Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027: राजस्थान के तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट के 433 पदों पर नई भर्ती, जानें क्या है Latest Update

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में सरकारी नौकरी देख रहे युवाओं के लिए Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा के तहत आने वाली यह भर्ती राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल का हिस्सा है, इसलिए जो अभ्यर्थी सीईटी क्वालिफाई कर लेंगे, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। प्रशासनिक सुधारों और नए जिलों के गठन के बाद से ही विभाग में रेवेन्यू अकाउंटेंट के काफी पद खाली हैं, जिन पर तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट नई भर्ती के जरिए नियुक्तियां की जानी हैं।

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 Latest Update
Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027

अभी तक चयन बोर्ड ने TRA भर्ती के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हमने Rajasthan Tehsil Revenue Accountant बनने की पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया है जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल भी शामिल हैं। अगर आप राजस्व विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें ताकि नोटिफिकेशन आते ही आपकी तैयारी एक स्टेप आगे रहे।

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 Overview

पद का नामतहसील राजस्व लेखाकार (Tehsil Revenue Accountant)
विभागराजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा
भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूमार्च 2027 (संभावित)
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीRSSB Upcoming Vacancy 2027
ऑफिशियल वेबसाइटRSSB

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 Form Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आगामी भर्ती कैलेंडर और प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च 2027 में शुरू होने की पूरी संभावना है।

पद संख्या विवरण

विभिन्न विभागीय रिपोर्ट्स और प्रशासनिक प्रस्तावों के आधार पर तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती के माध्यम से लगभग 433 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रस्तावित है, अंतिम रिक्त पदों की संख्या चयन बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में स्पष्ट की जाएगी।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ई-मित्र या ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा:

  • जनरल कैटेगरी व क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹600
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/EWS: ₹400
  • दिव्यांग, SC और ST: ₹400
  • आर्थिक रूप से कमजोर (2.5 लाख से कम वार्षिक आय वाले): ₹400

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 शैक्षणिक योग्यता

तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट (TRA) नौकरी के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • ग्रेजुएशन: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • कंप्यूटर योग्यता: ग्रेजुएशन डिग्री के साथ ही नीचे दिए गए कंप्यूटर योग्यता प्रमाण पत्रों में से कोई 1 होना भी आवश्यक है –
  • RS-CIT: कम से कम तीन महीने का आरएससीआईटी (RS-CIT) कोर्स सर्टिफिकेट।
  • डिप्लोमा: कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन अथवा आईटी में 3 साल का डिप्लोमा।
  • डिग्री: कंप्यूटर साइंस या B.Tech/B.E/B.Sc आईटी में डिग्री।
  • NIELIT: NIELIT (DOEACC) द्वारा संचालित ‘O’ लेवल या उच्च स्तर का सर्टिफिकेट।
  • अन्य: आईटीआई से COPA (Computer Operator and Programming Assistant) या DPCS का सर्टिफिकेट।
  • CA/ICWA: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) या कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स (ICWA) की इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना भी मान्य है।
  • CET की अनिवार्यता: शैक्षणिक योग्यता के अलावा आपने CET (Common Eligibility Test) ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 भी न्यूनतम निर्धारित योग्यता अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • हिंदी ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा

यदि आपकी आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है तो आप रेवेन्यू अकाउंटेंट के लिए आवेदन कर सकते है, उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित श्रेणियो SC, ST, OBC, EWS, सहरिया जनजाति के महिला पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में कम से कम 3 से 5 साल तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Vacancy 2027 Selection Process

राजस्थान तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

  • CET स्कोर: सर्वप्रथम CET स्नातक स्तर परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ प्राप्त करना आवश्यक है।
  • मुख्य परीक्षा: CET में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्त पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • मेरिट: लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Rajasthan TRA Exam Pattern 2027

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार को होगी।
रेवेन्यू अकाउंटेंट की चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न भी कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) के समान ही होता है, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 900 अंकों के 300 प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रत्येक पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

पेपरकुल विषयकुल प्रश्न कुल अंक
पेपर-I6 विषय150450
पेपर-II6 विषय150450
कुल12 विषय300900

पेपर-I: सामान्य योग्यता एवं ज्ञान का एग्जाम पैटर्न

यह पेपर उम्मीदवार की आधारभूत शैक्षणिक दक्षता का परीक्षण करने के लिए है, जिसके लिए विषयवार पैटर्न इस प्रकार है:

विषयप्रश्नअंक
हिंदी2575
अंग्रेजी2575
सामान्य ज्ञान (मुख्यतः राजस्थान)2575
दैनिक विज्ञान2575
गणित2575
कंप्यूटर के मूल सिद्धांत2575
कुल150450

पेपर-II: विषय-विशिष्ट (Accountancy & Rules)

यह भाग पद की तकनीकी प्रकृति के अनुरूप होता है, जिसमें वित्तीय नियमों और लेखांकन की जानकारी आवश्यक है, जिसका पैटर्न निम्नानुसार है:

विषयप्रश्नअंक
बहीखाता एवं लेखाकर्म2575
व्यवसाय पद्धति2575
लेखा परीक्षा (Auditing)2575
भारतीय अर्थशास्त्र (Indian Economics)2575
राजस्थान सेवा नियम (RSR – Vol I)2575
सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम (GF&AR)2575
कुल150450

परीक्षा से जुड़े महत्व्पूर्ण दिशा-निर्देश

  1. नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  2. न्यूनतम क्वालीफाई मार्क्स: प्रत्येक पेपर में अलग अलग कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  3. CET की भूमिका: तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (Graduate Level CET) के दायरे में आती है। मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने के लिए उम्मीदवारों को CET में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करना भी अनिवार्य है।
  4. मूल्यांकन: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
  5. Note: तहसील राजस्व लेखाकार बनने के लिए केवल सामान्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, पेपर-II के विषय जैसे RSR और GF&AR इस परीक्षा में ‘गेम चेंजर’ साबित होते हैं, इन विषयों पर गहरी पकड़ होने से सिलेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Read Also…..राजस्थान में पटवारी के 2150 पदों पर नई भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें

Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Salary

यदि आप राजस्थान में तहसील राजस्व लेखाकार (Tehsil Revenue Accountant) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानना तो स्वाभाविक है कि इस पद के लिए मंथली सैलरी और अन्य आर्थिक लाभ क्या क्या हैं। यह पद राज्य सरकार के पे-मैट्रिक्स लेवल 11 (Pay Matrix Level 11) के अंतर्गत आता है। इसकी सैलरी को दो चरणों में समझा जा सकता है:

1. प्रोबेशन काल (शुरुआती 2 वर्ष):

राजस्थान सरकार के नियम अनुसार तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती के बाद शुरुआती 2 वर्ष ‘प्रोबेशन पीरियड’ के लिए रखा जाता हैं। इस अवधि में वेतन इस प्रकार मिलेगा:

  • निश्चित मानदेय: आपको प्रतिमाह ₹23,700 तक का फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा।
  • Note: प्रोबेशन के दौरान महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य किसी प्रकार के भत्ते नहीं दिए जाते हैं।

2. परमानेंट होने के बाद तीसरे वर्ष से

दो वर्ष का प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आप विभाग में परमानेंट कर्मचारी बन जाते हैं। यहां से आपको पे-मैट्रिक्स के अनुसार पूरा वेतनमान मिलेगा:

  • पे-स्केल: ₹9,300 – ₹34,800
  • पे-मैट्रिक्स लेवल: 11
  • अनुमानित मासिक वेतन: DA, HRA और मेडिकल भत्ते जोड़कर आपकी इन-हैंड सैलरी लगभग ₹45,100 से ₹50,000 के बीच तक हो सकती है।
  • ध्यान दें: सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ते (DA) की दरों में वृद्धि के साथ, यह वेतन हर साल बढ़ता जाता है।

तहसील राजस्व लेखाकार को मिलने वाली अन्य सुविधाएं

मासिक वेतन के अलावा एक लेखाकार के रूप में आपको सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA): वर्तमान में लागू दरों के अनुसार जो आपकी मूल आय का एक बड़ा हिस्सा होता है।
  • मकान भत्ता (HRA): आपकी पोस्टिंग जिस शहर जैसे- जयपुर, जोधपुर, कोटा या जिला मुख्यालय में है, उसके आधार पर यह भत्ता निर्धारित होता है।
  • यात्रा भत्ता (TA): कार्यालयीन कार्यों के दौरान यात्रा के लिए मिलने वाली सुविधा भत्ता।
  • चिकित्सा लाभ: राजस्थान सरकार की RGHS (Rajasthan Government Health Scheme) के तहत आपको और आपके परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
  • पेंशन: नई पेंशन योजना (NPS) के तहत भविष्य के लिए सुरक्षित रिटायरमेंट फंड की व्यवस्था भी होती है।
  • विशेष सलाह: अक्सर अभ्यर्थी ‘कनिष्ठ लेखाकार’ (Junior Accountant) और ‘तहसील राजस्व लेखाकार’ (TRA) के वेतन में अंतर को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं, बता दें कि दोनों पदों का पे-लेवल (Level 11) और वेतन संरचना बिल्कुल एक समान है।
  • सटीक सलाह: प्रोबेशन काल के शुरुआती ₹23,700 को देखकर आंकलन न करें, सरकारी नौकरी में मिलने वाली पद की गरिमा, सामाजिक सुरक्षा और हर साल बढ़ने वाले भत्ते इसे एक बेहतरीन करियर विकल्प बनाते हैं। एक लेखाकार के रूप में आपकी भूमिका न केवल सरकारी खजाने के प्रबंधन में महत्वपूर्ण होती है, बल्कि यह आपके करियर में वरिष्ठ पदों तक पहुंचने का एक मजबूत आधार भी प्रदान करती है।

How to Apply Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027

TRA Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप SSO पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड से Login करें।
SSO Portal Login
SSO Portal Login
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ के आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Ongoing Recruitment सेक्शन में जाकर RSSB TRA Direct Recruitment 2027 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पद को सलेक्ट करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR को पूरा करें, यदि पहले से पंजीकरण कर रखा है तो अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर लें।
  • आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RSMSSB TRA Apply Online Links

Rajasthan TRA Notification PDF Download Coming Soon
TRA Apply Online Coming Soon
Official WebsiteRSSB Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Tehsil Revenue Accountant Bharti 2027 एक बेहतरीन ऑपर्च्युनिटी है, इसलिए नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय अभी से CET (ग्रेजुएट लेवल) की तैयारी में जुट जाना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। बेहतर होगा कि आप अपना ध्यान TRA सिलेबस को समझने और बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने पर लगाएं, साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

अगर इस भर्ती की तैयारी को लेकर आपका कोई सवाल हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हम आपकी पूरी सहायता करेंगे, तो आज ही अपनी तैयारी का टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई शुरू करें और सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाएं।

Read Also….राजस्थान लैब असिस्टेंट के 500 पदों पर नई भर्ती

Disclaimer: यह आर्टिकल लेटेस्ट विभागीय नियमावली और वर्ष 2023 के पुराने आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार के तकनीकी बदलाव या अंतिम सूचना के लिए हमेशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ही अंतिम आधार मानें।

FAQs

क्या TRA भर्ती के लिए इंटरव्यू भी होगा?

नहीं, चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के साक्षात्कार (Viva-Voce) का प्रावधान नहीं है, चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी का माना जाएगा और उन्हें सामान्य श्रेणी के तहत शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन के समय मोबाइल नंबर और ईमेल सही सही देना क्यों जरूरी है?

क्योंकि भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स जैसे प्रवेश पत्र और परिणाम की सूचनाएं केवल आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल पर ही भेजी जाती हैं।

राजस्थान तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट एग्जाम में न्यूनतम पासिंग मार्क्स कितने हैं?

नियमों के अनुसार प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 35% और कुल मिलाकर 40% अंक लाना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment