SSC Stenographer Recruitment 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के 731 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 15 मई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

SSC Stenographer Recruitment 2026: यदि आप भी कक्षा 12वीं पास हैं और एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो Staff Selection Commission (SSC) आपके लिए बेहतरीन ऑपर्च्युनिटी लेकर आया है। आयोग द्वारा SSC Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 731 खाली पदों को भरा जाएगा।

SSC Stenographer Recruitment 2026 Notification Release
SSC Stenographer Recruitment 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में SSC Stenographer Vacancy के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, लाइव फोटो नियम, एग्जाम पैटर्न और सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

SSC Stenographer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameStenographer in Grade ‘C’ and ‘D’
Total Vacancy731 Posts (Grade C: 73, Grade D: 658 – संभावित)
Form Start Date24 April 2026
Qualification12th pass + Shorthand (Stenography)
Pay LevelLevel 4 to Level 7 (₹25,500 – ₹1,42,400)
Mode of ApplyOnline (Through OTR)
Last Date14 May 2026
Job LocationAll India
Category12th Pass SSC Govt Jobs 2026
Official websiteSSC

SSC Stenographer Recruitment 2026 Important Dates

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EVENTDATE
नोटिफिकेशन जारी24 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
फीस भुगतान की लास्ट डेट16 मई 2026
करेक्शन विंडो (Correction Window) Open20 और 21 मई 2026
CBT Exam Dateजुलाई – अगस्त 2026

SSC Stenographer Recruitment 2026 Application Fees

एसएससी स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रूपये रखा गया है जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen₹0 (निशुल्क)
All Female Candidates₹0 (निशुल्क)
Mode Of PaymentOnline

SSC Stenographer Bharti 2026 Age Limit

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा ग्रेड सी पदों के लिए 30 वर्ष और ग्रेड डी पदों के लिए 27 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार ओबीसी को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, एससी और एसटी को 5 वर्ष की एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

पद का नामआयु सीमा
ग्रेड ‘C’18 से 30 वर्ष (जन्म 02-08-1996 से 01-08-2008 के बीच)।
ग्रेड ‘D’18 से 27 वर्ष (जन्म 02-08-1999 से 01-08-2008 के बीच)

SSC Stenographer Recruitment 2026 Qualification

किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। साथ ही अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी (शॉर्टहैंड) का ज्ञान होना आवश्यक है।

SSC Stenographer Recruitment 2026 Selection Process

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Stenography Test
  • Documents Verification
  • Medical Test

Read Also….SSC JHT भर्ती के बंपर पदों पर अधिसूचना जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

SSC Stenographer Exam Pattern 2026

  • एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम में कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
SubjectQuestionMarks
रीजनिंग5050
जनरल अवेयरनेस5050
इंग्लिश100100
Total200200
  • लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • जिसमें डिक्टेशन के बाद कंप्यूटर पर टाइपिंग का समय इस प्रकार रहेगा:
Post NameLanguageDictation SpeedTyping Time (Minutes)
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’अंग्रेजी80 wpm50 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’हिंदी80 wpm65 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’अंग्रेजी100 wpm40 मिनट
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’हिंदी100 wpm55 मिनट

How to Apply for SSC Stenographer Recruitment 2026

SSC Steno Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएससी के नए पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि पहले से आपने OTR अर्थात One Time Registration पूरा नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी के साथ OTR प्रॉसेस को पूरा करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब पहले से खींची फोटो अपलोड नहीं होती है, ऐसे में आपको SSC के ‘MySSC‘ ऐप या वेबकैम से लाइव फोटो क्लिक करके अपलोड करनी होगी।
  • फोटो का बैकग्राउंड सादा रखें और चश्मा/टोपी बिल्कुल ना पहनें।
  • अपनी स्कैन की हुई सिग्नेचर (10-20 KB) को अपलोड करें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SSC Stenographer Recruitment 2026 Important Links

SSC Stenographer Notification PDF Download Notification PDF Download
SSC Stenographer Apply OnlineApply Now
Official WebsiteVisit Home Page
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: SSC Stenographer 2026 भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए वरदान है जिनकी इंग्लिश और रीजनिंग मजबूत है लेकिन मैथ्स से डर लगता है। 731 पदों पर यह एक बड़ी भर्ती है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 का इंतजार किए बिना अपना आवेदन आज ही पूरा करें और अपनी तैयारी को नई धार दें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। हम पूरी सावधानी बरतते हैं, लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति के लिए विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

SSC Stenographer Recruitment 2026 FAQs

क्या स्टेनोग्राफर परीक्षा में गणित के प्रश्न आते हैं?

नहीं, SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में गणित (Maths) नहीं पूछा जाता है।

स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D में क्या अंतर है?

ग्रेड C का पे-स्केल अधिक होता है (4200/4600 GP) और इसमें 100 wpm की स्पीड चाहिए, जबकि ग्रेड D (2400 GP) के लिए 80 wpm की स्पीड अनिवार्य है।

क्या 2026 की एसएससी स्टेनो भर्ती में लाइव फोटो अनिवार्य है?

हां, एसएससी के नए पोर्टल पर अब लाइव फोटो ही मान्य है, पुरानी अपलोडेड फोटो नहीं चलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment