SBI PO New Vacancy 2026 Notification Release: एसबीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली नई भर्ती, आवेदन 8 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंकिंग सेक्शन की सबसे बड़ी SBI PO New Vacancy 2026 के लिए 18 जून को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नौकरी के माध्यम से देश भर की एसबीआई ब्रांचों में 1500 पीओ के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

SBI PO New Vacancy 2026 Notification Release
SBI PO New Vacancy 2026

इन पदों के लिए बैंक ने आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू कर दी है। आवेदक लास्ट डेट 08 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इसके अलावा एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित डिटेल्ड जानकारी नीचे दी गई है।

SBI PO New Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationState Bank of India (SBI)
Post NameProbationary Officer (PO)
Total Vacancies1500 Posts
Application Start Date18 June 2026
Job LocationAll India
Exam ModeOnline (CBT)
CategoryLatest Banking Govt Jobs 2026
Official WebsiteSBI Portal

SBI PO New Vacancy 2026 Form Dates

अभ्यर्थियों को SBI PO New Recruitment 2026 के लिए निर्धारित की गई इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए समय पर फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए:

गतिविधियांमहत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू18 जून 2026
फॉर्म सबमिट करने एवं शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट08 जुलाई 2026
प्रीलिम्स एग्जाम डेटअगस्त 2026
मैंस एग्जाम डेटसितंबर 2026

SBI PO Application Fees 2026

एसबीआई पीओ नई वैकेंसी में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से करना होगा, कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹750
  • एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD): निशुल्क
SBI PO Notification 2026
SBI PO Notification 2026

SBI PO Vacancy Details 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें रेगूलर पोस्ट 1446 एवं बैकलॉग पोस्ट 54 रखी गई है, श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:

CategoryVacancies
जनरल588 पद
ओबीसी390 पद
एससी234 पद
एसटी144 पद
ईडब्ल्यूएस144 पद
कुल1500

SBI PO New Vacancy 2026 Qualification

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
सबसे अच्छी बात यह है कि स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी ‘प्रोविजनल’ आधार पर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

SBI Probationary Officer Age Limit

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से कम और ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकारी नियम अनुसार सम्पूर्ण आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

SBI PO New Vacancy 2026 Selection Process

एसबीआई बैंक पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मैंस एग्जाम, इंटरव्यूज ग्रुप्स एक्सरसाइज, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  1. Prelims Exam
  2. Mains Exam
  3. Interviews
  4. Group Exercise
  5. Document Verification
  6. Medical Test

SBI PO Exam Pattern 2026 In Hindi

  • एसबीआई बैंक भर्ती के अंतर्गत पीओ पोस्ट के लिए एग्जाम दो चरणों में होगा, जिसमें पहला प्रीलिम्स एग्जाम केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
  • वहीं इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू होगज़ जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी एवं मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ + डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार की होगी।
  • प्रारंभिक और मुख्य दोनों ही परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (0.25) की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।

दोनों ही परीक्षाओं के लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

SBI PO Prelims Exam Pattern

  • कुल अंक: 100 (वस्तुनिष्ठ)
  • कुल प्रश्न: 100
  • परीक्षा अवधि: 1 घंटा
सब्जेक्टप्रश्नअंक
इंग्लिश लैंग्वेज3030
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड3535
रीजनिंग एबिलिटी3535

SBI PO Mains Exam Pattern

  • कुल अंक: 250 (वस्तुनिष्ठ + डिस्क्रिप्टिव)
  • कुल परीक्षा अवधि: 3 घंटे
  • ऑब्जेक्टिव टेस्ट: यह 200 अंकों का होता है और इसके लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलता है।
  • डिस्क्रिप्टिव टेस्ट: यह 50 अंकों का होगा और इसके लिए 20 मिनट का अलग से समय दिया जाता है।
सब्जेक्टप्रश्नअंक
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड4560
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन3560
जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस4040
इंग्लिश लैंग्वेज3540
कुल155200

SBI PO Salary Structure 2026

एसबीआई बैंक पीओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे के साथ डीए (DA), एचआरए (HRA), और अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलते हैं। SBI PO Vacancy 2026 के तहत सिलेक्टेड उम्मीदवारों को शुरुआती मासिक वेतन 80,000 से 85,000 रूपये तक दिया जाएगा।

Salary Components

PO की कुल सैलरी में निम्नलिखित लाभ शामिल होते हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA): यह समय-समय पर सरकार द्वारा संशोधित किया जाता है, जो सैलरी का एक बड़ा हिस्सा होता है।
  • मकान किराया भत्ता (HRA): यह पोस्टिंग वाले शहर जैसे मेट्रो या ग्रामीण के आधार पर अलग-अलग होता है।
  • सिटी कॉम्पेंसेटरी अलाउंस (CCA): बड़े शहरों में नियुक्ति होने पर यह भत्ता मिलता है।
  • Leased Accommodation: बैंक द्वारा आवास की सुविधा या उसके लिए लीज रेंट की प्रतिपूर्ति की जाती है।

अन्य सुविधाएं और भत्ते

सैलरी के अलावा SBI PO को कई अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं:

  • मेडिकल सुविधा: स्वयं और आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति।
  • अखबार और पेट्रोल भत्ता: कार्य के दौरान होने वाले दैनिक खर्चों के लिए भत्ता।
  • रियायती ब्याज दर: होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर बैंक के कर्मचारियों को विशेष रियायती ब्याज दरें दी जाती हैं।
  • पेंशन: बैंक के नियमानुसार एनपीएस (NPS) और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ।

यह Salary Structure Banking Sector में सबसे आकर्षक मानी जाती है और समय के साथ Promotion होने पर इसमें वृद्धि भी होती है।

SBI PO Job Profile in Hindi (एसबीआई पीओ के काम)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) का काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है। आसान शब्दों में कहें, तो एक PO बैंक का होने वाला मैनेजर होता है।
शुरुआती 2 साल के ट्रेनिंग पीरियड के दौरान और उसके बाद एक SBI PO को निम्नलिखित मुख्य काम करने होते हैं:

  • ग्राहकों की सेवा करना (Customer Service): बैंक में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और उन्हें बैंक की योजनाओं के बारे में सरल तरीके से बताना।
  • अकाउंट और कैश संभालना: नए खाते (Saving/Current Account) खोलना, पासबुक एंट्री, चेक क्लियर करना और जरूरत पड़ने पर कैश काउंटर संभालना।
  • लोन की जांच और मंजूरी (Loan Processing): ग्राहकों के लोन जैसे- होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन के आवेदनों की जांच करना, उनके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करना और लोन पास करने में मदद करना।
  • बैंक के प्रोडक्ट्स बेचना (Marketing): बैंक के फायदे वाली चीजें जैसे- इंश्योरेंस (बीमा), म्यूचुअल फंड, और क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को समझाना और बेचना।
  • डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन (KYC): ग्राहकों के पहचान पत्र और पते के सबूत (KYC डॉक्यूमेंट्स) की जांच करना ताकि कोई धोखाधड़ी न हो।
  • पैसे के लेनदेन पर नजर रखना: रोजाना होने वाले पैसों के लेन-देन (Transactions) का हिसाब-किताब रखना और यह देखना कि क्लर्क (Clerks) अपना काम ठीक से कर रहे हैं या नहीं।
  • सरकारी योजनाओं को लागू करना: सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-धन योजना, पेंशन योजना या किसानों के लिए बनी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना।
  • सीखना और रिपोर्ट बनाना (Training & Reports): सीनियर अधिकारियों (मैनेजर्स) द्वारा दिए गए कामों को पूरा करना, रोजाना की रिपोर्ट बनाना और बैंक के काम करने के तरीकों को सीखना ताकि आगे चलकर मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल सके।

कुलमिलाकर सीधे शब्दों में कहें तो एक SBI PO का काम बैंक के रोजमर्रा के कामकाज को संभालना, ग्राहकों की मदद करना और बैंक का बिजनेस लोन और अकाउंट्स बढ़ाना होता है।

Read Also….बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों पर क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, आवेदन शुरू

How to Apply SBI PO New Vacancy 2026

SBI PO Bharti 2026 में आवेदन के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

