RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 CEN No. 06/2026 Release: रेलवे ग्रेजुएट लेवल भर्ती का 3,548 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 6 नवंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 के लिए 7 अक्टूबर को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह भर्ती ग्रेजुएट लेवल के कुल 3,548 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। रेलवे बोर्ड के ऑफिशियल नोटिस No. E(MPP)2026/20/6 के अनुसार इस भर्ती में सबसे ज्यादा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद शामिल है। वहीं सीनियर क्लर्क के 371 पद, JAA के 300 पद और CCTS के सबसे कम 127 पद शामिल हैं।

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 CEN No. 062026 Release
RRB NTPC Graduate Level Vacancy

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है, योग्य उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2026 से RRB ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर RRB NTPC Online Form आसानी से जमा कर सकते है। आवेदन करने की लास्ट डेट 06 नवंबर 2026 रखी गई है।

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते है, तो यह मौका हाथ से मत जाने दीजिए। इस आर्टिकल में रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए पात्रता, जरूरी डॉक्युमेंट्स, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, प्रीवियस ईयर कट ऑफ, पासिंग मार्क्स और सैलरी सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप विस्तारपूर्वक दी गई है।

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Official CEN No.06/2026
Department NameMinistry of Railways
Post NameGoods Train Manager, Senior Clerk, JAA & CCTS
Total Vacancies3,548 Posts
Mode of ApplyOnline
Application Start Date08 Oct 2026
Job LocationAll India (आपके द्वारा चुने गए RRB ज़ोन में)
CategoryRRB Latest Govt Jobs 2026

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 Form Start Date

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती की विज्ञप्ति 21 सितम्बर को जारी कर दी गई, वहीं फुल नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर को जारी किया गया है:

  • RRB NTPC Online Form Start Date: 08 अक्टूबर 2026
  • RRB NTPC Last Date: 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • Form Correction Date: 09 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक (250 रुपए फॉर्म संशोधन शुल्क)
  • RRB NTPC CBT-1 Exam Date: जल्द ही बोर्ड द्वारा अपडेट की जाएगी

Note: RRB NTPC Graduate Level Vacancy एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले अपने आधार कार्ड में अपना नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ (DOB) 10वीं की मार्कशीट से 100% मैच करवा लें। रेलवे ने साफ कहा है कि इस बार आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से ही फॉर्म भरा जाएगा, अगर स्पेलिंग या डेटा में अंतर हुआ तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

RRB NTPC Graduate Level Notification
RRB NTPC Graduate Level Old Short Notice

Form Fees

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार ₹250 से ₹500 तक अलग अलग रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई अथवा नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा:

  • General/OBC/EWS: ₹500/- (CBT-1 एग्जाम में बैठते वालों को ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा)
  • SC/ST/PwBD: ₹250/- (CBT-1 एग्जाम देने के बाद पूरे ₹250 रिफंड हो जाएंगे)
  • Ex-SM/All Female/EBC: ₹250/- (CBT-1 एग्जाम देने के बाद पूरे ₹250 रिफंड हो जाएंगे)

 Vacancies Details

इस बार Railway NTPC Vacancy 2026 के अंतर्गत ग्रेजुएट लेवल के कुल 3548 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर सहित विभिन्न पद शामिल है:

Post NameDepartment NameTotal Posts
Goods Train ManagerTraffic (Operating)2,750
Senior Clerk-cum-TypistGeneral371
Junior Accounts Assistant-cum-Typist (JAA)Accounts300
Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor (CCTS)Traffic (Commercial)127
Total Posts3548

 Qualification

  • रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन के लिए आपका भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट से स्नातक (BA, B.Sc, B.Com, B.Tech) उतीर्ण होना आवश्यक है।
  • साथ ही सीनियर क्लर्क और JAA पदों के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट अथवा हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी अनिवार्य है।

Note: अगर आपका ग्रेजुएट फाइनल रिजल्ट फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक जारी नहीं होता है, तो आप इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

आयु सीमा

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है।

उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी, सरकारी नियम अनुसार OBC नॉन क्रीमी लेयर कैटेगरी को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की और SC एवं ST को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

इसके अलावा PwBD उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट दी गई है।

 Selection Process

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदकों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • CBT 1: चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT 1) होगी, यह सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होगी, इसके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
  • CBT 2: पहले पेपर में सफल अभ्यर्थियों को सेकंड पेपर (CBT 2) के लिए बुलाया जाएगा, पूरी मेरिट लिस्ट इसी पेपर के आधार पर बनेगी।
  • Skill Test: तीसरे चरण में केवल क्लर्क और टाइपिस्ट वाली पोस्ट्स के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड का टेस्ट होगा, यह चरण भी सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का है।
  • Document Verification (DV): तीनों चरणों के बाद सफल अभ्यर्थियों को ऑरिजिनल पेपर्स और डाक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Test: अंतिम चरण में पोस्ट अनुसार आपकी आंखों और फिटनेस की जांच जैसे A-2, A-3 या C-1 मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

 Exam Pattern 

कम समय में भी अच्छी तैयारी के लिए RRB NTPC Graduate Level Exam 2026 के नए परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है, जो इस प्रकार है:

RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Exam Pattern

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक एवं कुल 3 गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
विषयप्रश्नअंक
गणित3030
जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग3030
जीके और करेंट अफेयर्स4040
कुल100100

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam Pattern

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 120
विषयप्रश्नअंक
गणित3535
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग3535
जीके और करेंट अफेयर्स5050
कुल120120

New Syllabus 

Railway NTPC Syllabus अनुसार विषयवार निर्धारित टॉपिक्स विवरण इस प्रकार है:

1 Mathematics

  • नंबर सिस्टम
  • BODMAS
  • दशमलव
  • भिन्न (Decimals & Fractions)
  • LCM और HCF
  • अनुपात (Ratio & Proportion)
  • प्रतिशत
  • क्षेत्रमिति
  • समय और काम
  • समय और दूरी
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्वि ब्याज
  • लाभ-हानि
  • अलजेब्रा
  • ज्योमेट्री
  • ट्रिग्नोमेट्री
  • बेसिक स्टैटिस्टिक्स

2 General Intelligence & Reasoning

  • एनालॉजी
  • नंबर व अल्फाबेट सीरीज
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • ब्लड रिलेशंस
  • सिलोगिज्म
  • वेन डायग्राम
  • डेटा सफिशिएंसी
  • कथन और निष्कर्ष
  • सिटिंग अरेंजमेंट
  • पजल
  • डायरेक्शन सेंस टेस्ट

3 General Awareness

  • करेंट अफेयर्स पिछले 12 महीने का –
  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
  • खेल, पुरस्कार और नियुक्तियां।
  • जीके व साइंस –
  • भारत का इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संविधान व राजनीति
  • इकोनॉमिक्स
  • 10वीं लेवल की फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • रेलवे स्पेशल –
  • भारतीय रेलवे का इतिहास
  • टेक्नोलॉजी
  • कंप्यूटर के बेसिक्स इत्यादि।

Previous Year Cut Off Category Wise

रेलवे में RRB NTPC Graduate Level Vacancy कट-ऑफ प्रत्येक रेलवे जोन जैसे पटना, इलाहाबाद और मुंबई सहित सभी की अलग-अलग होती है। अभ्यर्थियों को अच्छी तैयारी के लिए आगे की संभावित कट ऑफ का सही अंदाजा लगाने के लिए पिछले कुछ वर्षों की CBT 1 की इस न्यूनतम से अधिकतम कट ऑफ को ध्यान में रख कर टारगेट तय करना चाहिए:

CategoryMinimum to Maximum Cut Off
UR61.02 – 82.88
OBC53.36 – 78.68
EWS40.00 – 70.31
SC38.48 – 71.39
ST25.07 – 66.31

ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें

  • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी एग्जाम की ऑफिशियल कट-ऑफ कभी भी ऑल-इंडिया लेवल पर एक समान जारी नहीं की जाती है।
  • यह कट-ऑफ प्रत्येक रेलवे जोन जैसे RRB Allahabad, RRB Patna, RRB Mumbai, RRB Malda एवं अन्य जोन के लिए और विभिन्न पद अनुसार जैसे
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क और अकाउंट्स असिस्टेंट सहित सभी के लिए अलग-अलग होती है।
  • ऊपर दी गई कैटेगरी-वाइज कट ऑफ रेंज पिछले 5 वर्षों की भर्तियां जैसे CEN 01/2019 एवं CEN 03/2015 के CBT-1 में सभी 21 रेलवे जोनों की न्यूनतम कट-ऑफ वाले जोन जैसे मालदा, मुजफ्फरपुर और गुवाहाटी से लेकर अधिकतम कट-ऑफ वाले जोन जैसे इलाहाबाद, चंडीगढ़ और अजमेर का आधिकारिक निचोड़ है।
  • वहीं RRB NTPC CBT-2 Exam 120 अंकों का होगा, जिसके लिए आप मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए फाइनल कट-ऑफ टारगेट इस बार कम से कम 81 से लेकर अधिकतम 95 अंकों के बीच तक का लेकर चलें।

Disclaimer: ऊपर दी गई कट-ऑफ पिछली भर्तियों के आधिकारिक डेटा पर आधारित एक औसत ट्रेंड है। फाइनल कट-ऑफ हर जोन और पद के हिसाब से अलग-अलग जारी होती है। CBT-2 में 120 नंबर में से अनरिजर्व्ड कैटेगरी की कट-ऑफ ज्यादातर जोन्स में 77 से 90 मार्क्स के बीच रहती है।

 Passing Marks 

रेलवे भर्ती बोर्ड के नियम अनुसार RRB NTPC Graduate Level Vacancy Exam में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार न्यूनतम निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, वहीं फाइनल कट ऑफ अधिकतम प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी:

CategoryPassing Marks In %
UR40%
OBC40%
EWS30%
SC30%
ST25%

 in Hand Salary

रेलवे एनटीपीसी भर्ती के अंतर्गत ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 5 से 6 के आधार पर मासिक वेतनमान दिया जाएगा:

Goods Train Manager, Sr. Clerk, JAA Salary

  • बेसिक सैलरी: पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार बेसिक सैलरी ₹29,200 प्रतिमाह रहेगी।
  • इन-हैंड सैलरी: DA, HRA, TA और गुड्स गार्ड का रनिंग अलाउंस सभी को मिलाकर लगभग ₹44,000 से ₹54,000 प्रतिमाह इन हैंड सैलरी मिलेगी।

Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor Salary

  • बेसिक पे: पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार ₹35,400 शुरुआती बेसिक सैलरी रहेगी।
  • इन-हैंड सैलरी: DA, HRA, TA और गुड्स गार्ड का रनिंग अलाउंस सहित विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल इन हैंड सैलरी हर महीने ₹54,000 से ₹65,000 तक रहेगी।

Read Also…रेलवे एनटीपीसी ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क सहित 1688 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास

 Documents Required

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स निम्नानुसार है:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएट मार्कशीट
  • सेंट्रल फॉर्मेट वाला कास्ट सर्टिफिकेट (OBC-NCL / SC / ST)
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (लाइट/व्हाइट बैकग्राउंड)
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How to Apply for RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026

RRB NTPC Graduate Level Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

Step 1: Visit Official Website

  • सबसे पहले अपने रीजन जैसे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026” के सामने Apply Online पर क्लिक करें।

Step 2: New Registration

  • अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं, तो “New Registration” बटन पर क्लिक करें।
RRB NTPC New Registration
RRB NTPC New Registration
  • पंजीकरण फॉर्म मेें अपना नाम, जन्म तिथि, माता पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करें।
  • इसके बाद दर्ज की गई जानकारी चेक करके सबमिट पर क्लिक कर दें।

Step 3: Login & Profile/Personal Details

  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
RRB NTPC Login
RRB NTPC Login
  • आवेदन फॉर्म मेंं बेसिक जानकारी जैसे जेंडर, कैटेगरी, रिलीजन, स्थाई और वर्तमान पता, आइडेंटिटी मार्क जैसे चेहरे पर तिल या कट का निशान इत्यादि दर्ज करें।

Step 4: Qualification & Post Preference

  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी भरें जैसे ग्रेजुएशन पासिंग ईयर, यूनिवर्सिटी अथवा कॉलेज का नाम, प्राप्त अंक इत्यादि।
  • अपनी पसंद और पात्रता के अनुसार पोस्ट प्राथमिकता चुनें जैसे ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि।

Step 5: Application Fees Payment

  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करें।
  • CBT-1 एग्जाम देने के बाद नियम अनुसार आपकी फीस रिफंड कर दी जाएगी।

Step 6: Documents Upload

  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट (JPG/JPEG) में जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपने हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें, जो सफेद कागज पर ब्लैक या ब्लू पेन से किए गए हो।
  • यदि लागू हो तो SC या ST या OBC या EWS प्रमाणपत्र भी अपलोड करें।

Step 7: Final Submission & Printout

  • फॉर्म सबमिट करने से पहले “Preview” करके पूरी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें जैसे नाम, स्पेलिंग, DOB सब सही है या नहीं।
  • अंत में आपको सब “Final Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • एनटीपीसी एप्लीकेशन फॉर्म का भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।

Note: RRB NTPC Graduate Level Vacancy Form भरते समय अपना आधार नंबर और एक्टिव मोबाइल एवं ईमेल ही यूज करें, क्योंकि एनटीपीसी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की सभी अपडेट्स इन्हीं पर प्राप्त होगी।

 Apply Online

 Detailed Notification Railway NTPC Graduate Notification Download
 Vacancy Approval Notice RRB NTPC Vacancy Approval Notice PDF Download
 Short Notice RRB NTPC Graduate Level Short Notice Download
 Apply OnlineRRB NTPC Graduate Level Apply Now
Official WebsiteRRB Portal
Daily Latest  Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

FAQs

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 के फॉर्म कब स्टार्ट होंगे?

आधिकारिक रूप से रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2026 से शुरू की जा रही है।

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

RRB NTPC Graduate Level Vacancy के लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 नवंबर 2026 रखी गई है।

क्या फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

बिल्कुल, फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे द्वारा फॉर्म भरने और एग्जाम सेंटर पर आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में नेगेटिव होगी या नहीं?

हां, एनटीपीसी CBT-1 और CBT-2 दोनों एग्जाम्स में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

रेलवे एनटीपीसी गुड्स ट्रेन मैनेजर की सैलरी कितनी है?

बेसिक पे और सभी सरकारी भत्ते जैसे DA, HRA, रनिंग अलाउंस को मिलाकर Railway NTPC Goods Train Manager Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती इन-हैंड सैलरी न्यूनतम 48,000 से 55,000 रूपये तक मिलती है।

क्या ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर वाले स्टूडेंट भी यह एनटीपीसी फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट तक आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री या पासिंग मार्कशीट होना जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment