RRB JE Vacancy 2026 Apply Now: रेलवे जूनियर इंजीनियर और DMS के 3,993 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 13 सितंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्निकल फील्ड में RRB JE Vacancy 2026 (CEN No. 04/2026) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी कर दिया गया है। भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती का आयोजन कुल 3993 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस केंद्रीय रेलवे भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जी असिस्टेंट (CMA) के विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

RRB JE Vacancy 2026 Apply Now
RRB JE Vacancy

इस आर्टिकल में RRB JE Notification 2026 के अनुसार पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, कट ऑफ मार्क्स और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

RRB JE Vacancy 2026 Highlight

भर्ती संगठनरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
अधिसूचना संख्या (CEN No.)CEN No. 04/2026
पदों के नामJunior Engineer (JE), DMS, CMA
कुल पद संख्या3,993 पद
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन व प्रोडक्शन यूनिट्स)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू14 अगस्त 2026
केटेगरीRRB Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटRailway Portal

RRB JE Vacancy 2026 Last Date

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 13 सितंबर 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 15 सितंबर 2026
  • फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन: 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती Post Details

Railway Junior Engineer Bharti का आयोजन कुल 3,993 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड के अलग अलग रिक्त पद शामिल है:

  • सिविल इंजीनियरिंग: 1,654 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 1,213 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 614 पद
  • सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T): 303 पद
  • डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS): 314 पद
    कुल पद संख्या: 3,993 पद
RRB JE Notification
RRB JE Notification

RRB JE Qualification 2026

RRB JE Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है:

  • जूनियर इंजीनियर (JE): इन पदो के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Diploma in Engineering) अथवा B.E./B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS)/CMA: इस भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग के किसी भी ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • Note: जो छात्र शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और जिनकी मार्कशीट आवेदन की लास्ट डेट तक नहीं आई है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

RRB JE Age Limit & Relaxation

इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी युवाओं को ऊपरी आयु में केटेगरी अनुसार न्यूनतम 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Railway JE Application Fees

रेलवे जेई भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा:

  • सामान्य/OBC/अन्य श्रेणी के लिए: ₹500 (प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने पर बैंक चार्ज काटकर ₹400 वापस रिफंड कर दिए जाते हैं)।
  • SC/ST/PwBD/महिलाएं/EBC/अल्पसंख्यक: ₹250 (CBT-1 परीक्षा में उपस्थित होने पर बैंक चार्ज काटकर पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा)

Railway JE Selection Process 

आरआरबी जेई और डीएमएस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चार चरणों में किया जाएगा:

  • प्रथम चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I)
  • द्वितीय चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II)
  • तृतीय चरण: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)
  • चतुर्थ चरण: चिकित्सा परीक्षण (ME)

Read Also…सिर्फ 10वीं पास आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में मेट, MTS और असिस्टेंट सहित 2615 पदों पर ग्रुप सी सीधी भर्ती, सैलरी ₹93,200 महीना

RRB JE Exam Pattern 2026 In Hindi

  • रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें दो पेपर होंगे।
  • पहला पेपर उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही द्वितीय पेपर के लिए बुलाया जाएगा।

दोनों पेपर के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

RRB JE CBT-I Exam Pattern

  • परीक्षा का प्रकार: बहुविकल्पीय/वस्तुनिष्ठ (MCQs)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
विषयप्रश्नअंक
समय
गणित303090 मिनट
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति2525
सामान्य जागरूकता1515
सामान्य विज्ञान3030
कुल100100

RRB JE CBT-II Exam Pattern

  • परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • परीक्षा का समय: 120 मिनट (2 घंटे)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग।
सेक्शनविषयप्रश्नअंक
समय
Part Aसामान्य जागरूकता, भौतिकी/रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और पर्यावरण के मूल सिद्धांत10010090 मिनट
Part Bतकनीकी क्षमता (Technical Abilities – संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड)505030 मिनट
कुल150150120 मिनट

Note: CBT-2 के Part B टेक्निकल विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

RRB JE Previous Year Cut-Off

आरआरबी जेई कट-ऑफ प्रत्येक रेलवे जोन जैसे RRB Ajmer, Patna और Gorakhpur सहित विभिन्न जोन और कैटेगरी अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर CBT-1 की अनुमानित कट-ऑफ इस प्रकार रही है:

केटेगरीकट ऑफ मार्क्स
सामान्य65 से 75 अंक
OBC60 से 70 अंक
SC50 से 60 अंक
ST45 से 55 अंक

Note: यह RRB JE Vacancy कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और उस जोन में कुल आवेदनों की संख्या पर निर्भर करती है।

Railway Junior Engineer Salary/Pay Scale

भारतीय रेलवे में RRB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए RRB JE Salary 7वें वेतन आयोग के अनुसार एवं पे मैट्रिक्स लेवल 6 के आधार पर 35,400 रूपये प्रतिमाह दी जाएगी।

मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (Transport Allowance) और रेलवे के अन्य मेडिकल व ट्रेवल पास लाभ भी नियमानुसार दिए जाएंगे।

Read Also…राजस्थान के तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट के 433 पदों पर नई भर्ती

RRB JE Recruitment 2026 Required Documents

रेलवे जूनियर इंजीनियर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री
  • पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
  • जाति प्रमाणपत्र: यदि आप SC, ST, OBC-NCL या EWS वर्ग से हैं, तो केंद्र सरकार के फॉर्मेट में वैध जाति/आय प्रमाण पत्र।
  • फोटो और हस्ताक्षर: लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर।
  • अन्य प्रमाण पत्र: यदि लागू हो तो PwBD सर्टिफिकेट और एक्स-सर्विसमैन डिस्चार्ज बुक।
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How to Apply Online RRB JE Bharti 2026

यदि आप रेलवे जेई भर्ती के लिए योग्य हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना RRB JE Online Form आसानी से भर सकते हैं:

  • सबसे पहले क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “CEN No. 04/2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
CEN No. 04 2026 Apply Online
CEN No. 04 2026 Apply Online
  • पंजीकरण करने के लिए Creat a New Account पर क्लिक करें।
RRB JE Create an Account
RRB JE Create an Account
  • बुनियादी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित जरूरी विवरण दर्ज करके Registration करें, ध्यान रखें कि एक बार बना हुआ अकाउंट बाद में बदला नहीं जा सकता, इसलिए जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें।
RRB JE Login
RRB JE Login
  • इसके बाद RRB JE Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और अपना पसंदीदा आरआरबी जोन सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित आकार और फॉर्मेट में अपनी लाइव फोटोग्राफ (Live Photo) और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी केटेगरी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का Final Submission करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

RRB JE Vacancy NotificationRailway JE Notification PDF Download
Railway JE Apply OnlineRailway JE Apply Now
Official WebsiteRRB Apply Portal
Daily Sarkari Naukri UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group
निष्कर्ष: RRB JE Vacancy रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपने सपने पूरे करने का बहुत अच्छा मौका है। इस रेलवे नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आप समय रहते फॉर्म जमा करके पोर्टल से RRB JE Syllabus 2026 की नई पीडीएफ डाउनलोड करके नए सिलेबस के आधार पर एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें और अपने सवाल हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

Railway JE Vacancy 2026 FAQs

Railway JE Bharti 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 को रात्रि 23:59 बजे तक की निर्धारित की गई है।

आरआरबी जेई एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग कितने अंकों की होती है?

RRB JE Vacancy CBT-1 और CBT-2 दोनों ही परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

इस रेलवे सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 01 जनवरी 2027 से होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment