Punjab PTI Vacancy 2026 Directly Apply Now: शिक्षा विभाग में 2000 पदों पर पीटीआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और फिजिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शिक्षा विभाग में नौकरी आ चुकी है। दरअसल शिक्षा भर्ती डायरेक्टरेट, पंजाब द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में Punjab PTI Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया जा चुका है। पीटीआई भर्ती के जरिए राज्य में कुल 2000 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

Punjab PTI Vacancy 2026 Directly Apply Now
Punjab PTI Vacancy 2026

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आपके पास ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 तक का समय है।यदि आप सभी पात्रताओं को पूरा करते है तो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। इस आर्टिकल में आपको Punjab PTI Recruitment 2026 से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सैलरी सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Punjab PTI Vacancy 2026 Overview

Recruiting BodyEducation Recruitment Directorate, Punjab
DepartmentSchool Education Department, Punjab
Post NamePhysical Training Instructor (PTI) – Primary Cadre
Total Vacancies2000 Posts
Job LocationPunjab
Apply ModeOnline
Last Date31 August 2026
Job LocationPunjab
CategoryLatest Jobs Update 2026

Punjab PTI Vacancy 2026 Last Date

पंजाब PTI भर्ती के लिए विभाग द्वारा 31 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • आवेदन शुरू: 01 अगस्त 2026
  • लास्ट डेट: 31 अगस्त 2026
  • फीस भुगतान की लास्ट डेट: 31 अगस्त 2026
Punjab PTI Notification
Punjab PTI Notification

ERD PTI Category Wise Vacancy Details

Punjab PTI Vacancy के तहत कुल 2000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें महिलाओं के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं:

कैटेगरीकुल पदमहिलाओं के लिए आरक्षित पद
General780220
SC (M&B)20080
SC (R&O)20080
BC20080
EWS20060
Ex-Serviceman & Sports & PH & Freedom Fighter420

Punjab PTI Vacancy 2026 Qualification

  1. पंजाब पीटीआई भर्ती में आवेदन के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  2. इसके साथ ही आपके पास फिजिकल एजुकेशन में कम से कम 2 साल का D.P.Ed. डिप्लोमा या C.P.Ed. सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  3. आपने कक्षा 10वीं तक पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो।

Age Limit

Punjab PTI Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।

जबकि ऊपरी आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है, उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग SC, BC, विधवा, तलाकशुदा, और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

Application Fees

पंजाब पीटीआई भर्ती में श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क अलग अलग रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से करना होगा:

  • जनरल और अन्य श्रेणियां: 2000/- रूपये
  • आरक्षित श्रेणियां (SC/ST): 1000/- रूपये
  • एक्स-सर्विसमैन: निःशुल्क (नियमों के अधीन)

Punjab PTI Bharti 2026 Selection Process

पंजाब पीटीआई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • पंजाबी भाषा क्वालीफाइंग टेस्ट: नियम अनुसार कम से कम 50% अंकों के साथ पंजाबी भाषा का मैट्रिक्स स्तर का टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा: विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित होगी।
  • फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट: PET टेस्ट केवल मात्र क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
  • स्पोर्ट्स अचीवमेंट स्कोर: खेल ग्रेडेशन के आधार पर वेटेज दिया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और स्पोर्ट्स अंकों के संयोजन के आधार पर तैयार की जाएगी।

Punjab PTI Exam Pattern 2026 & PET Test

Punjab PTI Exam 2026 के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

पंजाबी भाषा क्वालीफाइंग टेस्ट

यह परीक्षा मैट्रिक (10वीं) स्तर की होगी, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों की ही मुख्य लिखित परीक्षा की कॉपी जांची जाएगी।

विभागीय लिखित परीक्षा

  • परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल अंक: 70 अंक
  • टाई-केस नियम: यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।

PTI Physical Eligibility Test – (PET)

यह परीक्षा केवल क्वालिफाई करने के लिए है, जिसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग 5 मानक तय किए गए हैं, जिनमें से कम से कम तीन पास करना अनिवार्य है:

  • 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट (स्पीड): पुरुष को 5 सेकंड में और महिलाओं को 5.80 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • स्टैंडिंग ब्रॉड जंप (ताकत): पुरुष उम्मीदवारों को 1.40 मीटर और महिला उमीदवारों को 1.20 मीटर।
  • शटल रन 6×10 मीटर (Agility): पुरुष के लिए 17.50 सेकंड और महिलाओं के लिए 18.50 सेकंड।
  • बेंड एंड रीच (लचीलापन): पुरुष और महिला दोनों के लिए 2 सेमी।
  • 1600 मीटर दौड़: पुरुष उम्मीदवारों को 8 मिनट में और महिला उमीदवारों को 9 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।

स्पोर्ट्स अचीवमेंट स्कोर (Sports Weightage)

अधिकतम अंक30 अंक
Grade A30 अंक
Grade B25 अंक
Grade C10 अंक
Grade D5 अंक

ERD PTI Required Documents

पंजाब पीटीआई ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • D.P.Ed. / C.P.Ed. डिप्लोमा/डिग्री
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (यदि स्पोर्ट्स कोटे या वेटेज का लाभ लेना हो)
  • लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज और पोस्टकार्ड साइज फोटो (जिस पर फोटो खींचने की तारीख और उम्मीदवार का नाम स्पष्ट रूप से लिखा हो, तथा दोनों कान दिखाई दें)
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…10वीं पास के लिए ग्रुप डी के 1401 पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन शुरू

Punjab PTI Salary

पंजाब पीटीआई भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पंजाब स्टेट एलिमेंट्री एजुकेशन सर्विस रूल्स के अनुसार 29,200 रूपये प्रतिमाह शुरुआती सैलरी दी जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार के भत्ते का लाभ शामिल नहीं होगा।

03 साल का प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद बढ़ी हुई सैलरी के साथ ही महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, किराया भत्ता सहित विभिन्न भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

How To Apply for Punjab PTI Vacancy 2026

Punjab PTI Online Form भरने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले पंजाब शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं।
Punjab PTI Online Form
Punjab PTI Online Form
  • होमपेज पर दिए गए ‘New Registration‘ लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
ERD PTI New Registration
ERD PTI New Registration
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें।
  • इसके बाद ‘Application Fee‘ लिंक पर क्लिक करके अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज, सही विनिर्देशों वाली रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (तारीख और नाम के साथ) और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म को अंत में Submit करें और भविष्य के उपयोग के लिए Application Form का प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Apply Online

ERD PTI NotificationERD PTI Notification PDF Download
ERD PTI Apply Online ERD PTI Apply Online
Official WebsiteERD Portal
Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel, WhatsApp Group

निष्कर्ष: Punjab PTI Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो फिजिकल एजुकेशन में योग्यता रखते हैं और पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। चूंकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर लें और अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचें। अपनी तैयारी को मजबूत करें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही सभी दस्तावेज व फोटो अपलोड करें।

FAQs

Punjab PTI Recruitment 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

पंजाब शिक्षा विभाग भर्ती के तहत पीटीआई पोस्ट पर आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 रखी गई है।

पीटीआई भर्ती के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते है?

मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास के साथ ही D.P.Ed. या C.P.Ed. डिग्री/डिप्लोमा वाले कोई भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment