Rajasthan SET Online Form 2026 Notification Release: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 15 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए कोटा विश्वविद्यालय द्वारा Rajasthan SET Online Form 2026 Notification जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा राजस्थान राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्रता की पहली सीढ़ी है। बिना किसी ऊपरी आयु सीमा के सभी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए समान रूप से अवसर दिया गया है।

Rajasthan SET Online Form 2026 Notification Release
Rajasthan SET Online Form 2026

इस बार की राजस्थान SET परीक्षा 2026 में 35 से अधिक विषयों को शामिल किया गया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SET Form भरने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 तक आवेदन सबमिट कर सकते है। अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा SET Exam 2026 का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) में आवेदन के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे इस लेख में उपलब्ध कराई गई है।

Rajasthan SET Online Form 2026 Overview

परीक्षा का नामराजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026
परीक्षा आयोजक संस्थाकोटा विश्वविद्यालय (University of Kota), राजस्थान
आवेदन मोडऑनलाइन (SSO/रिक्रूटमेंट पोर्टल)
आवेदन शुरू14 जून 2026 से
SET एग्जाम डेट06 सितंबर 2026
कैटेगरीRajasthan State Eligibility Test 2026
आधिकारिक वेबसाइटUOK Portal

Rajasthan SET Online Form 2026 Important Dates

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 जून 2026 को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
  • राजस्थान सेट एग्जाम तिथि: 06 सितंबर 2026

Rajasthan SET Application Fees 2026

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार रखा गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • General/SBC/OBC (Creamy Layer) और अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 1500/- रूपये
  • EWS/SBC/OBC (Non-Creamy Layer): 1200/- रूपये
  • राजस्थान के SC/ST और सभी वर्ग के PwD अभ्यर्थी: 750/- रूपये

Rajasthan SET Online Form 2026 Eligibility Criteria 

  • Rajasthan SET Online Form भरने के लिए जनरल और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य हैं।
  • वहीं OBC-NCL, SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% अंकों की छूट दी गई है।
  • अंतिम वर्ष के छात्र: मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र भी प्रोविजनल रूप से इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan SET Exam 2026 Notification
Rajasthan SET Exam 2026 Notification

राजस्थान SET एग्जाम Age Limit

Rajasthan SET Online Form 2026 Notification के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, ऐसे में किसी भी उम्र के योग्य उम्मीदवार अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Rajasthan SET Exam Pattern 2026 In Hindi

  • इस परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से दो पेपरों के लिए किया जाएगा।
  • यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न के दो पेपर एक ही साथ होंगे।
  • एग्जाम में गलत उत्तर करने पर भी किसी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • सेट के पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे।
  • वहीं दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
पेपरसब्जेक्टप्रश्नअंकपरीक्षा अवधि
पेपर Iशिक्षण और अनुसंधान अभिक्षमता पर आधारित501003 घंटे बिना किसी ब्रेक के
पेपर IIविषय आधारित ज्ञान का परीक्षण100200
कुल प्रश्न/अंक150300

Rajasthan SET Exam Category Wise Passing Marks 2026

विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक विषय के लिए कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स रिजल्ट के समय जारी किए जाएंगे। थर्ड जेंडर कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क और पात्रता में SC, ST और PwD के समान छूट उपलब्ध है ऐसे में इनका कट-ऑफ संबंधित विषयों में अन्य श्रेणियों की बजाय न्यूनतम रखा जाएगा।

राजस्थान सेट एग्जाम 2026 के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • सेट एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड प्रिंटआउट और ओरिजिनल आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार केवल अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन सब्जेक्ट से ही एग्जाम दे सकते हैं।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, किसी भी विवाद में अंग्रेजी संस्करण को ही अंतिम माना जाएगा।
  • लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन के समय आवश्यक डिटेल और दस्तावेज ध्यानपूर्वक निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करें।

Read Also….10वीं पास के लिए असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के 6289 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

How to Fill Rajasthan SET Online Form 2026

Rajasthan SET Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • डैशबोर्ड पर Recruitment Portal अनुभाग में जाकर यदि ‘One Time Registration‘ (OTR) पहले से नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी के साथ इसे पूरा करें अन्यथा अपनी प्रोफाइल अपडेट करें।
Rajasthan Recruitment Portal
Rajasthan Recruitment Portal
  • इसके बाद ‘Ongoing Recruitments‘ के सेक्शन में Rajasthan State Eligibility Test 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
Rajasthan State Eligibility Test 2026
Rajasthan State Eligibility Test 2026
  • संबंधित सब्जेक्ट को सिलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर Save & Next करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करते हुए Save & Next करें।
  • यदि लागू हो तो कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Save & Preview करें।
  • पूरी जानकारी को अच्छे से चेक करके Save & Final Submit कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Rajasthan SET 2026 Apply Online

Rajasthan SET Notification Rajasthan SET Notification PDF Download
Rajasthan SET Apply OnlineApply Online
Official WebsiteUOK Portal
Latest Govt Exams & Jobs UpdateJoin Telegram Channel
हेल्पलाइन नंबर7340557555, 9468668776

निष्कर्ष: Rajasthan SET Online Form 2026 Notification पोर्टल पर जारी हो चुका है, यह एग्जाम राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर करियर बनाने की पहली शर्त है। इसलिए समय रहते अपना फॉर्म सबमिट करके SET Exam Prepration स्टार्ट कर दें। रोजाना लेटेस्ट जॉब्स और एग्जाम अपडेट के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर लें एवं टेलीग्राम और वाट्सअप चैनल को जॉइन कर लें।

Rajasthan SET Online Form 2026 FAQs

क्या राजस्थान SET एग्जाम सर्टिफिकेट पूरे भारत में मान्य है?

नहीं, यह सर्टिफिकेट केवल राजस्थान राज्य में ही मान्य है।

क्या राजस्थान सेट ऑनलाइन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा?

अंतिम सबमिशन से पहले दर्ज की गई पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक चेक करें, क्योंकि इसमें संशोधन के अवसर बहुत ही कम मिलते हैं।

क्या राजस्थान सेट परीक्षा के दोनों पेपर के बीच में कोई ब्रेक मिलेगा?

नहीं, दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के लगातार 3 घंटे तक चलेंगे।

क्या सब्जेक्ट लिस्ट में न होने पर भी सेट परीक्षा दे सकते हैं?

नहीं, इस स्थिति में आप UGC NET या CSIR NET के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर फीस दो बार कट जाए तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में यूनिवर्सिटी के नियमानुसार डुप्लीकेट ट्रांजेक्शन की राशि 7-10 दिनों में आपके अकाउंट में अपने आप रिफंड कर दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment