ITBP Medical Officer Recruitment 2026 Notification Release: बिना परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदो पर सीधी भर्ती, आवेदन 8 सितम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महानिदेशालय, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), चिकित्सा अधिकारी चयन बोर्ड (गृह मंत्रालय) के तहत ITBP Medical Officer Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 4 अगस्त को जारी कर दिया गया है। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफ्लस में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के ग्रुप ‘ए’ पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026 Notification Release
ITBP Medical Officer Recruitment 2026

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती में कुल 282 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। ITBP मेडिकल ऑफिसर शॉर्ट नोटिस 8 से 14 अगस्त के एम्प्लॉयमेंट न्यूज में प्रकाशित किया जा रहा है। जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 को रात 12:01 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 08 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक का समय है।

यह भर्ती भारत के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सेवा करने के इच्छुक योग्य चिकित्सा पेशेवरों के लिए पे लेवल 10 से लेवल 12 तक के आकर्षक वेतनमान के साथ एक प्रतिष्ठित करियर बनाने का मौका देती है। MBBS, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सुपर स्पेशलिटी योग्यता जैसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले पात्रता शर्तों, श्रेणी-वार पद संख्या विवरण और चयन प्रक्रिया सहित सभी नियमों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनभारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)
विभाग का नामकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (BSF, CRPF, ITBP, SSB, असम राइफल्स)
पदों के नामसुपर स्पेशलिस्ट MO, स्पेशलिस्ट MO, मेडिकल ऑफिसर
विज्ञापन संख्यामेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड-2025 नोटिस
कुल पद संख्या282
आवेदन शुरू10 अगस्त 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
सैलरीपे मैट्रिक्स लेवल-10 से पे लेवल-12 (7वां CPC)
कैटेगरीITBP Recruitment 2026

ITBP Medical Officer Recruitment 2026 Form Date

आईटीबीपी चिकित्सा अधिकारी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 4 अगस्त को जारी की गई है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अगस्त 2026 (रात 12:01 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 8 सितम्बर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ITBP Medical Officer Short Notice
ITBP Medical Officer Short Notice

Application Fees

आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • UR/Gen/OBC/EWS (पुरुष): ₹400/-
  • SC/ST/PWD/ESM/महिला: निःशुल्क

Age Limit

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार 30 से 50 वर्ष तक अलग अलग रखी गई है।

इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी महिला और पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट भी दी गई है।

Read Also…बिना CET बिजली विभाग में क्लर्क के 765 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 25 अगस्त तक

ITBP MO Qualification & Vacancy Details

ITBP Medical Officer Recruitment 2026 में पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:

पद का नामपद संख्याशैक्षणिक योग्यता
Super Specialist Medical Officers (Second-in-Command)05MBBS + पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा + DM/MCh या समकक्ष सुपर स्पेशलिटी योग्यता
Specialist Medical Officers (Deputy Commandant)162MBBS + संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा
Medical Officers (Assistant Commandant)115MBBS डिग्री के साथ पूर्ण इंटर्नशिप और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन

ITBP Medical Officer Vacancy 2026 Selection Process

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • Document Verification
  • Interview
  • Interview / Personality Test
  • Physical Test (PST)
  • Detailed Medical Examination (DME) / Review Medical Examination (RME)

ITBP Medical Officer Salary Structure

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए चयनित उमीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के आधार पर पद अनुसार निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:

पद का नामपोस्ट की रैंक पे-स्केल एवं वेतन मैट्रिक्स लेवल (7th CPC)
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकलऑफिसर सेकंड-इन-कमांडलेवल-12 ₹78,800 – ₹2,09,200
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसरडिप्टी कमांडेंटलेवल-11 ₹67,700 – ₹2,08,700
मेडिकल ऑफिसरअसिस्टेंट कमांडेंटलेवल-10 ₹56,100 – ₹1,77,500

मिलने वाले अन्य भत्ते और लाभ (Allowances & Benefits)

मूल वेतनमान के अलावा सरकार के नियम अनुसार चिकित्सा अधिकारी कर्मचारियों को निम्नलिखित भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA): केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निर्धारित वर्तमान दरों के अनुसार।
  • नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA): चिकित्सा अधिकारियों के लिए नियमानुसार लागू एनपीए नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA)।
  • मकान किराया भत्ता (HRA): शहर की श्रेणी के आधार पर अलग अलग कम ज्यादा किराया भत्ता भी दिया जाता है।
  • परिवहन भत्ता (TA): यात्रा खर्च के लिए सरकार द्वारा यात्रा भत्ता भी दिया जाता है।
  • अन्य भत्ते: फील्ड एरिया अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं, यूनिफॉर्म अलाउंस और पेंशन योजना का लाभ भी मिलता है।

How to Apply for ITBP Medical Officer Recruitment 2026

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
ITBP Official Website
ITBP Official Website
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके ITBP Medical Officer Recruitment 2026 के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
ITBP Medical Officer Apply Online
ITBP Medical Officer Apply Online
  • अब योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Links

ITBP Medical Officer Short Notice ITBP Medical Officer Short Notice Download
ITBP Medical Officer Notification ITBP Medical Officer Notification PDF Download
ITBP Medical Officer Apply Online ITBP MO Apply Online
Official WebsiteITBP Portal
Daily Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: ITBP Medical Officer Recruitment 2026 उन सभी योग्य चिकित्सा पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो देश के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उच्च पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट 08 सितंबर 2026 तक कभी भी अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

FAQs

ITBP Medical Officer Vacancy 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू की गई है, वहीं आवेदन की लास्ट डेट 8 सितम्बर निर्धारित की गई है।

क्या ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा इंटरव्यू, PST, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment