कुल पद संख्या1,013 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
अंतिम तिथि27 अगस्त
जॉब लोकेशनपंजाब
जॉब कैटेगरीपंजाब लेटेस्ट सरकारी जॉब्स 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

ERD Punjab Lecturer Cadre Recruitment 2026 Last Date

पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय (ईआरडी) द्वारा शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद के लिए नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी कर दिया गया है:

  • फुल नोटिफिकेशन जारी: 25 जून 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 27 अगस्त
  • एग्जाम डेट: 5 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक

Note: पंजाब स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई से 27 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिसका ऑफिशियल नोटिस 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

ERD Lecturer Apply Last Date Extend Notice
ERD Lecturer Apply Last Date Extend Notice

Punjab Lecturer Cadre Exam Date 2026

विभाग द्वारा पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा की तारीखें और विषयवार एग्जाम शेड्यूल की पूरी जानकारी पोर्टल पर 10 अगस्त को जारी कर दी गई है। यह भर्ती कुल 1013 पदों पर आयोजित की जा रही है।

जिसके लिए परीक्षाएं 5 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा केवल चंडीगढ़ और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में शिक्षा भर्ती निदेशालय द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा का स्थान रोल नंबर जारी होने पर एडमिट कार्ड में पता चलेगा।

Punjab Lecturer Exam Date
Punjab Lecturer Exam Date

पंजाब लेक्चरर कैडर एग्जाम दो पारियों में होगा, सुबह की पारी 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी। जबकि शाम की पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

ERD Punjab Lecturer Exam Schedule

एग्जाम डेटमोर्निंग शिफ्ट 9:30 AM – 12:00 PMइवनिंग शिफ्ट 2:30 PM – 5:00 PM
05 सितम्बर 2026इकोनॉमिक्स
05 सितम्बर 2026(अन्य) हिंदीपंजाबी
06 सितम्बर 2026फिजिक्सकैमिस्ट्री
6 सितम्बर 2026(अन्य) बायोलॉजी
12 सितंबर 2026इंग्लिशपॉलिटिकल साइंस
13 सितंबर 2026मैथकॉमर्स
20 सितंबर 2026हिस्ट्रीज्योग्राफी

Application Fees

Punjab School Lecturer Bharti 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा, श्रेणीवार निर्धारित शुल्क विवरण इस प्रकार है:

  • General Category: 1500 रुपये
  • SC/ST/BC: 750 रूपये
  • ESM/PWD: 500 रूपये
Punjab School Lecturer Fresh & Backlog Notification 2026
Punjab School Lecturer Fresh & Backlog Notification 2026

Punjab School Lecturer Bharti 2026 Qualification

  1. पंजाब स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है, SC और ST के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50% होना जरूरी है।
  2. साथ ही B.Ed की डिग्री और कक्षा 10वीं में पंजाबी भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा हो।
  3. UGC NET, PSTET उत्तीर्ण या पीएचडी डिग्री धारकों को सिलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Age Limit

पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट टीचर भर्ती के तहत लेक्चरर पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। पंजाब सरकार के नियम अनुसार सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।

ERD Punjab School Lecturer Bharti 2026 Selection Process

पंजाब स्कूल लेक्चरर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ERD Punjab Lecturer Cadre Exam Pattern 2026

ERD पंजाब लेक्चरर (शिक्षा भर्ती बोर्ड, पंजाब) परीक्षा का पैटर्न यहां दिया गया है:

  • यह परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट आधारित होती है।
  • जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • इसमें विभिन्न विषयों से कुल 300 अंकों के 300 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जिसमें भाग A सामान्य विषय से 150 अंकों के एवं भाग B संबंधित लेक्चरर विषय से 150 अंकों के सवाल शामिल हैं।
  • परीक्षा में पेपर करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस भर्ती का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि इसमें गलत उत्तर पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
खंडविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
खंड Iपंजाबी, अंग्रेजी, टीचिंग एप्टीट्यूड, गणित, सामान्य ज्ञान150150
खंड IIसंबंधित विषय (जो आपने चुना है)150150
कुल300300

Punjab ERD Lecturer Cadre Syllabus 2026

Punjab School Lecturer Bharti परीक्षा में दो अलग अलग पार्ट में कुल 300 सवाल पूछे जाएंगे, दोनों ही पार्ट से 150 – 150 अंकों के सवाल शामिल है, जिसके लिए पंजाब स्कूल लेक्चरर सिलेबस की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है:

Section I: General Subject – सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य

इस पहले पेपर में 5 विषय शामिल हैं और प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न एवं कुल 150 प्रश्न आएंगे:

पंजाबी विषय

  • व्याकरण
  • साहित्य
  • भाषा का इतिहास

अंग्रेजी

  • Grammar
  • Vocabulary
  • Idioms and comprehension.

टीचिंग एप्टीट्यूड

  • शिक्षण की विधियां
  • शिक्षाशास्त्र

गणित

  • अंकगणित
  • मानसिक योग्यता –
  • जैसे प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • बीजगणित
  • समय और दूरी

सामान्य ज्ञान

  • राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • इतिहास
  • भूगोल
  • खेल
  • स्टैटिक जीके।

Section II: Related Subjects

इस पेपर में अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए संबंधित विषय से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें विज्ञान जैसे Physics, Chemistry, Biology या Math एवं कला या वाणिज्य जैसे History, English, Commerce, Punjabi अथवा Political Science विषय शामिल होते हैं।

ERD Punjab Lecturer Cadre Salary 2026

ईआरडी पंजाब व्याख्याता कैडर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को निम्नानुसार मासिक वेतन दिया जाएगा:

  1. Probation Period (पहले 3 साल): प्रोबेशन काल के दौरान सरकार इन कर्कचारियों को एक फिक्स्ड सैलरी देती है, जो लगभग 34,500 से 35,400 रूपये तक प्रतिमाह होती है, इस समय कोई भी अतिरिक्त भत्ते नहीं मिलते है।
  2. After Probation: 3 साल पूरे होने के बाद परमानेंट नियुक्ति के साथ ही रेगुलर पे-स्केल 7th Pay Commission के आधार पर सैलरी भी बढ़ जाती है, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल अलाउंस भत्ते भी जुड़ जाते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • यह एक ग्रुप-बी राजपत्रित अधिकारी लेवल की नौकरी है।
  • प्रोबेशन पूरा होने के बाद कर्मचारियों की कुल वार्षिक आय यानी कि Annual Salary Package लगभग 4 लाख 20 हजार से 5 लाख रूपये तक हो सकता है।

Read Also…..चंडीगढ़ शिक्षक के 582 पदों पर भर्ती

How to Apply Punjab School Lecturer Bharti 2026

पंजाब लेक्चरर कैडर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

Punjab School Lecturer Official Portal
Punjab School Lecturer Official Portal
  • होमपेज पर ‘Recruitment‘ सेक्शन में जाकर ‘Lecturer Fresh 2026‘ OR ‘Lecturer Backlog 2026′ के लिंक पर क्लिक करें।
ERD Recruitment
ERD Recruitment
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके New User Register पर क्लिक करें।
ERD Apply Online
ERD Apply Online
  • जरूरी जानकारी दर्ज करते हुए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • इसके बाद हिंदी, हिस्ट्री, गणित, विज्ञान में से आपका संबंधित विषय सेलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए Punjab School Lecturer Bharti 2026 फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Punjab School Lecturer Fresh Apply Online

ERD Lecturer Apply Last Date ExtendedERD School Lecturer Last Date Extend Notice
Punjab School Lecturer ReleaseERD Lecturer Exam Date Notice
Punjab School Lecturer Notification Punjab ERD Lecturer Fresh Notification PDF Download, ERD School Lecturer Backlog
ERD Lecturer Cadre SyllabusPunjab Lecturer Fresh and Backlog Syllabus PDF Download
Punjab Lecturer Apply Online ERD Lecturer Apply Online
Official Website ERD Official Portal
Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel, WhatsApp Channel

निष्कर्ष: Punjab School Lecturer Bharti 2026 उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी शिक्षक के रूप में अपना फ्यूचर बनाना चाहते हैं। कुल 1,013 पदों पर समय रहते आवेदन करके एग्जाम प्रिपरेशन अभी से शुरू कर दें। सरकारी नौकरियों से जुड़ी अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें एवं जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

Read Also…शिक्षा विभाग में 2000 पदों पर पीटीआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

Punjab School Lecturer Bharti 2026 FAQs

क्या पंजाब लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी 1 जुलाई से ERD ऑफिशियल पोर्टल पर Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित विषय के साथ आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

क्या बिना B.Ed वाले अभ्यर्थी पंजाब ERD लेक्चरर के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, पंजाब लेक्चरर ग्रुप बी भर्ती के लिए B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है।

Punjab mein Lecturer ki salary Kitni hoti hai?

पंजाब में सरकारी स्कूल लेक्चरर की शुरुआती सैलरी प्रोबेशन अवधि के दौरान ₹34,500 से ₹35,400 प्रतिमाह होती है, प्रोबेशन के बाद यह सैलरी बढ़कर ₹82,000 से ₹96,000 प्रतिमाह तक हो जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment