High Court Recruitment 2026 Notification Release: हाईकोर्ट भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2026 के लिए High Court Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जो प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I (Private Secretary Grade-I) के खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है। यदि आप भी न्यायिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

High Court Recruitment 2026 Notification Release
High Court Recruitment 2026

इस उच्च न्यायालय भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, जिसमें देशभर के योग्य उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकते है। इसके अलावा इस आर्टिकल में इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। आवेदन करने से पहले Allahabad High Court Private Secretary Grade-I Bharti का नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।

High Court Recruitment 2026 Overview

Organization NameHigh Court of Judicature at Allahabad
Exam Conducting BodyNational Testing Agency (NTA)
Post NamePrivate Secretary Grade-I
Total Vacancies195 Posts
Apply ModeOnline Only
Selection ProcessCBT, Shorthand & Computer Knowledge Test
Job LocationAllahabad
CategoryLatest Government Jobs 2026
Official WebsiteWebsite

High Court Recruitment 2026 Important Dates

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है, वहीं आवेदन प्रक्रिया भी 12 मार्च से शुरू की जा चुकी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तय की गई है। आवेदन सुधार के लिए 3 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।

उच्च न्यायालय भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती के कुल 195 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों को UR, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियों में अलग अलग विभाजित किया गया है। महिलाओं के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है।

High Court Recruitment 2026 Eligibility Criteria

हाई कोर्ट भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

High Court Qualification 2026

उच्च न्यायालय में प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I की सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

High Court Age Limit 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1991 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

High Court Application Fees 2026

उच्च न्यायालय भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
General/OBC/Other State Candidates₹1900/-
SC/ST/EWS (उत्तर प्रदेश के निवासी)₹1700/-

High Court Recruitment 2026 Selection Process

उच्च न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Stage-I CBT: सामान्य अध्ययन (MCQ), कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा और अनुवाद परीक्षा शामिल है।
Stage-II: अंग्रेजी शॉर्टहैंड डिक्टेशन टेस्ट होगा।
Stage-III: इस चरण में कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा।
Stage-IV: इस चरण में सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन कर चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

इलाहाबाद High Court प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I Salary Structure 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में 7वें वेतन आयोग के अनुसार इन्हें 56,100 रूपये से 1,77,500 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

Read Also….डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के 770 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

How To Apply High Court Recruitment 2026

Allahabad High Court Private Secretary Grade-I Bharti का फॉर्म भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट Allahabad पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ‘New Registration‘ पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज की लेटेस्ट फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करे।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

High Court Recruitment 2026 Apply Online

High Court Notification PDF Notification
High Court Apply Online Apply Now
Official Website Portal

निष्कर्ष: High Court Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो न्यायिक विभाग में उच्च पद पर कार्य करके अपना करियर सेट करना चाहते हैं। 195 पदों के लिए होने वाली यह भर्ती प्रतियोगिता चैलेंजिंग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से लिखित परीक्षा के साथ ही शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से इलाहाबाद हाई कोर्ट Private Secretary Grade-I नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फुल नोटिफिकेशन एवं लेटेस्ट अपडेट को अवश्य चेक करें।

High Court Bharti 2026 FAQ’s

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

क्या आयु सीमा में कोई छूट है?

हां, यूपी के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

प्राइवेट सेक्रेटरी पद के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री और अंग्रेजी शॉर्टहैंड 100 शब्द/मिनट व टाइपिंग टेस्ट 40 शब्द/मिनट की गति का नॉलेज रखने वाले अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत का कोई भी नागरिक इस भर्ती में आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को ही मिलेगा।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment