Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 Dates Release: राजस्थान प्री बीएसटीसी में अपवर्ड मूवमेंट से मनपसंद कॉलेज पाने का आखिरी मौका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 उन स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा मौका है जो अपने अलॉट हुए कॉलेज से खुश नहीं हैं। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने अपवर्ड मूवमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 Dates Release
Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026

अगर आप अपनी पसंद का शिक्षण संस्थान पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़ें, यहां पर प्री डीएलएड अपवर्ड मूवमेंट ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाज जरूरी दस्तावेज, कॉलेज चॉइस फिलिंग से लेकर अपवर्ड के लिए जरूरी दिशा निर्देश सहीत सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

यदि आपने प्री डी.एल.एड. की काउंसलिंग के बाद किसी कॉलेज में रिपोर्टिंग पूरी कर ली है, तो आप पहले से भी बेहतर कॉलेज पाने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। यह पूरी प्रॉसेस ऑनलाइन है और इसके लिए समय रहते फॉर्म जमा करना अनिवार्य है इसके लिए समय भी बहुत कम मिलता है।

Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 Overview

Exam OrganizationVardhaman Mahaveer Open University Kota
ProcessPre BSTC Upward Movement
Upward MovementForm Start 3 July 2026
Pre BSTC Upward Movement Result07 July 2026
CategoryPre D.El.Ed Upward Movement 2026

Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 Last Date

राजस्थान प्री डीएलएड अपवर्ड मूवमेंट के लिए तय की गई महत्व्पूर्ण तारीखें निम्नानुसार है:

  • ऑनलाइन अपवर्ड आवेदन शुरू: 03 जुलाई 2026 से
  • आवेदन की लास्ट डेट: 04 जुलाई 2026 तक
  • बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट जारी: 07 जुलाई 2026
  • नए कॉलेज में रिपोर्टिंग: 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक

प्री बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट के लिए कौन कौन कर सकता है आवेदन

Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 में आवेदन के लिए पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:

  1. आपने पहले से अलॉट हुए कॉलेज में जाकर अपनी रिपोर्टिंग पूरी कर ली हो।
  2. आपके पास पोर्टल से डाउनलोड की हुई ‘Provisional Admission Slip‘ होनी चाहिए।
  3. अलॉट हुए कॉलेज की निर्धारित फीस ₹13,555 का भुगतान कर दिया हो।
  4. एडमिशन के समय या ऑनलाइन पोर्टल पर अपवर्ड मूवमेंट के लिए सहमति (Yes) दर्ज की हो।
  5. यदि अपवर्ड मूवमेंट के बाद उच्च प्राथमिकता वाला कोई कॉलेज अलॉट हो जाता है, तो पिछला कॉलेज अपने आप ही रिजेक्ट हो जाएगा और नए कॉलेज में लिया गया एडमिशन मान्य होगा, यदि कोई कॉलेज खाली नहीं मिलता है, तो अभ्यर्थी का पूर्व आवंटित कॉलेज ही मान्य रहेगा।
Rajasthan Pre BSTC Upward Movement Latest Updates
Rajasthan Pre BSTC Upward Movement Latest Updates

Rajasthan Pre D.El.Ed Upward Movement के बाद रिपोर्टिंग के लिए Documents

अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए आपको निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने है:

  • नया कॉलेज एलॉटमेंट लेटर
  • पुराने कॉलेज की प्रोविजनल एडमिशन स्लिप
  • काउंसलिंग और एडमिशन फीस पेमेंट की रसीदें
  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 4 से 6
  • स्व-घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • काउंसलिंग के समय जमा किए गए अन्य सभी जरूरी दस्तावेज।

बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश

बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले इन बातों को अच्छे से समझ लें:

  • आवेदन के लिए वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें और ओटीपी (OTP) के जरिए अपनी सहमति दें।
  • कॉलेज का चुनाव दोबारा नहीं करना है, सिस्टम वही कॉलेज देखेगा जो आपने काउंसलिंग के समय भरे थे।
  • Any Where in Rajasthan‘ का विकल्प यहां मान्य नहीं होगा।
  • नया कॉलेज मिलने पर पुराना एलॉटमेंट अपने आप रद्द हो जाएगा और पुरानी सीट पर आपका राइट भी खत्म हो जाएगा, लेकिन अपवर्ड में आपको नई कॉलेज नहीं मिली तो पुरानी सीट आपकी ही रहेगी।

How to Apply Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026

प्री डीएलएड ऑनलाइन अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले राजस्थान प्री बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • होम पेज पर मौजूद ‘Candidate Login‘ अथवा Upward Movement का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद User ID और Password दर्ज करके यहां से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर आपको ‘Upward Movement‘ का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां सिर्फ ‘Yes‘ का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करके ‘Save‘ या ‘Submit‘ बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर निकाल लें ताकि भविष्य के लिए रिकॉर्ड रहे।

ध्यान दें: अपवर्ड मूवमेंट के लिए कोई अलग से डिटेल्ड फॉर्म नहीं भरना है और न ही कोई फीस देनी है। आपको बस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपवर्ड ऑप्शन के लिए ‘Yes‘ करना है इसी को अपवर्ड के लिए आवेदन माना जाता है, जिसका रिजल्ट 7 जुलाई को आ जाएगा।

BSTC Upward Movement College Choice

याद रखें अपवर्ड के लिए आप नए कॉलेज नहीं जोड़ सकते, इसमें केवल वही कॉलेज कंसीडर किए जाएंगे जो आपने काउंसलिंग के दौरान सलेक्ट किए थे।

प्री डीएलएड अपवर्ड मूवमेंट कॉलेज अलॉटमेंट

राजस्थान प्री बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट आने के बाद अगर आपको नया कॉलेज मिलता है, तो 07 से 09 जुलाई 2026 के बीच नए संस्थान में खुद जाकर रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। अगर आप रिपोर्टिंग नहीं करते हैं, तो आपकी सीट रद्द हो सकती है।

Read Also…राजस्थान बीएसटीसी फीस रिफंड प्रॉसेस शुरू, ऐसे मिलेंगे पैसे वापस

अगर कोई नया कॉलेज न मिले तो क्या होगा?

अगर अपवर्ड मूवमेंट में आपको कोई नया कॉलेज नहीं मिलता है, तो टेंशन न लें। ऐसी स्थिति में आपका पहले वाला कॉलेज ही सुरक्षित रहेगा और आपको फिर से कोई फीस नहीं भरनी होगी।

Important Links

Pre BSTC Upward Movement Result BSTC Upward Movement Result Check, Link 2
Pre BSTC Upward Movement GuidelinesUpward Movement Guidelines Download
VMOU Pre BSTC Upward Movement Notification
BSTC Upward Movement Notification Download
VMOU Pre BSTC Upward Movement ApplyApply Now
Official WebsiteVMOU Portal
हेल्पलाइन नंबर 6375584979
More Govt Jobs & Latest UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Pre BSTC Upward Movement 2026 आपके पास अपनी पसंद का कॉलेज पाने का अंतिम मौका है। अगर आप अपने वर्तमान कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, तो 4 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर कर दें। अगर कोई समस्या हो, तो हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते है। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें एवं रोजाना ऐसी ही एजुकेशन न्यूज के लिए आप टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर सकते हैं।

FAQs

क्या डीएलएड अपवर्ड मूवमेंट के लिए अलग से फीस देनी होगी?

नहीं, इसके लिए कोई भी अलग से फीस नहीं ली जाएगी।

क्या पुराना कॉलेज सुरक्षित रहेगा?

नया कॉलेज न मिलने की स्थिति में आपका पुराना कॉलेज ही मान्य रहेगा।

क्या एलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग के लिए जाना जरूरी है?

हां, नया कॉलेज अलॉट होने पर वहां व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है, वरना एडमिशन रद्द हो सकता है।

क्या मैं अपना पसंदीदा नया कॉलेज चुन सकता हूं?

नहीं, कॉलेज अलॉटमेंट आपकी पहले भरी गई चॉइस के आधार पर ही होगा।

Pre बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट का रिजल्ट कब आएगा 2026 में?

अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम 7 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment