आयकर विभाग, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (MP & CG) क्षेत्र, भोपाल स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय द्वारा Income Tax Canteen Attendant Bharti 2026 के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। यह भर्ती अपने विभागीय कैंटीन के लिए कैंटीन अटेंडेंट ग्रुप सी के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 07 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 10वीं पास कर चुके योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयकर विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आपके पास लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 को रात्रि 11:00 बजे तक का समय है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता नियमों व भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों को भली-भांति चेक कर लें। इस आर्टिकल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
Income Tax Canteen Attendant Bharti 2026 Overview
| भर्ती संस्था | प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ (भोपाल) |
| पद का नाम | कैंटीन अटेंडेंट |
| पद संख्या | 07 |
| नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ |
| वेतनमान | पे लेवल-1 ₹18,000 – से ₹56,900 |
| नौकरी की कैटेगरी | केंद्र सरकार की नौकरी (Group C) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| लास्ट डेट | 31 अगस्त 2026 |
| कैटेगरी | 10वीं पास सरकारी नौकरी 2026 |
Income Tax Canteen Attendant Bharti 2026 Last Date
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 3 अगस्त को जारी हो चुकी है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 अगस्त 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 31 अगस्त 2026 (रात 11:00 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
आवेदन शुल्क
आयकर विभाग की कैंटीन अटेंडेंट भर्ती में किसी भी आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार बिना कोई शुल्क दिए निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है, क्योंकि विभाग द्वारा सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

Vacancies
आयकर विभाग कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए कुल 07 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद शामिल है।
Qualification
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग OBC, SC, ST और PwBD को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
Income Tax Vibhag Canteen Attendant Salary
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट भर्ती में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-1 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह वेतन न्यूनतम 18,000 रूपये से अधिकतम 56,900 रूपये प्रतिमाह तक रहेगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लागू विभिन्न भत्ते (DA, HRA) का भी लाभ दिया जाएगा।
Selection Process
आयकर विभाग कैंटीन अटेंडेंट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्र की स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Required Documents
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट ग्रुप सी भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास याद दस्तावेज जरूरी है:
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Read Also…उच्च न्यायालय में निकली ग्रुप सी की विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
How to Apply Income Tax Vibhag Canteen Attendant Vacancy 2026
Canteen Attendant Online Form भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले इनकम टैक्स MP & CG की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmpcg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment / Careers सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद संबंधित भर्ती Income Tax Department Canteen Attendant Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

- New Registration पर क्लिक करके अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर नया पंजीकरण करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।

- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म की री-चेकिंग करके इसे Submit कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Canteen Attendant Vacancy Apply Online
| Canteen Attendant Notification | MPCG Canteen Attendant Notification PDF Download |
| MPCG Canteen Attendant Apply Online | MPCG Canteen Attendant Apply Now |
| Official Website | Income Tax MPCG Portal |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: आयकर विभाग मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र में निकली कैंटीन अटेंडेंट भर्ती 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। निःशुल्क आवेदन प्रक्रिया और आकर्षक वेतनमान इसे और भी आसान बनाते हैं। जो उम्मीदवार Income Tax Canteen Attendant Bharti 2026 के लिए पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं, वे पोर्टल पर जाकर लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म जमा कर सकते है।
Read Also….बिना CET बिजली विभाग में LDC के 765 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 31 अगस्त तक
Income Tax Canteen Attendant Bharti 2026 FAQs
MPCG Income Tax Canteen Attendant Recruitment 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
एमपी सीजी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कैंटीन अटेंडेंट नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-1 के आधार पर न्यूनतम 18,000 से 56,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
MPCG Income Tax Canteen Attendant Vacancy में कौन आवेदन कर सकते है?
किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास कोई भी उम्मीदवार Aaykar Vibhag Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते है।