SBI PO Official Website
SBI PO Official Website
  • इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर ‘Current Openings‘ को सलेक्ट करें।
SBI Current Openings
SBI Current Openings
  • अब भर्तियों की लिस्ट में Recruitment Of Probationary Officers Apply Online पर क्लिक करके Apply Online लिंक पर जाकर करें।
Recruitment Of Probationary Officers Apply Online
Recruitment Of Probationary Officers Apply Online
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां जाकर ‘Apply Now‘ पर क्लिक करें।
SBI PO Apply Now
SBI PO Apply Now
  • इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद Login for already Registered Candidates पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
SBI PO Login for already Registered Candidates
SBI PO Login for already Registered Candidates
  • आवेदन पत्र में बुनियादी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, ईमेल के साथ ही व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए एसबीआई बैंक पीओ भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

SBI PO New Recruitment 2026 Apply Online

SBI PO Official NotificationSBI PO Full Notification PDF Download
SBI PO Apply OnlineSBI PO June 2026
Official WebsiteSBI Portal
Latest Banking Jobs & Results UpdateJoin Our WhatsApp Channel

निष्कर्ष: SBI PO New Vacancy 2026 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई आवेदन की तारीखों को ध्यान में रखते हुए समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरें। इसके अलावा एसबीआई बैंक पीओ भर्ती से जुड़े आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Read Also….सरकारी बैंकों में PO और MT के 6715 पदों पर ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, फटाफट अभी करें अप्लाई

State Bank of India PO Sarkari Naukari FAQs

क्या SBI PO एग्जाम के लिए अनुभव आवश्यक है?

नहीं, फ्रेशर्स भी SBI PO New Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीओ इंटरव्यू के समय कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होते हैं?

इंटरव्यू के समय आपको अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) और कॉल लेटर के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी ले जानी अनिवार्य होती है।

क्या कोई उम्मीदवार एक से अधिक बार SBI PO का एग्जाम दे सकता है?

हां, बैंक द्वारा निर्धारित अधिकतम Attempts की सीमा के भीतर आप जितनी बार चाहें, परीक्षा दे सकते हैं।

क्या एसबीआई बैंक पीओ भर्ती एग्जाम सेंटर बदलने का कोई ऑप्शन है?

नहीं, आवेदन के समय आपने जो सेंटर चुना है, उसी में परीक्षा देनी होगी, बैंक बाद में सेंटर बदलने की अनुमति नहीं देता है।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

प्रिंलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 से 15 दिन पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर SBI PO e-Admit Card के रूप में जारी किए जाएंगे।

क्या SBI PO Exam के लिए कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य है?

जी हां, मुख्य परीक्षा में ‘रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड’ का एक अलग सेक्शन होता है, इसलिए बुनियादी कंप्यूटर नॉलेज होना आवश्यक है।

आवेदन के समय Graduation की मार्कशीट न होने पर क्या करें?

यदि आपकी डिग्री अभी हाथ में नहीं आई है, तो आप अपने कॉलेज द्वारा जारी प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं।

क्या फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए कोई विशेष फॉर्मेट है?

जी हां, फोटो और हस्ताक्षर का साइज और फॉर्मेट आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही होना चाहिए, गलत फॉर्मेट से फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

आवेदन शुल्क का भुगतान न होने पर क्या मेरा फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा?

हां, बिना शुल्क भुगतान के आपका आवेदन पूरा सबमिट नहीं माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रांजैक्शन सफल होने पर ई-रसीद अवश्य डाउनलोड करें।

अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो क्या करें?

यदि फॉर्म में छोटी गलती है, तो आप लास्ट डेट से पहले New Registration कर सकते हैं, बैंक केवल अंतिम स्वीकृत आवेदन को ही मान्यता देता है।

क्या मैं एसबीआई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के समय अपनी कैटेगरी बदल सकता हूं?

नहीं, एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं है। फॉर्म भरने से पहले अपनी श्रेणी और अन्य डिटेल्स को दो बार चेक करें।

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

हां, प्रारंभिक और मुख्य दोनों वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर 1/4 अंकों की माइनस मार्किंग की जाती है।

क्या मैं SBI PO New Vacancy 2026 के लिए एक से अधिक आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकता है।

एसबीआई पीओ आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें?

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही स्वीकार किया जाएगा।

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर कितने अंकों का होता है?

डिस्क्रिप्टिव पेपर 50 अंकों का होता है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 30 मिनट का समय मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment