Rajasthan VDO New Vacancy 2026: ग्राम विकास अधिकारी के 4349 पदों पर नई भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों के पास अब एक ओर मौका है, क्योंकि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा Rajasthan VDO New Vacancy 2026 को लेकर कुल 4349 पदों के लिए 26 जून को आधिकारिक घोषणा जारी कर दी गई है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी के 3099 पद एवं वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 1250 पद नवसृजित है।

Rajasthan VDO New Vacancy 2026 Notification Update
Rajasthan VDO New Vacancy 2026

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी नई भर्ती के लिए रिक्त पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यदि आप ग्रामीण प्रशासनिक तंत्र का हिस्सा बनकर समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, तो यह आगामी Rajasthan VDO New Recruitment 2026 आपके करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए पात्रता, आवेदन की संभावित तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan VDO New Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विभागग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
पद का नामग्राम विकास अधिकारी (VDO), वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी (Senior VDO)
कुल पद संख्या4349 (नव-सृजित)
पद नवसृजन की घोषणा26 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन (SSO Portal)
जॉब लोकेशनराजस्थान
नोटिफिकेशन जारीनवंबर 2026 (संभावित)
कैटेगरीRajasthan Latest Govt Jobs 2026

Rajasthan VDO New Vacancy 2026 Kab Aayegi

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भर्ती का फुल नोटिफिकेशन नवंबर 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है। विज्ञप्ति जारी होते ही राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल पर आवेदन लिंक एक्टिव हो जाएगा। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर निरंतर रूप से नजर बनाए रखें एवं लेटेस्ट अपडेट्स चेक करें ताकि कोई भी अपडेट आपसे छूट न जाए।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान सरकार के ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) नियम के अनुसार राज्य की किसी भी भर्ती में अब आप निशुल्क आवेदन कर सकते है लेकिन केवल एक बार OTR शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते है:

यदि आपने पहले ही SSO प्रोफाइल पर एक बार OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो आपको इस भर्ती के लिए दोबारा कोई शुल्क नहीं देना होगा।

  • General/OBC (CL)/Other State Candidates: Rs.600/-
  • OBC (NCL)/EWS: Rs.400/-
  • SC/ST/PwBD: Rs.400/-

RSSB Gram Vikas Adhikari New Vacancy Details

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के नवीनतम आदेश के अनुसार राज्य में बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी के 3,099 और वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 1250 पदों का सृजन किया गया है

वहीं कुल मिलाकर लगभग 4349 पदों पर नई ग्राम विकास अधिकारी भर्ती निकाली जाएगी। जिलेवार और कैटेगरी वाइज खाली पदों की विस्तृत जानकारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

VDO Newly Created Post Official Announcement
VDO Newly Created Post Official Announcement

Rajasthan VDO Educational Qualification 2026

  • राजस्थान वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी भर्ती और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • कंप्यूटर योग्यता: उम्मीदवारों के पास अतिरिक्त योग्यता के तहत RSCIT सर्टिफिकेट, ‘O’ लेवल का कंप्यूटर कोर्स (DOEACC) सर्टिफिकेट, COPA/DPCS सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • भाषा ज्ञान: उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आयु सीमा

यदि आपकी न्यूनतम 18 वर्ष से ऊपर और अधिकतम 40 वर्ष से कम है तो आप राजस्थान वीडीओ भर्ती का फॉर्म भर सकते है।

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी, राजस्थान राज्य सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC, EWS, MBC और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

RSMSSB VDO Selection Process 2026

राजस्थान वीडीओ सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको फॉर्म भरने के बाद प्रीलिम्स और मैंस लिखित परीक्षा अधिकतम अंकों के साथ पास करनी होगी।

इन परीक्षाओं में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इसी के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी को जाएगी।

Rajasthan VDO Exam Pattern 2026 in Hindi

  • Rajasthan VDO New Vacancy 2026 एग्जाम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
  • जिसमें प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस अलग अलग होगा।
  • परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व्याकरण, गणित एवं रीजनिंग और कंप्यूटर ज्ञान सहित विभिन्न विषय शामिल है।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती किनके लिए बेस्ट है?

वीडीओ एवं सीनियर वीडीओ नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए सबसे बेस्ट मौका है जो राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में जुड़कर ग्रामीण स्तर पर सरकारी सेवा करना चाहते हैं, यदि आपकी राजस्थान GK पर पकड़ अच्छी है, तो यह परीक्षा आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे सरल और सुरक्षित मार्ग है।

राजस्थान VDO सैलरी 2026 में

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) का पद पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है, जिसका पे स्केल ₹20,800 से ₹65,900 है। सलेक्शन के बाद पहले 2 वर्ष के प्रोबेशन पीरियड के होते है। इस दौरान इन्हें ₹14,900 प्रतिमाह फिक्स पारिश्रमिक दिया जाता है और नियमित भत्तों का लाभ नहीं मिलता है।

परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद इन सरकारी कर्मचारी को पे लेवल-6 के अनुसार नियमित वेतन दिया जाता है। इसमें बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य नियमानुसार भत्ते शामिल होते हैं। वर्तमान में राजस्थान VDO की इन-हैंड सैलरी आमतौर पर ₹34,400 से ₹42,100 प्रतिमाह के बीच रहती है। हालांकि पोस्टिंग का स्थान, लागू भत्ते और NPS जैसी कटौतियों के कारण यह राशि कुछ कम या ज्यादा हो सकती है।

नियमित सेवा के दौरान वार्षिक वेतन वृद्धि और समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का लाभ भी इन कर्मचारियों को मिलता है।

VDO कर्मचारियों के मुख्य कार्य

  • ग्रामीण विकास योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन करना।
  • ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का रखरखाव और प्रशासनिक रिपोर्ट तैयार करना।
  • पंचायत समिति की बैठकों में सहयोग और डेवलपमेंटल एक्टिविटीज की निगरानी करना।

Read Also….राजस्थान सीईटी स्नातक लेवल एग्जाम डेट जारी, इतने दिन चलेगी परीक्षा

How to Apply RSSB Gram Vikas Adhikari Recruitment 2026

ग्राम विकास अधिकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएसओ की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Gram Vikas Adhikari Official Website
Gram Vikas Adhikari Official Website
  • अपनी SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
SSO Official Portal Login
SSO Official Portal Login
  • लॉगिन के बाद ‘Recruitment Portal’ आइकन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें ‘Ongoing Recruitment‘ अनुभाग में जाएं।
  • इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने और अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद ‘RSSB VDO Recruitment 2026‘ के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • लाइव फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में इन्हें फॉर्म में अपलोड करें।
  • यदि आपने पहली बार OTR के साथ आवेदन किया है तो कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Preview में सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • Rajasthan VDO Bharti फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan VDO Important Links

VDO Newly Created Post Official Announcement
Download Official Announcement Notice
RSSB VDO & Senior VDO Notification Coming Soon
RSSB VDO & Senior VDO Apply Online Coming Soon
Official WebsiteRSSB
Daily Upcoming Vacancy & Latest Jobs Update Join Telegram Channel, WhatsApp Channel

निष्कर्ष: Rajasthan VDO New Vacancy 2026 को लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जून को नव सृजित कुल 4349 पदों पर आधिकारिक घोषणा जारी की गई है। जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी होने की पूरी उम्मीद है, ऐसे में आप अभी से ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस, VDO प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करके और राजस्थान GK पर अपनी पकड़ मजबूत बनाकर इस नई भर्ती में अपना सिलेक्शन पक्का कर सकते है। यदि आपका ओर भी कोई सवाल है, तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें एवं इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल वर्तमान प्रशासनिक अपडेट्स और विभाग द्वारा जारी की गई सूचना पर आधारित है। भर्ती प्रक्रिया, नियमों और आवेदन की तारीखों में किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे ही अंतिम और पक्का आधार मानें।

FAQs

क्या ग्रेजुएट फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी VDO फॉर्म भर सकते हैं?

हां, यदि लिखित परीक्षा या DV तक आपकी स्नातक डिग्री पूरी हो जाती है, तो आप फॉर्म भर सकते हैं।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी राजस्थान VDO भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी के तहत अपना फॉर्म भरना होगा।

राजस्थान VDO एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग कितनी होती है?

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एवं गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग होती हैं।

क्या कंप्यूटर कोर्स एग्जाम से पहले पूरा होना जरूरी है?

हां, ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के दिन या उससे पहले आपका कंप्यूटर प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जारी होना आवश्यक है।

क्या राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में इंटरव्यू होता है?

जी नहीं, राजस्थान विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती में किसी प्रकार का कोई इंटरव्यू नहीं होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment