SBI Clerk Vacancy 2026 Notification Release: एसबीआई बैंक क्लर्क नई भर्ती के 9766 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन 31 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जूनियर एसोसिएट यानी कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स के लिए SBI Clerk Vacancy 2026 का 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अपना करियर बनाना चाहते है, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

SBI Clerk Vacancy 2026 Notification Release
SBI Clerk Vacancy 2026

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 तक कभी भी अप्लाई कर सकते है। एसबीआई क्लर्क भर्ती का आयोजन कुल 9,766 पदो पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें 7,680 नियमित और 2,086 बैकलॉग पद शामिल है। एसबीआई क्लर्क रेगुलर और बैकलॉग भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

SBI Clerk Vacancy 2026 Overview

संस्था का नामभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामजूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) / क्लर्क
विज्ञापन संख्याCRPD/CR/2026-27/17
कुल पद संख्या9,766 पद (7,680 नियमित + 2,086 बैकलॉग पद)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (राज्य-वार)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू11 अगस्त 2026
कैटेगरीSBI Latest Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटSBI Career Portal

SBI Clerk Vacancy 2026 Last Date

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 अगस्त को पोर्टल पर जारी हो चुका है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 31 अगस्त 2026
  • फीस भुगतान की लास्ट डेट: 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) कॉल लेटर: परीक्षा ट्रेनिंग से एक हफ्ते पहले जारी होगा
  • प्रीलिम्स एग्जाम डेट: सितंबर 2026
  • मैंस एग्जाम डेट: नवंबर 2026
SBI Junior Associate Notification
SBI Junior Associate Notification

State Bank of India Clerk Vacancy Details

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस वर्ष कुल 9,766 पदों पर एसबीआई क्लर्क भर्ती निकाली गई है, जिसमें 7,680 नियमित पद और 2,086 बैकलॉग पद शामिल है।

उम्मीदवार किसी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। जिस राज्य के लिए आप आवेदन करना चाहते है, आपको वहां की स्थानीय भाषा का पूरा ज्ञान होना अनिवार्य है।

कैटेगरी-वाइज रेगुलर पोस्ट डिटेल्स – 7,680 पद

  • General: 3,253 पद
  • OBC: 1,716 पद
  • SC: 1,114 पद
  • ST: 837 पद
  • EWS: 760 पद

Read Also…उच्च न्यायालय में निकली ग्रुप सी की विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SBI Clerk Vacancy 2026 Qualification

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित तिथि 31 सितंबर 2026 तक स्नातक पास होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकें।

Age Limit for SBI Clerk

उम्र की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, यानी कि उम्मीदवार का जन्म 02 अप्रैल 1998 से पहले और 01 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार SC/ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC को 3 वर्ष की और PwBD उम्मीदवारों को भी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Application Fees for SBI Clerk

एसबीआई क्लर्क भर्ती में शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क विवरण इस प्रकार है:

  • General/OBC/EWS: ₹750/- (फीस और इंटीमेशन चार्ज सहित)
  • SC/ST/PwBD/XS/DXS: निःशुल्क

Read Also…आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 अगस्त तक

SBI Bank Clerk Bharti 2026 Selection Process

SBI Junior Associate Vacancy में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में किया जाएगा:

  • Prelims Exam: प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • Mains Exam: प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 200 अंकों की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। फाइनल मेरिट इसी परीक्षा के आधार पर बनेगी।
  • Local Language Test: मुख्य परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा का प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा।
  • DV & Medical Test: अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

SBI Junior Associate Clerk Exam Pattern 2026 In Hindi

  • एसबीआई जूनियर एसोसिएट एग्जाम ऑनलाइन होगा, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य दो पेपर होंगे।
  • दोनों ही पेपर के लिए एग्जाम पैटर्न अलग अलग रखा गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

SBI Junior Associate Prelims Exam Pattern

  • एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
सब्जेक्टप्रश्नअंकपरीक्षा अवधि
अंग्रेजी भाषा303020 मिनट
संख्यात्मक क्षमता353520 मिनट
तर्क शक्ति353520 मिनट
कुल100 प्रश्न100 अंक1 घंटा

SBI Junior Associate Clerk Mains Exam Pattern

  • इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 190 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर करने के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
सब्जेक्टप्रश्नअंकपरीक्षा अवधि
सामान्य / वित्तीय जागरूकता505035 मिनट
सामान्य अंग्रेजी404035 मिनट
मात्रात्मक योग्यता5050 45 मिनट
तर्क शक्ति और कंप्यूटर योग्यता506045 मिनट
कुल190 प्रश्न200 अंक 2 घंटे 40 मिनट

SBI Junior Associate/Clerk Salary

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित कर्मचारियों को न्यूनतम 24,050 रूपये से अधिकतम 64,480 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

शुरुआती बेसिक सैलरी कुल मिलाकर 26,730 रूपये दी जाएगी। मेट्रो शहरों में शुरुआती कुल सैलरी लगभग 46,000 रूपये प्रतिमाह होती है, जिसमें महंगाई भत्ते और अन्य लाभ भी शामिल होते है।

इसके अलावा मेडिकल और पेंशन (NPS) सुविधाएं भी मिलती हैं।

Read Also…SBI में निकली 1538 पदों पर क्लर्क सीधी भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक

How To Apply for SBI Clerk Vacancy 2026

SBI Junior Associate Online Form भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment of Junior Associates 2026” के विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
Recruitment of Junior Associates
Recruitment of Junior Associates
  • इसके बाद ‘Apply Online‘ विकल्प पर क्लिक करके Click here for New Registration पर क्लिक करें।
SBI Clerk Click here for New Registration
SBI Clerk Click here for New Registration
  • मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अगले चरण में अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SBI Clerk Vacancy 2026 Apply Online

SBI Junior Associate NotificationSBI Junior Associate Notification PDF Download
SBI Junior Associate Apply Online SBI Junior Associate Apply Now
Official Website SBI Bank Career Portal
Daily Latest Govt Jobs Update Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: SBI Clerk Vacancy 2026 बैंकिंग फील्ड में सरकारी नौकरी पाने के जरिए करियर बनाने का एक शानदार मौका है। इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आप लास्ट डेट 31 अगस्त का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म सबमिट करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

FAQs

SBI Clerk भर्ती 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई है?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI Clerk Bharti कुल 9,766 पदों पर निकाली गई है, जिसमें 7,680 पद नियमित और 2,086 पद बैकलॉग के शामिल है।

एसबीआई बैंक क्लर्क को कितना वेतन मिलता है?

बैंक में क्लर्क को न्यूनतम 24,050 रूपये से अधिकतम 64,480 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में कब होगा?

बैंक द्वारा SBI Clerk Prelims Exam Date सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

एसबीआई बैंक क्लर्क रेगुलर और बैकलॉग भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

SBI Clerk Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment