Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026: राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 7000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की तारीखें

अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और शिक्षा विभाग में एक गरिमामय Govt Job का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खुशखबरी है। क्योंकि राज्य के चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटोफिकेशन जारी किया जा रहा है। इस भर्ती के जरिए राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में 7000 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026
Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में उन सभी साथियों के लिए एक कंप्लीट गाइड दी गई है जो Library Science में अपना Career बनाना हैं। यह भर्ती केवल एक सरकारी विज्ञापन नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं की मेहनत का परिणाम है जो लंबे समय से Latest Govt Jobs का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RSMSSB Librarian Bharti 2026 Overview

भर्ती का नामRajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026
भर्ती आयोजक संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नामतृतीय श्रेणी पुस्तकालय अध्यक्ष (Librarian Grade-III)
कुल पद संख्या7,000+ (प्रस्तावित एवं स्वीकृत पद)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथिमार्च 2026 (संभावित)
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित लिखित परीक्षा)
नौकरी का प्रकारराजस्थान राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीराजस्थान सरकारी नौकरी 2026

Main Roles and Responsibilities of Grade 3rd Librarian 2026

एक स्कूल लाइब्रेरियन केवल किताबों का रक्षक नहीं होता है, बल्कि स्टूडेंट्स का मार्गदर्शक होता है। मुख्य कार्यों में नई पुस्तकों का वैज्ञानिक वर्गीकरण (Classification), कैटलॉगिंग (Cataloguing), लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर का संचालन और छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना शामिल है। राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती के जरिए आपका चयन राजकीय विद्यालयों या संस्कृत शिक्षा विभाग के पुस्तकालयों में होगा।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 Important Dates

विभाग की वर्तमान फाइलों और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के संभावित कैलेंडर के अनुसार Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति फरवरी के अंत या मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी होने की पूरी उम्मीद है। आवेदन प्रक्रिया एसएसओ (SSO) पोर्टल के जरिए 30 दिनों तक चलेगी।

Total Vacancies in RSMSSB Librarian Bharti 2026

इस बार RSMSSB Librarian Bharti 2026 में कुल 7000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी के विस्तार और नए स्कूलों के खुलने से खाली पदों की संख्या 7,000 से अधिक रहने की प्रबल संभावना है। यह राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती नॉन-टीएसपी और टीएसपी क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आएगी।

Eligibility Criteria for Rajasthan Librarian Vacancy 2026

इस सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित विभिन्न मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

Educational Qualification for Librarian Grade 3rd Bharti

  • पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदकों के पास पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण पत्र (C.Lib) या डिप्लोमा (D.Lib) या स्नातक डिग्री (B.Lib) होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को राजस्थान की कला-संस्कृति और देवनागरी लिपि का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • Note: यदि आपने अभी तक लाइब्रेरी साइंस कोर्स नहीं किया है, तो राजस्थान में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) इसके लिए सबसे सुलभ ऑप्शन है, जहां आप अप्लाई करके भर्ती आने तक कोर्स पूरा कर सकते है।

Age Limit and Relaxations

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Application Fees for Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026

राजस्थान में अब ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रणाली लागू कर दी गई है, ऐसे में आपको राज्य की किसी भी भर्ती में आवेदन के लिए अब केवल ही बार OTR शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

  • सामान्य, OBC एवं MBC क्रीमी लेयर: ₹600
  • आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC एवं MBC Non-Creamy: ₹400
  • EWS और विकलांग: ₹400

आवश्यक सूचना: यदि आपने पूर्व में किसी भर्ती के लिए OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो इस भर्ती में आपका आवेदन बिल्कुल निःशुल्क रहेगा।

Read Also –  बिना CET राजस्थान वनरक्षक भर्ती के 483 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता केवल 10वीं पास

Selection Process for Rajasthan Librarian Grade 3rd Bharti 2026

राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: दो पेपर (दोनों वस्तुनिष्ठ)
  • Document Verification: मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग होगी।
  • Medical & Final Appointment: स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जॉइनिंग के लिए अंतिम रूप से जिला आवंटन होगा।

Exam Pattern and Syllabus for Rajasthan Librarian Bharti 2026

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम के लिए एग्जाम स्ट्रक्चर को समझना अनिवार्य है, इस भर्ती में दो पेयर होंगेज पहला पेपर राजस्थान सामान्य ज्ञान का होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय पर आधारित होगा।

पेपरमुख्य विषयप्रश्न, अंकसमय
Paper-Iराजस्थान GK, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान100 2002 घंटे
Paper-IIलाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस (विषय ज्ञान)100 2002 घंटे

परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें, प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, इसके बिना आप इस भर्ती से बाहर हो जाएंगे। राजस्थान लाइब्रेरियन सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

How to Prepare for Rajasthan Librarian 3rd Grade Exam 2026

एक विशेषज्ञ के तौर पर मेरा सभी उम्मीदवारों को यही सुझाव है कि आप पेपर-2 को अपनी ताकत बनाएं।

  • विषय पर पकड़: संबंधित विषय में वर्गीकरण और सूचीकरण के सिद्धांतों को गहराई से समझें।
  • राजस्थान जीके: 41 नए जिलों के नए मैप और आंकड़ों के अनुसार अपनी तैयारी को अपडेट करें।
  • मॉक टेस्ट: पिछले 5 वर्षों के लाइब्रेरियन एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करना न भूलें।
  • रिवीजन: जो भी पढ़ा है उसका बार बार रिवीजन अवश्य करें।

Best Books for Rajasthan Librarian Recruitment 2026

  • पेपर 1: लक्ष्य राजस्थान या पैनोरमा के लेटेस्ट एडिशन के साथ।
  • पेपर 2: डॉ. अमित किशोर की ‘लाइब्रेरी साइंस’ या यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स के साल्व्ड पेपर्स बेहतरीन रहेंगे।
  • मनोविज्ञान: धीर सिंह धाभाई या वंदना जादौन।

Salary and Pay Scale for Rajasthan Librarian Grade 3rd 2026

राजस्थान में लाइब्रेरियन का पद पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (L-10) के अंतर्गत आता है। 2 वर्ष के प्रोबेशन काल के दौरान चयनित उम्मीदवारों को लगभग 23,700 रूपये तक का फिक्स मानदेय मिलेगा। वहीं प्रोबेशन पूरा होते ही DA, HRA सहित विभिन्न सरकारी भत्तों के साथ आपकी इन-हैंड सैलरी 48,000 से 52,900 रूपये तक कर दी जाएगी।

Step-by-Step Application Process for RSMSSB Librarian 2026

Rajasthan Librarian Recruitment 2026 फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर चले जाना है।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Recruitment Portal’ के अनुभाग में जाएं।
  • अब Ongoing Recruitment अनुभाग में RSSB Librarian Grade 3rd Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित Librarian Grade III को सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Save & Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links for Rajasthan Librarian Recruitment 2026

RSMSSB Librarian Grade 3 Notification PDF Coming Soon
Librarian Grade 3 Apply Online Update Soon
Official Website RSSB

निष्कर्ष: Rajasthan Librarian 3rd Grade Bharti 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना Career Secure करना चाहते हैं। 7,000 से अधिक पदों पर होने वाली लाइब्रेरियन भर्ती आपकी मेहनत को नई उड़ान दे सकती है। याद रखें सही दिशा में किया गया प्रयास ही आपको अंत में सफलता की ओर ले जाएगा। क्या आपके पास इस भर्ती से जुड़ा कोई और सवाल है? तो कमेंट में पूछें, हमारी टीम आपको 24 घंटे में जवाब देगी।

Expert Advice: पिछली पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा में कई होनहार अभ्यर्थी केवल इसलिए पीछे रह गए क्योंकि उन्होंने Paper-1 को हल्के में लिया था। याद रखें, मेरिट दोनों पेपरों के योग से बनती है, इसलिए दोनों ही पेपर के लिए संतुलित तैयारी ही जीत की कुंजी है।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इस भर्ती के कुल पदों, तिथि और नियमों में बदलाव का पूर्ण राइट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास सुरक्षित है। कृपया आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Rajasthan Librarian Bharti 2026 – FAQ,s

क्या राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 2026 के लिए CET जरूरी है?

बिल्कुल नहीं, यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) के दायरे से बाहर रखी गई है। बिना CET वाले अभ्यर्थी भी बेझिझक इसमें आवेदन कर सकते हैं।

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन के लिए पात्र हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।

क्या लाइब्रेरी साइंस में केवल डिग्री वाले ही पात्र हैं?

नहीं, Librarian Vacancy के लिए सर्टिफिकेट (C.Lib), डिप्लोमा (D.Lib) और डिग्री (B.Lib) तीनों में से किसी भी योग्यता वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम की तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय क्या है?

नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय आप अभी से Rajasthan Librarian Exam 2026 की तैयारी शुरू कर सकते है, क्योंकि पेपर-2 का सिलेबस काफी तकनीकी और समय लेने वाला है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment