Chandigarh Teacher Vacancy 2026 Notification Release Update: चंडीगढ़ शिक्षक के 582 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। ताजा विभागीय सूचनाओं के अनुसार Chandigarh Teacher Vacancy 2026 का फुल नोटिफिकेशन 31 जुलाई 2026 तक जारी होने की पूरी उम्मीद है। इस भर्ती के जरिए कुल 582 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें NTT, JBT, TGT और PGT के विभिन्न स्तरीय पद शामिल है।

Chandigarh Teacher Vacancy 2026 Notification
Chandigarh Teacher Vacancy 2026

चंडीगढ़ टीचर भर्ती न केवल चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए भी बहुत अच्छा मौका है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस भर्ती को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। यदि आप एजुकेशन फील्ड में सरकारी नौकरी पाना चाहते है, तो चंडीगढ़ टीचर फुल नोटिफिकेशन जारी होते ही अप्लाई कर दें।

Chandigarh Teacher Vacancy 2026 Overview

कुल पद संख्या582
पदों के नामNTT, JBT, TGT, PGT
नोटिफिकेशन जारी31 जुलाई 2026 (Expected)
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनचंडीगढ़
कैटेगरीलेटेस्ट टीचर सरकारी नौकरी 2026
कौन पात्र हैसभी राज्यों के योग्य अभ्यर्थी
ऑफिशियल वेबसाइटPortal

Application Fees

जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपये रखे गए है।

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन UPI, नेट बैंकिंग, या क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

Vacancy Details

Chandigarh Teacher Vacancy 2026 के तहत कुल 582 खाली पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। हालांकि सब्जेक्ट वाइज और कैटेगरी वाइज पद संख्या की सटीक जानकारी फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी, जिसमें नर्सरी, प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के रिक्त पद शामिल है।

Chandigarh Teacher Vacancy 2026 Form Dates

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 31 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद अगस्त 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

  • नोटिफिकेशन जारी: 31 जुलाई 2026
  • आवेदन शुरू: अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द अपडेट होगी

NTT, JBT, TGT & PGT Vacancy Age Limit

इस भर्ती के लिए पद अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग OBC, SC और ST के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

Chandigarh Teacher Vacancy 2026 Qualification

इस भर्ती में पद अनुसार निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  1. NTT: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं के साथ नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) डिप्लोमा होना चाहिए।
  2. JBT: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास के साथ D.El.Ed/JBT और CTET Paper-1 पास होना अनिवार्य है।
  3. TGT: संबंधित विषय में स्नातक के साथ B.Ed और CTET Paper-2 उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  4. PGT: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ B.Ed पास होना आवश्यक है।

Chandigarh Teacher Bharti 2026 Selection Process

चंडीगढ़ टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Chandigarh NTT JBT TGT PGT Exam Pattern In Hindi

  • लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, टीचिंग एप्टीट्यूड और पद संबंधित विषय शामिल है।
  • परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पद अनुसार एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर जाकर सिलेबस और चंडीगढ़ टीचर एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर्स डाउनलोड करके हल करें।

Chandigarh NTT JBT TGT PGT Salary Structure

चंडीगढ़ टीचर वैकेंसी के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार 7th Pay Commission के अनुसार अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज दिया जाएगा, जिसमें मूल वेतन के साथ डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी शामिल होंगे, जो सरकारी नियम अनुसार दिए जाएंगे।

Read Also…भारत सरकार द्वारा इजराइल में केयरगिवर की 3500 पदों पर सीधी भर्ती, ₹2 लाख प्रतिमाह सैलरी, योग्यता 10वीं पास

How to Apply for Chandigarh Teacher Vacancy 2026

उम्मीदवार Chandigarh Teacher Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर विभिन्न विकल्पों के बीच “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • Chandigarh Teacher Recruitment 2026 पर टैब करके Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर Registration करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद को सिलेक्ट करके फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती फॉर्म को Submit कर दें।

CHD Teacher Vacancy Apply Online

CHD Teacher Notification PDF Download Coming Soon
CHD Teacher Apply nowComing Soon
Official WebsitePortal
Govt Job UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Chandigarh Teacher Vacancy 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो चंडीगढ़ में Teaching Work में अपना योगदान देना चाहते हैं, इसलिए 31 जुलाई की संभावित डेट को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी आज से ही शुरू कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी और बदलावों के लिए कृपया चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

चंडीगढ़ टीचर भर्ती 2026 FAQs

क्या चंडीगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए CTET पास होना अनिवार्य है?

जी हां, जेबीटी और टीजीटी पदों के लिए CTET पास होना अनिवार्य है।

चंडीगढ़ टीचर एग्जाम 2026 में कब होगा?

विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही एग्जाम डेट की सूचना अलग से पोर्टल पर जारी की जाएगी, संभावित रूप से एग्जाम डेट दिसंबर 2026 की निर्धारित की जा सकती है।

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी चंडीगढ़ की इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, अन्य राज्यों के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भी CHD NTT JBT TGT PGT Vacancy में आवेदन कर सकते हैं।

चंडीगढ़ टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

लेटेस्ट विभागीय अपडेट्स के अनुसार ऑफिशियल नोटिफिकेशन 31 जुलाई 2026 को जारी होने की पूरी उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment