Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 Apply Now: असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती का 354 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 अक्टूबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यदि आप सेना या पैरामिलिट्री में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए महानिदेशालय असम राइफल्स शिलांग द्वारा Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन 27 अगस्त को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए ग्रुप ‘C’ के कुल 354 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए देशभर के सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 Apply Now
Assam Rifles Tradesman Vacancy

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर 2026 से आमंत्रित किए गए है। आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है। वहीं असम राइफल्स भर्ती रैली की शुरुआत 23 नवंबर 2026 से पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से की जाएगी। भर्ती रैली (PST/PET) के समय अपना ओरिजिनल मूल निवास प्रमाणपत्र और वर्तमान वित्तीय वर्ष का बना EWS, जाति प्रमाणपत्र साथ लेकर जाएं। ग्राउंड पर डाक्यूमेंट्स की चेकिंग बहुत ही सख्ती से होती है, ऐसे में किसी भी डॉक्युमेंट्स में तारीख या स्पेलिंग की गलती से भी बचें ताकि आपको फिजिकल टेस्ट से बाहर न होना पड़े।

Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationDirectorate General Assam Rifles, Shillong
Advt NoMemo No. I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1310
Post NameWarrant Officer & Rifleman (Different Trades)
Total Posts354 (Group C – Male Candidates)
Form Start Date28 Sep 2026
Apply ModeOnline
Recruitment Rally Starting Date23 Nov 2026
Helpline Number0364-2585118, 0364-2585119, 8794101693
CategoryAssam Rifles Recruitment 2026

Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 Last Date

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति 27 अगस्त 2026 को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (रात 23:59 बजे तक)
  • भर्ती रैली शुरू: 23 नवंबर 2026 से
Assam Rifles Tradesman Notification
Assam Rifles Tradesman Notification

Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 Qualification

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता इस प्रकार है:

  • Warrant Officer (Cipher): फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषय के साथ कक्षा 12वीं पास या संबंधित क्षेत्र में NSQF लेवल 4 डिप्लोमा/डिग्री।
  • Rifleman (Electrical Fitter Signal / Lineman Field): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास + 2 वर्ष का संबंधित ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा।
  • Rifleman (Armourer / Welder / Metalsmith/Upholster / Vehicle Mechanic/ Recovery Vehicle Mechanic): इन पदों पर आवेदन के लिए कक्षा 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI प्रमाणपत्र जरूरी है।
  • Havildar (Instrument Mechanic): असम राइफल्स हवलदार पद के लिए कक्षा 10वीं पास + इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में ITI या डिप्लोमा।
  • Rifleman (Mason): 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव या ट्रेड स्किल का ज्ञान।
  • Warrant Officer (Draughtsman): 12वीं पास + आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
  • Warrant Officer (OT Tech/ Physiotherapist): 12वीं पास + संबंधित विषय में 2 वर्ष का डिप्लोमा और अस्पताल में कार्य करने का अनुभव।

 Age Limit

असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके आधार पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पद अनुसार 23 से 25 वर्ष तक रखी गई है।

सरकारी नियम अनुसार एससी और एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी गई है।

जबकि भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार 3 से 8 वर्ष तक की छूट दी गई है।

 Application Fees

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा या फिर एसबीआई चालान के जरिए मुख्यालय डीजीएआर, भर्ती शाखा, शिलांग के अकाउंट नंबर 37088046712 एवं IFSC कोड SBIN0013883 में जमा करना होगा।

  • General/OBC/EWS Category: ₹100/-
  • SC/ST/Ex-Servicemen (ESM): ₹0/-

 Selection Process

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती में चयन के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  1. RFID आधारित Physical (PST/PET): दौड़ और फिजिकल नाप-जोख।
  2. लिखित परीक्षा (CBT): 100 अंकों का ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट।
  3. ट्रेड टेस्ट: आपके ट्रेड का प्रैक्टिकल नॉलेज चेक किया जाएगा, यह टेस्ट सिर्फ क्वालीफाई नेचर का होगा।
  4. डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन।
  5. मेडिकल टेस्ट (DME/RME): फिजिकल और मेडिकल टेस्ट।

Read Also…7वीं से 10वीं पास के लिए होमगार्ड के 772 पदों पर सीधी भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Assam Rifles Technical & Tradesman Exam Pattern 2026

  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।
  • जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Assam Rifles Tradesman Passing Marks

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आपको श्रेणी अनुसार पासिंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे:

  • General/EWS: 35%
  • SC/ST/OBC: 33%

Assam Rifles Tradesman Physical Test

फिजिकल टेस्ट PET और PST दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जो इस प्रकार है:

दौड़ (PET)-
  • देश के बाकी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • लद्दाख क्षेत्र के पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
General/OBC/SC Male (PST) –
  • हाइट: 170 सेमी
  • चेस्ट: 80 सेमी (सीना फुलाकर 85 सेमी)
पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के पुरुष (PST) –
  • हाइट: 165 सेमी
  • चेस्ट: 78 सेमी (सीना फुलाकर 83 सेमी)
ST वर्ग के पुरुष (PST) –
  • हाइट: 162.5 सेमी
  • चेस्ट: 76 सेमी (सीना फुलाकर 81 सेमी)

Assam Rifles Technical & Tradesman Syllabus 

असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन सिलेबस की विषयवार जानकारी इस प्रकार है:

General English/Hindi

  • बेसिक ग्रामर
  • पर्यायवाची
  • विलोम शब्द
  • वाक्य सुधार
  • पैराग्राफ आधारित सवाल

Quantitative Aptitude (गणित)

  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • अनुपात
  • औसत
  • समय और कार्य
  • साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज

Reasoning Ability (तर्कशक्ति)

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • ब्लड रिलेशन
  • सीरीज
  • नॉन-वर्बल रीजनिंग
  • एनालॉजी

General Awareness (सामान्य ज्ञान)

  • भारतीय इतिहास
  • भूगोल
  • संविधान
  • डिफेंस से जुड़ी खबरें
  • करंट अफेयर्स

Required Documents 

रैली सेंटर पर जाते समय एवं फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स होने चाहिए:

  • 10वीं कक्षा मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • पद अनुसार ITI/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष का EWS आय प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • 10 से 12 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • रैली के लिए ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट
  • फीस चालान/रसीद प्रिंटआउट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

 Trade & Category Wise Details

असम राइफल्स भर्ती कुल 354 पदों पर निकाली गई है, जिसमें विभिन्न ट्रेड और कैटेगरी के लिए निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

ट्रेड वाइज निर्धारित पद

  1. Warrant Officer (Cipher): 124 पद
  2. Rifleman (Electrical Fitter Signal): 32 पद
  3. Rifleman (Lineman Field): 21 पद
  4. Rifleman (Armourer): 29 पद
  5. Rifleman (Engineer Equipment Mechanic): 10 पद
  6. Rifleman (Recovery Vehicle Mechanic): 13 पद
  7. Rifleman (Electrician Motor Vehicle): 22 पद
  8. Havildar (Instrument Mechanic): 06 पद
  9. Rifleman (Metalsmith): 19 पद
  10. Rifleman (Upholster): 03 पद
  11. Rifleman (SKT – Electrical Mechanical Engineer): 16 पद
  12. Rifleman (Vehicle Mechanic): 23 पद
  13. Rifleman (Welder): 02 पद
  14. Warrant Officer (Draughtsman): 02 पद
  15. Warrant Officer (OT Technician): 01 पद
  16. Warrant Officer (Physiotherapist): 02 पद
  17. Rifleman (Mason): 29 पद

कैटेगरी अनुसार निर्धारित पद संख्या

  • General/UR: 145 पद
  • OBC: 97 पद
  • SC: 53 पद
  • EWS: 34 पद
  • ST: 25 पद

Assam Rifles Technical & Tradesman Salary

असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-3 के आधार पर न्यूनतम 21,700 से अधिकतम 69,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

बेसिक पे के अलावा DA, HRA, राशन अलाउंस और रिस्क अलाउंस सहित विभिन्न सरकारी भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

How To Apply Step by Step

Assam Rifles Tradesman Online Form भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “ONLINE APPLICATION” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Assam Rifles Online Application
Assam Rifles Online Application
  • भर्तियों की लिस्ट में “Assam Rifles Technical & Tradesman Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके New User Register पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके संबंधित भर्ती के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • अपना डोमिसाइल राज्य, कैटेगरी और जिस ट्रेड से फॉर्म भरना चाहते हैं, वो चुनें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी और डॉक्युमेंट्स को Preview में चेक करें।
  • अंत में Submit पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Apply Links

 Notification Assam Rifles Tradesman Notification PDF Download
 Apply OnlineAssam Rifles Tradesman Apply Now 
Official Website Assam Rifles Official Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: Assam Rifles Tradesman Vacancy 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यह भर्ती कुल 354 पदों पर निकाली गई है। अंतिम समय की सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर लें।

 FAQs

असम राइफल्स ट्रेड्समैन 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

असम राइफल्स की टेक्निकल और ट्रेड्समैन की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती रैली कहां आयोजित होगी?

यह रैली मुख्य रूप से जोरहट और दीफू असम स्थित सेंटरों पर 23 नवंबर 2026 से आयोजित होगी।

क्या Assam Rifles Tradesman Vacancy में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती रैली केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें महिलाएं अप्लाई नहीं कर सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment