Karnataka Teacher Recruitment 2026 Form Start Now: शिक्षा विभाग में 15,000 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 7 सितम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में Karnataka Teacher Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती का आयोजन कुल 15,000 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर (GPT / GPSTR), असिस्टेंट मास्टर (AM), प्राइमरी स्कूल टीचर (PST), फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) और कंप्यूटर साइंस टीचर (CST) सहित विभिन्न रिक्त पद शामिल है।

Karnataka Teacher Recruitment 2026 Form Start Now
Karnataka Teacher Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू की गई है। अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन करने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस आर्टिकल में कर्नाटक शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

Karnataka Teacher Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनकर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग (लोक निर्देश विभाग), कर्नाटक सरकार
अधिसूचना जारी12 अगस्त 2026 (जिला-वार गजट नोटिस 10-12 अगस्त के बीच e-Rajyapatra पर)
पदों के नामग्रेजुएट प्राइमरी टीचर (GPT / GPSTR), असिस्टेंट मास्टर (AM), प्राइमरी स्कूल टीचर (PST), फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET), कंप्यूटर साइंस टीचर (CST)
कुल पद संख्या15,000 पद
शैक्षणिक सत्र2026-27
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनकर्नाटक राज्य के सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालय
कैटेगरीGovt Teacher Recruitment 2026
लास्ट डेट7 सितम्बर 2026
आधिकारिक वेबसाइटSchool Education Portal

Karnataka Teacher Recruitment 2026 Last Date

विभाग द्वारा कर्नाटक शिक्षा विभाग भर्ती के अंतर्गत शिक्षक पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 से 12 अगस्त 2026 के बीच पद अनुसार जारी किया गया है:

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 से 12 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 7 सितंबर 2026
  • शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 10 सितंबर 2026
  • एग्जाम डेट: अक्टूबर 2026 (संभावित)
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 10 दिन पूर्व

Karnataka Teacher Bharti Post Details 2026

कर्नाटक शिक्षक भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 5 विभिन्न स्तरीय पदों के लिए कुल 15,000 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों को कल्याण कर्नाटक क्षेत्र और नॉन-कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से विभाजित किया गया है:

पद का नामकल्याण कर्नाटकनॉन-कल्याण कर्नाटककुल पद
ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर (GPT / GPSTR)3,2285,2728,500
असिस्टेंट मास्टर (AM)2,2142,2864,500
प्राइमरी स्कूल टीचर (PST)800100900
फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET)425175600
कंप्यूटर साइंस टीचर (CST)300200500
कुल पद6,9678,03315,000

प्रत्येक शैक्षणिक जिले के लिए जिले-वार नोटिफिकेशन कर्नाटक गजट यानी e-Rajyapatra Karnataka पोर्टल पर जारी किया गया हैं। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के अंतर्गत नियुक्तियों में 80% स्थानीय कैडर और 20% शेष मूल कैडर (RPC) का नियम लागू किया गया है।

Karnataka Teacher Recruitment 2026 Qualification

कर्नाटक टीचर भर्ती में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

  • सामान्य योग्यता: उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं/PUC + संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ D.Ed / B.Ed / TET परीक्षा उतीर्ण की हो।
  • Note: पद और विषय के आधार पर जैसे गणित, विज्ञान या भाषा शिक्षक के लिए योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन से पहले अपने जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति जरूर चेक करें।

Age Limit

कर्नाटक टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

सरकारी नियम अनुसार 2A, 2B, 3A, 3B श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

Karnataka Teacher Application Fees

आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार रखा गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • General & BC: ₹750
  • SC, ST एवं PwD: ₹500
  • Note: जो उम्मीदवार एक साथ दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए संयुक्त शुल्क जनरल/पिछड़ा वर्ग के लिए ₹1,125 और SC/ST/PwD के लिए ₹750 निर्धारित किया गया है।

Karnataka Teacher Salary

कर्नाटक सरकार के नवीनतम वेतनमान नियमों के अनुसार कर्नाटक प्राइमरी अपर प्राइमरी टीचर भर्ती के साथ ही सीनियर टीचर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान दिया जाएगा।

इन सरकारी शिक्षकों को पद अनुसार न्यूनतम 44,425 रूपये से अधिकतम 99,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही नियमानुसार DA, HRA, TA सहित विभिन्न सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

Read Also….एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के 9766 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन 31 अगस्त तक

Karnataka Teacher Recruitment 2026 Selection Process

कर्नाटक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन पद अनुसार लिखित परीक्षा, PST/PET, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam (CBT)
  • PET/PST
  • Document Verification
  • Medical Test

Karnataka Teacher Recruitment Exam Pattern 2026

परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न समझना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ऑनलाइन होगा।
  • परीक्षा का प्रकार: परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • विषय: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, कर्नाटक इतिहास व संविधान, शिक्षण पद्धति और पद संबंधित विषय शामिल है।
  • अंक योजना: विस्तृत अंक-विभाजन और प्रश्नों की संख्या आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा पेपर में दी जाएगी। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय लिखित परीक्षा के अंकों को मुख्य वेटेज दिया जाएगा।

Karnataka Teacher Recruitment Required Documents

Karnataka Teacher Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं/PUC मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • B.Ed/D.Ed/TET की मार्कशीट
  • कर्नाटक राज्य का मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also….प्री-प्राइमरी टीचर के 62,000 पदों पर बंपर भर्ती, बिना REET नौकरी का सीधा मौका

How to Apply for Karnataka Teacher Recruitment 2026

GPSTR Teacher Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Karnataka Teacher Recruitment 2026 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
Karnataka Teacher Recruitment
Karnataka Teacher Recruitment
  • इसके बाद New Registration ऑप्शन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
KN New Registration
KN New Registration
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद को सलेक्ट करके जिला सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • केटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

कर्नाटक शिक्षक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पद अनुसार अपनी पात्रता, आयु सीमा और जिले-वार रिक्तियों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अच्छे से चेक कर लें।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • भले ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 है, लेकिन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 10 सितंबर 2026 तक है। फिर भी अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।
  • परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित प्रत्येक ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Important Useful Links

Karnataka Teacher Notification PDF DownloadKN Teacher Recruitment Notification PDF Download
Karnataka Teacher Apply OnlineKN Teacher Recruitment Apply Online
Official WebsiteEducation Portal
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Channel

निष्कर्ष: Karnataka Teacher Recruitment 2026 का ग्रेजुएट प्राइमरी टीचर (GPT / GPSTR), असिस्टेंट मास्टर (AM), प्राइमरी स्कूल टीचर (PST), फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET), कंप्यूटर साइंस टीचर सहित विभिन्न स्तरीय कुल 15000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म सबमिट करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है। इस जानकारी को अपने अधिक से अधिक दोस्तों के साथ शेयर करें और अपने सवाल हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

Karnataka Teacher Vacancy 2026 FAQs

कर्नाटक टीचर भर्ती के कुल कितने पदों पर निकाली गई हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय कुल 15,000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी कर्नाटक शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते है?

नहीं, इसके लिए उम्मीदवारों के पास कर्नाटक राज्य का मूल निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

कर्नाटक में शिक्षकों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है?

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार हर महीने न्यूनतम 44,425 रूपये से अधिकतम 99,400 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

कर्नाटक शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवारों के पास 12वीं/PUC, स्नातक या ग्रेजुएशन के साथ-साथ संबंधित शिक्षण प्रशिक्षण यानी B.Ed/D.Ed/TET की योग्यता होनी चाहिए।

कर्नाटक टीचर भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

शिक्षा विभाग भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 रखी गई है, जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान 10 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment