SSB Head Constable Bharti 2026 Notification Release: एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के 233 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SSB Head Constable Bharti 2026 में निकाली गई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय द्वारा विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt./2025 के तहत हेड कांस्टेबल के कुल 233 खाली पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती ग्रुप ‘सी’ अराजपत्रित (Non-Gazetted) कैटेगरी की है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को भारत या भारत के बाहर कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

SSB Head Constable Bharti 2026 Notification Release
SSB Head Constable Bharti 2026

इस आर्टिकल में SSB Head Constable Vacancy 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है, ताकि आप बिना किसी समस्या के अपना फॉर्म जमा कर सके। शासन की नई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस बार पूरी चयन प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें डिजिटल पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे आधुनिक उपाय शामिल हैं।

SSB Head Constable Bharti 2026 Overview

Organization NameSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameHead Constable (Communication, Electrician)
Total Vacancies233 Posts
Job CategoryCentral Government (Group ‘C’)
Form Start Date21 March 2026
Mode Of ApplyOnline
Job LocationAll India
Pay ScaleLevel-4 (Rs. 25,500 – 81,100)
Category12th Pass Govt Jobs 2026
Official WebsiteSSB

SSB Head Constable Bharti 2026 Important Dates

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 17 मार्च को जारी हो चुका है, वहीं फुल नोटिफिकेशन 21 से 27 मार्च 2026 को जारी किया जा रहा है, आवेदन प्रक्रिया भी 21 मार्च 2026 से शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

EventDates
विज्ञापन प्रकाशन (Employment News) की तिथि21-27 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू21 मार्च 2026 से
आवेदन की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026 (विज्ञापन प्रकाशन से 30 दिन के भीतर)
परीक्षा तिथिआवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

शस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती का आयोजन कुल 233 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन, हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन, हेड कांस्टेबल वेटेरनरी और हेड कांस्टेबल स्टीवार्ड जैसे विभिन्न पद शामिल है।

Post NameVacancies
Head Constable (Veterinary)28 पद
Head Constable (Electrician)103 पद
Head Constable (Steward)02 पद
Head Constable (Communication)197 पद

Note: कुल रिक्तियों का 10% कोटा भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आरक्षित रखा गया है।

SSB Head Constable Bharti 2026 Eligibility Criteria

  • एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारत के मूल नागरिक होने चाहिए, नेपाल और भूटान के नागरिक भी कुछ विशिष्ट पदों पर आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं।
  • आवेदनकर्ता का कोई भी ऐसा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए, जिससे कि उनका आवेदन रद्द कर दिया जाए।
  • उम्मीदवार को पद अनुसार निर्धारित हाईट और चेस्ट के पात्रता मानदंड भी पूरे करने होंगे।
  • इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित निर्धारित मानदंड इस प्रकार है:

SSB Head Constable Qualification 2026

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • HC (Communication): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से भौतिकी, रसायन और गणित विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स, IT या कंप्यूटर साइंस में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • HC (Electrician): किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास और साथ ही संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का कार्य अनुभव या ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • HC (Veterinary): मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं पास और पशु चिकित्सा विज्ञान में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • HC (Steward): इस पद के लिए अभ्यर्थी कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, साथ ही कैटरिंग में डिप्लोमा और 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

SSB Head Constable Age Limit 2026

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार अलग अलग निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं OBC वर्ग को 3 वर्ष तक की छूट दी गई है।

पद का नामऊपरी आयु सीमा
HC (Communication)27 वर्ष
HC (Veterinary)27 वर्ष
HC (Steward)27 वर्ष
HC (Electrician)25 वर्ष

SSB Head Constable Application Fees 2026

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

CategoryApplication Fees
General/EWS/OBC (Male)₹100/-
SC/ST/Ex-Servicemen/Femaleनिशुल्क (कोई शुल्क नहीं)

SSB Head Constable Bharti 2026 Selection Process

एसएसबी हेड कांस्टेबल सरकारी नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • PET/PST: शारीरिक दक्षता (PET) और मानक परीक्षण (PST)
  • Written Exam (CBT)
  • Documents Verification
  • Medical Examination
  • Biometric: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अंगूठे के निशान का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

SSB Head Constable Physical Test 2026 Details

एसएसबी हेड कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम दो चरणों में होगा, एक चरण में दौड़ होगी जबकि दूसरे चरण में हाइट और चेस्ट का माप लिया जाएगा।

Male

  • दौड़: पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ कुल 6:30 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • ऊंचाई: 167.5 सेमी ऊंचाई (पद अनुसार अलग हो सकती है)।

For Female Candidates

  • दौड़: 800 मीटर दौड़ सिर्फ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • ऊंचाई: महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 157 सेमी होनी जरूरी है।
  • Security: परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Read Also….हाईकोर्ट भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

SSB Head Constable Salary Structure 2026

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के आधार पर 25,500 रूपये से 81,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही DA, HRA, राशन मनी और नई पेंशन योजना (NPS) का भी लाभ दिया जाएगा।

How To Apply SSB Head Constable Bharti 2026

SSB Head Constable Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Registration” लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण को पूरा करें।
  • पंजीकरण करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • जिस पद के लिए जिस राज्य से आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अगले चरण में सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Final Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SSB Head Constable Bharti 2026 Apply Online

SSB Head Constable Notification PDF Notification
SSB Head Constable Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSSB

निष्कर्ष: SSB Head Constable Bharti 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो तकनीकी रूप से कुशल हैं और सरकारी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं। कुल 233 पदों पर होने वाली यह भर्ती पूर्णतः पारदर्शी और आधुनिक सुरक्षा मानकों के तहत संपन्न होगी। सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए आज से ही आवेदन करके फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

Disclaimer: यह पूरा आर्टिकल SSB हेड कांस्टेबल के ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है। विस्तृत नियमों और किसी भी बदलाव के लिए कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से जारी अपडेट्स अवश्य देखें।

SSB Head Constable Vacancy 2026 FAQ’s

आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

SC, ST, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन पद के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

इसके लिए PCM के साथ कक्षा 12वीं पास या इलेक्ट्रॉनिक्स/IT/कंप्यूटर साइंस में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, आधिकारिक नोटिस के अनुसार एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार SSB Head Constable Recruitment में आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment