Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 Notification Release: भारतीय तटरक्षक बल में फोरमैन ऑफ स्टोर्स पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा सिविलियन वर्ग में ग्रुप ‘B’ फोरमैन ऑफ स्टोर्स के रिक्त पदों पर Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 निकाली जा चुकी है। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को भारतीय तटरक्षक बल भर्ती में आवेदन फॉर्म ऑफलाइन डाक पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 Notification Release
Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से ही शुरू हो चुकी है। पूरी तरह भरा हुआ आवेदन फॉर्म सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की खुद से हस्ताक्षर की हुई फोटोकॉपी के साथ जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 रखी गई है। ऑफलाइन फॉर्म कोस्ट गार्ड मुख्यालय, नोएडा के पते पर केवल साधारण डाक से पहुंचाना होगा।

Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 Highlight

संगठन का नामभारतीय तटरक्षक बल
भर्ती निकायभर्ती निदेशालय
पद का नामफोरमैन ऑफ स्टोर्स
पद का प्रकारसामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप ‘B’, नॉन-राजपत्रित, नॉन-मिनिस्ट्रीअल
कुल पद04
वेतनमानपे लेवल-6 (7वां वेतन आयोग)
आवेदन मोडऑफलाइन (साधारण डाक द्वारा)
आवेदन शुरू19 सितंबर 2026
कैटेगरीLatest Civilian Jobs

Post Details

फोरमैन ऑफ स्टोर्स भर्ती कुल 4 पदों पर निकाली गई है, जिसमें श्रेणीवार निम्न पद शामिल है:

  • जनरल: 2
  • एससी: 1
  • EWS: 1
  • कुल पद: 4

Job Location & Service Liability

इस नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती समय में निम्नलिखित स्थानों पर नियुक्त किया जा सकता है:

  1. कारवार
  2. मिनिकॉय
  3. पीपावाव
  4. भुवनेश्वर

Note: आवश्यकतानुसार चयनित कर्मियों को भारत में मुख्य भूमि के साथ-साथ अंडमान एवं निकोबार अथवा लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी नियुक्त किया जा सकता है।

ICG Group B Notification
ICG Group B Notification

Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 Form Date

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप बी भर्ती के लिए विज्ञप्ति 19 सितंबर को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • आवेदन शुरू: 19 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2026
  • लिखित परीक्षा तिथि: जल्द ही सूचित किया जाएगा।

आवेदक ध्यान रखें कि आपका आवेदन 3 नवंबर 2026 तक तटरक्षक बल कार्यालय में अनिवार्य रूप से पहुंच जाना चाहिए। केवल लास्ट डेट को फॉर्म डाक पोस्ट में डालना काफी नहीं होगा।

आवेदन शुल्क एवं लिफाफे संबंधी निर्देश

तटरक्षक बल भर्ती के लिए आधिकारिक रूप से कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क फॉर्म जमा कर सकते है।

लेकिन आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म के साथ खुद का पूरा पता लिखा हुआ एक अलग लिफाफा अनिवार्य रूप से भेजना होगा, जिस पर ₹50 का डाक टिकट लगा हुआ होना चाहिए। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी पते पर डाक द्वारा भेजा जाएगा।

Age Limit & Relaxation

भारतीय तटरक्षक बल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु 30 वर्ष रखी गई है।

उम्र की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षण के सरकारी नियम अनुसार ST वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।

Educational Qualification & Experience

Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दो में से किसी एक योग्यता को पूरा करना अनिवार्य है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी, बिजनेस स्टडीज या लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री।
  • साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्टोर संभालने और स्टोर अकाउंट्स के रख-रखाव का कम से कम 1 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव।
    OR
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी, बिजनेस स्टडीज या लोक प्रशासन में स्नातक डिग्री अथवा मैटेरियल मैनेजमेंट या वेयरहाउसिंग मैनेजमेंट या परचेजिंग या लॉजिस्टिक्स पब्लिक प्रोक्योरमेंट में डिप्लोमा।
  • साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्टोर संभालने और स्टोर अकाउंट्स का कम से कम 2 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव।

अनुभव प्रमाण पत्र के लिए मान्य संस्थान

आपका कार्य अनुभव केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, स्वायत्त या वैधानिक निकायों, PSU, विश्वविद्यालयों, बैंकों या भारतीय स्टॉक एक्सचेंज (BSE/NSE) में लिस्टेड प्राइवेट कंपनियों से होना चाहिए।

फोरमैन ऑफ स्टोर्स के क्या क्या काम होते है

Indian Coast Guard Group B Vacancy 2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:

  • स्टोर हाउस के मुख्य संरक्षक के रूप में काम करना।
  • अपने अधीन कार्यरत स्टोर कर्मियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को सुपरवाइज करना।
  • लेजर/फोलियो ऑडिट में अधिकारियों का सहयोग करना और ऑडिट टीम के साथ समन्वय बिठाना।
  • स्टोर हाउस की सामग्रियों का इन्वेंट्री कंट्रोल करना एवं कबाड़ का निस्तारण इंश्योर करना।
  • वेयरहाउस में सामग्रियों की प्राप्ति और वितरण की निगरानी करना।

Selection Process

  • आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी: प्राप्त आवेदनों की पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी, केवल पूर्ण और सही पाए गए आवेदनों के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भेजा जाएगा।
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा वाले दिन ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स की चेकिंग होगी, सभी डॉक्युमेंट्स 3 नवंबर 2026 या उससे पहले के बने होने चाहिए।
  • लिखित परीक्षा: ऑफलाइन पेन-पेपर माध्यम से ली जाएगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Exam Pattern

  • लिखित परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा।
  • विभिन्न विषयों से कुल 80 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए पूरे 1 घंटे का समय मिलेगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
विषयप्रश्नअंक
अंकगणित1515
रीजनिंग एवं मानसिक क्षमता1515
सामान्य ज्ञान1515
सामान्य अंग्रेजी1515
पद/ट्रेड से संबंधित प्रश्न2020
कुल8080

Qualifying Marks

80 अंकों की लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आपको श्रेणी अनुसार निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है:

  • UR व EWS: 40% (32 अंक)
  • ST वर्ग: 45% (36 अंक)

Read Also…रेलवे ग्रेजुएट लेवल भर्ती का 3,548 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 6 नवंबर तक

Indian Coast Guard Group B Syllabus

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप बी सिलेबस की विषयवार टॉपिक वाइज जानकारी आप यहां देख सकते है:

गणित

  • सरलीकरण
  • अनुपात-समानुपात
  • साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ-हानि
  • प्रतिशत
  • समय-कार्य
  • चाल व दूरी
  • औसत
  • प्राथमिक क्षेत्रमिति
  • माध्यिका एवं बहुलक

अंग्रेजी

  • Comprehension Passage
  • Prepositions
  • Active & Passive Voice
  • Direct/Indirect Speech
  • Tense, Synonyms & Antonyms
  • Correction of Sentences
  • Phrasal Verbs.

सामान्य ज्ञान

  • भारत का इतिहास
  • भूगोल –
    नदियां
    पर्वत
    बंदरगाह
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय संस्कृति
  • रक्षा एवं युद्ध
  • पड़ोसी देश
  • खेल
  • पुरस्कार व लेखक
  • समसामयिकी
  • सामान्य विज्ञान

रीजनिंग

  • Coding-Decoding
  • Seating Arrangement
  • Blood Relations
  • Logical Reasoning
  • Spatial & Numerical Reasoning
  • Sequences
  • Decision Making
  • Input-Output.

पद संबंधित विषय:

  • Supply Chain Management की मानक प्रक्रियाएं
  • मैटेरियल स्टोरेज
  • इन्वेंट्री मैनेजमेंट
  • डिमांड एवं डिस्ट्रीब्यूशन तकनीक
  • स्टोर लेजर
  • रजिस्टर का रख-रखाव।

ICG Exam Centers

Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा:

  • न्यू मैंगलोर
  • भुवनेश्वर
  • प्रशासनिक कारणों से तटरक्षक बल परीक्षा केंद्र में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

ICG Group B Salary & Pay Level

इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप बी भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 6 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा केंद्र सरकार के नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

Read Also…शिक्षक भर्ती का 32388 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 सितंबर से शुरू

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ICG Vacancy में फॉर्म भरते समय आपको इन डॉक्युमेंट्स की खुद से हस्ताक्षर की हुई फोटोकॉपी अटैच करनी होगी:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • स्नातक मार्कशीट/मास्टर्स डिग्री/डिप्लोमा
  • प्रासंगिक अनुभव प्रमाणपत्र (संस्थान द्वारा जारी)।
  • जाति प्रमाण पत्र (ST/EWS के लिए भारत सरकार के फॉर्मेट में)।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  • 2 अतिरिक्त लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • खुद का पता लिखा लिफाफा जिस पर ₹50 का डाक टिकट लगा हो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

महत्वपूर्ण टिप: फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर करें और उसके नीचे आवेदन की तारीख अवश्य लिखें, मूल दस्तावेज लिफाफे में न भेजें।

Step-by-Step Application Guide

  • नीचे दिए गए लिंक से अधिसूचना व आवेदन फॉर्म (Annexure-I) डाउनलोड कर ए4 साइज पेपर पर प्रिंटआउट निकालें।
  • फॉर्म में अपनी जानकारी केवल अंग्रेजी के बड़े अक्षरों या स्पष्ट हिंदी में भरें।
ICG Foreman of Stores Application Form
ICG Foreman of Stores Application Form
  • निर्धारित बॉक्स में अपनी लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाएं और उस पर इस तरह क्रॉस-साइन करें कि आधा हस्ताक्षर फोटो पर और आधा फॉर्म पर आए।
  • मांगे गए सभी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
  • ₹50 के टिकट वाले लिफाफे और 2 अतिरिक्त फोटो को मुख्य फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • मुख्य लिफाफे के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखें:

“APPLICATION FOR THE POST OF FOREMAN OF STORES – (आपकी कैटेगरी: UR/ST/EWS)”

  • इस लिफाफे को केवल साधारण डाक से नीचे दिए गए पते पर भेजें।
  • लिफाफा स्पीड पोस्ट, कूरियर या हाथ से जमा फॉर्म खारिज कर दिए जाएंगे।

आवेदन फॉर्म भेजने का डाक पता:

The Director General,
{For PD (Rectt)}
Coast Guard Headquarters, Directorate of Recruitment,
C-1, Phase II, Industrial Area, Sector-62, Noida, U.P. – 201309

Important Links

ICG Foreman of Stores Notification ICG Foreman of Stores Notification PDF Download
ICG Foreman of Stores Form ICG Foreman of Stores Form Download
Official Website ICG Portal
More Latest UpdatesJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 सिविलियन जॉब के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है। सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है और सैलरी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 से पहले पहले अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए।

 FAQs

क्या इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप बी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है?

नहीं, Indian Coast Guard Group B Recruitment 2026 केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है, आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके साधारण डाक से नोएडा पते पर भेजना अनिवार्य है।

क्या अन्य OBC या SC श्रेणी के अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, अन्य श्रेणियों के उम्मीदवार भी अनारक्षित (UR) वर्ग के 2 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आयु सीमा या कट-ऑफ में कोई आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा।

अनुभव प्रमाण पत्र किस तरह का होना चाहिए?

अनुभव प्रमाण पत्र किसी भी सरकारी संस्थान, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम या रजिस्टर्ड प्राइवेट कंपनी या बैंक का होना चाहिए, जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि आपने स्टोर मैनेजमेंट या अकाउंट्स का कार्य किया है।

लिफाफे पर कितने रूपये का डाक टिकट लगाना जरूरी है?

आवेदन फॉर्म के साथ स्वयं का पता लिखा हुआ एक अतिरिक्त लिफाफा भेजना होगा, उस पर ₹50 का डाक टिकट लगा होना चाहिए। मुख्य लिफाफे पर वजन के अनुसार सामान्य साधारण डाक का टिकट लगेगा।

क्या साधारण डाक के अलावा स्पीड पोस्ट या कूरियर से फॉर्म भेज सकते हैं?

बिल्कुल नहीं, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कूरियर, स्पीड पोस्ट या हाथ से जमा किए गए आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment