SSC Stenographer Recruitment 2026: यदि आप भी कक्षा 12वीं पास हैं और एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो Staff Selection Commission (SSC) आपके लिए बेहतरीन ऑपर्च्युनिटी लेकर आया है। आयोग द्वारा SSC Stenographer Grade ‘C’ और ‘D’ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 731 खाली पदों को भरा जाएगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में SSC Stenographer Vacancy के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, लाइव फोटो नियम, एग्जाम पैटर्न और सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
SSC Stenographer Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organization | Staff Selection Commission (SSC) |
| Post Name | Stenographer in Grade ‘C’ and ‘D’ |
| Total Vacancy | 731 Posts (Grade C: 73, Grade D: 658 – संभावित) |
| Form Start Date | 24 April 2026 |
| Qualification | 12th pass + Shorthand (Stenography) |
| Pay Level | Level 4 to Level 7 (₹25,500 – ₹1,42,400) |
| Mode of Apply | Online (Through OTR) |
| Last Date | 14 May 2026 |
| Job Location | All India |
| Category | 12th Pass SSC Govt Jobs 2026 |
| Official website | SSC |
SSC Stenographer Recruitment 2026 Important Dates
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:
| EVENT | DATE |
| नोटिफिकेशन जारी | 24 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुरू | 24 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 16 मई 2026 |
| करेक्शन विंडो (Correction Window) Open | 20 और 21 मई 2026 |
| CBT Exam Date | जुलाई – अगस्त 2026 |
SSC Stenographer Recruitment 2026 Application Fees
एसएससी स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रूपये रखा गया है जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:
| Category | Application Fees |
| General / OBC / EWS | ₹100 |
| SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen | ₹0 (निशुल्क) |
| All Female Candidates | ₹0 (निशुल्क) |
| Mode Of Payment | Online |
SSC Stenographer Bharti 2026 Age Limit
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा ग्रेड सी पदों के लिए 30 वर्ष और ग्रेड डी पदों के लिए 27 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार ओबीसी को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, एससी और एसटी को 5 वर्ष की एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
| पद का नाम | आयु सीमा |
| ग्रेड ‘C’ | 18 से 30 वर्ष (जन्म 02-08-1996 से 01-08-2008 के बीच)। |
| ग्रेड ‘D’ | 18 से 27 वर्ष (जन्म 02-08-1999 से 01-08-2008 के बीच) |
SSC Stenographer Recruitment 2026 Qualification
किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। साथ ही अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी (शॉर्टहैंड) का ज्ञान होना आवश्यक है।
SSC Stenographer Recruitment 2026 Selection Process
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Stenography Test
- Documents Verification
- Medical Test
Read Also….SSC JHT भर्ती के बंपर पदों पर अधिसूचना जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन
SSC Stenographer Exam Pattern 2026
- एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम में कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
| Subject | Question | Marks |
| रीजनिंग | 50 | 50 |
| जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
| इंग्लिश | 100 | 100 |
| Total | 200 | 200 |
- लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- जिसमें डिक्टेशन के बाद कंप्यूटर पर टाइपिंग का समय इस प्रकार रहेगा:
| Post Name | Language | Dictation Speed | Typing Time (Minutes) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ | अंग्रेजी | 80 wpm | 50 मिनट |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’ | हिंदी | 80 wpm | 65 मिनट |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ | अंग्रेजी | 100 wpm | 40 मिनट |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ | हिंदी | 100 wpm | 55 मिनट |
How to Apply for SSC Stenographer Recruitment 2026
SSC Steno Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसएससी के नए पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
- यदि पहले से आपने OTR अर्थात One Time Registration पूरा नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी के साथ OTR प्रॉसेस को पूरा करें।
- इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- अब पहले से खींची फोटो अपलोड नहीं होती है, ऐसे में आपको SSC के ‘MySSC‘ ऐप या वेबकैम से लाइव फोटो क्लिक करके अपलोड करनी होगी।
- फोटो का बैकग्राउंड सादा रखें और चश्मा/टोपी बिल्कुल ना पहनें।
- अपनी स्कैन की हुई सिग्नेचर (10-20 KB) को अपलोड करें।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
SSC Stenographer Recruitment 2026 Important Links
| SSC Stenographer Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| SSC Stenographer Apply Online | Apply Now |
| Official Website | Visit Home Page |
| More Jobs Update | Join Telegram |
निष्कर्ष: SSC Stenographer 2026 भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए वरदान है जिनकी इंग्लिश और रीजनिंग मजबूत है लेकिन मैथ्स से डर लगता है। 731 पदों पर यह एक बड़ी भर्ती है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 का इंतजार किए बिना अपना आवेदन आज ही पूरा करें और अपनी तैयारी को नई धार दें।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। हम पूरी सावधानी बरतते हैं, लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति के लिए विभाग का निर्णय अंतिम होगा।
SSC Stenographer Recruitment 2026 FAQs
क्या स्टेनोग्राफर परीक्षा में गणित के प्रश्न आते हैं?
नहीं, SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में गणित (Maths) नहीं पूछा जाता है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D में क्या अंतर है?
ग्रेड C का पे-स्केल अधिक होता है (4200/4600 GP) और इसमें 100 wpm की स्पीड चाहिए, जबकि ग्रेड D (2400 GP) के लिए 80 wpm की स्पीड अनिवार्य है।
क्या 2026 की एसएससी स्टेनो भर्ती में लाइव फोटो अनिवार्य है?
हां, एसएससी के नए पोर्टल पर अब लाइव फोटो ही मान्य है, पुरानी अपलोडेड फोटो नहीं चलेगी।