Patna High Court Group C Bharti 2026 Direct Apply Online: उच्च न्यायालय में निकली ग्रुप सी की विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए Patna High Court Group C Bharti 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है। उच्च न्यायालय भर्ती उन युवाओं के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो बिहार में उच्च न्यायालय के अंतर्गत प्रशासनिक और कार्यालय कार्यों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Patna High Court Group C Bharti 2026 Direct Apply Online
Patna High Court Group C Bharti 2026

हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 4 के आधार पर सैलरी मिलेगी। इस आर्टिकल Patna High Court Group C Vacancy 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Patna High Court Group C Bharti 2026 Highlight

Recruitment OrganizationHigh Court of Judicature at Patna
Advertisement No.PHC/03/2026
Post NameEx-Cadre Assistant (Group-C Post)
Total Vacancies68 Posts
Job LocationPatna, Bihar
Apply ModeOnline
Last Date27 August 2026
Pay ScalePay Matrix Level-4
CategoryHigh Court Vacancy 2026

Patna High Court Group C Bharti 2026 Last Date

पटना हाई कोर्ट ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जुलाई को जारी किया जा चुका है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2026
  • लास्ट डेट: 27 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 30 अगस्त 2026
  • एग्जाम डेट: न्यायालय द्वारा आवेदन के बाद अलग से सूचित किया जाएगा
Patna High Court Group C Notification
Patna High Court Group C Notification

Vacancy Details

Patna High Court Group C Bharti 2026 के तहत कुल 68 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसने विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद शामिल है:

कैटेगरीपद संख्या
जनरल29
SC11
ST01
EBC12
BC08
EWS07
कुल पद68

Note: कुल 68 पदों में से 03 पद लोकोमोटर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 4% क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आरक्षित रखे गए हैं।

Patna High Court Group C Bharti 2026 Qualification

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होना अनिवार्य है।

Age Limit

Patna High Court Group C Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, यानी आवेदक का जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग अलग इस प्रकार रखी गई है:

  • जनरल एवं ईडब्ल्यूएस (Male): 37 वर्ष (जन्म 02 जनवरी 1989 से पहले का न हो)
  • जनरल एवं ईडब्ल्यूएस (Female): 40 वर्ष (जन्म 02 जनवरी 1986 से पहले का न हो)
  • बीसी / ईबीसी (Male एवं Female): 40 वर्ष (जन्म 02 जनवरी 1986 से पहले का न हो)
  • एससी / एसटी (Male एवं Female): 42 वर्ष (जन्म 02 जनवरी 1984 से पहले का न हो)

Note: केंद्र सरकार अथवा बिहार सरकार के नियमित कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

Application Fees

Patna High Court Group C Vacancy 2026 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ही किया जा सकेगा। श्रेणी-अनुसार इस प्रकार रखा गया है:

  • Unreserved/BC/EBC/EWS: ₹1,500/-
  • SC/ST/Locomotor Disabled (बिहार के स्थायी निवासी): ₹750/-

Selection Process

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा:

  • Prelims Test: यदि आवेदकों की संख्या अधिक होती है, तो शॉर्टलिस्टिंग के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
  • Written Test: यह मुख्य वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसके अंक अंतिम मेरिट लिस्ट के लिए जोड़े जाएंगे।
  • Computer Proficiency Test: वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और इंटरनेट के व्यावहारिक ज्ञान की जांच की जाएगी, यह टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
  • Interview: फाइनल फेज में 10 अंकों का साक्षात्कार होगा, जिसमें न्यूनतम 3 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Read Also…राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम LDC भर्तियों का 2005 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Patna High Court Group C Salary

पटना हाई कोर्ट भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th PRC) के पे मैट्रिक्स के Level-4 के आधार पर न्यूनतम ₹25,500/- से ₹81,100/- तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार अन्य स्वीकार्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

How To Apply for Patna High Court Group C Bharti 2026

High Court Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बाईं ओर दिए गए “Recruitments” टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination, 2026” लिंक पर क्लिक करें।
Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination
Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination
  • अब “Apply Online” पर क्लिक करके “New Registration” विकल्प चुनें।
Ex-Cadre Assistant Apply Online
Ex-Cadre Assistant Apply Online
  • अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी लाइव फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों जैसे 10वीं, ग्रेजुएशन, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंट प्रीव्यू देखकर सभी विवरणों की जांच करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, फाइनल Submit किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Apply Online

Patna High Court Group C NotificationPatna High Court Group C Notification PDF Download
Patna High Court Group C Apply OnlinePatna High Court Group C Apply Now
Official Websitepatna high court portal
Join Our ChannelTelegram Channel, WhatsApp Group

निष्कर्ष: Patna High Court Group C Bharti 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न्यायिक सेवा में अपना करियर बनाना चाहते है। चूंकि आवेदन प्रक्रिया अभी लाइव है, इसलिए लास्ट डेट 27 अगस्त 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर लें। तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए लास्ट डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी तैयारी जारी रखें।

FAQs

Patna High Court Group C Bharti 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

बिहार हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Bihar High Court Vacancy में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है, साथ ही कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment