Delhi Police SI Vacancy 2026 Advt No E/37/2026-C-2 Release: दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के 1891 पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Delhi Police SI Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 10 सितंबर को जारी कर दिया गया है। अगर आप दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका है। SSC CPO 2026 के अंतर्गत दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ (CAPF) और सीआईएसएफ (CISF) फायर में सब-इंस्पेक्टर के कुल 1,891 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

Delhi Police SI Vacancy 2026 Advt No E372026-C-2 Release
Delhi Police SI Vacancy

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है, अभ्यर्थी SSC Portal पर जाकर या mySSC Mobile App से घर बैठे ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 तय की गई है। दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, फिजिकल टेस्ट, प्रीवियस ईयर कट ऑफ, सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Key Highlights:

अगर आपकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और आपके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है, तो आप SSC CPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आपको पेपर-1, फिजिकल टेस्ट (PET/PST), पेपर-2 और मेडिकल टेस्ट के चरणों को पार करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Delhi Police SI Vacancy 2026 Overview

Name of ExamSub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2026
Conducting BodyStaff Selection Commission (SSC)
Name of PostSub Inspector (Delhi Police, CAPFs & CISF Fire)
Total Vacancies1,891 Posts
Mode of ApplyOnline
Form Start Date10 Sep 2026
Job LocationDelhi
Pay ScaleRs.35,400 to Rs.1,12,400 (Pay Level-6)
CategoryDelhi Latest Govt Jobs 2026

Delhi Police SI Vacancy 2026 Form Date

कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 10 सितंबर 2026 को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • SSC CPO Form Start Date: 10 सितंबर 2026
  • SSC CPO SI Last Date: 30 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • Fee Deposit Last Date: 01 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • Form Correction Date: 08 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक
  • SSC CPO Paper 1 Exam Date: एसएससी द्वारा जल्द घोषित की जाएगी ।
Delhi Police SI Notification
Delhi Police SI Notification

Delhi Police Sub Inspector Vacancy Details

दिल्ली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती का आयोजन कुल 1891 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए श्रेणी अनुसार निम्नलिखित पद संख्या निर्धारित की गई है:

पद व विभागपुरुषमहिलाकुल पद
Sub-Inspector (Executive) – दिल्ली पुलिस205112317
Sub-Inspector (GD) – CAPFs (CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB)1,1731471,320
Sub-Inspector (Fire) – CISF234234
कुल पद 1,612259 1,891

Delhi Police SI Vacancy 2026 Qualification

दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता निम्नानुसार है:

  1. Delhi Police SI & CAPF SI (GD): दिल्ली पुलिस एसआई और CAPF एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उतीर्ण होना आवश्यक है।
  2. Delhi Police SI (only for Male Candidates): पुरुष अभ्यर्थियों के पास फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के दिन LMV यानी कि कार अथवा बाइक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिन पुरुषों के पास लाइसेंस नहीं होगा, वे केवल CAPF पदों के लिए योग्य माने जाएंगे।
  3. Sub Inspector (Fire) – CISF: दिल्ली पुलिस फायर सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स से B.Sc उतीर्ण होने चाहिए या फिर मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल या फायर इंजीनियरिंग में इनके पास 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

SSC CPO Age Limit

Delhi Police SI Age Limit 2026 के लिए गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, पद अनुसार निर्धारित न्यूनतम से अधिकतम आयु इस प्रकार है:

  • सामान्य पद (Delhi Police & CAPF SI): 20 से 25 वर्ष (आवेदकों का जन्म 02 अगस्त 2001 से 01 अगस्त 2006 के बीच का हो)
  • SI (Fire) in CISF: 18 से 30 वर्ष

Age Limit Relaxation

सरकारी नियम अनुसार उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार निम्नलिखित छूट दी जाएगी:

  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट
  • OBC (NCL): 3 वर्ष की छूट
  • दिल्ली पुलिस के विभागीय उम्मीदवार: ऊपरी आयु 30 से 35 वर्ष तक
  • विधवा व तलाकशुदा महिला: ऊपरी आयु 35 से 40 वर्ष तक

SSC CPO Application Fees

दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती में जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार, SC, ST और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है इन कैटेगरी के अभ्यर्थी बिना शुल्क के फॉर्म जमा कर सकते है।

जिन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क लागू है उन्हें शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन करते समय फॉर्म में गलती होने पर पहली बार सुधार के लिए आपको 200 रूपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रूपये का शुल्क देना होगा।

Delhi Police SI Vacancy 2026 Selection Process

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा:

  1. 1st Phase: पेपर-1 ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  2. 2nd Phase: शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षण (PST/PET – केवल क्वालिफाइंग)
  3. 3rd Phase: पेपर-2 ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा
  4. 4th Phase मेडिकल जांच (DME/RME) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

Note: आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट पेपर-1 और पेपर-2 में प्राप्त कुल अंकों तथा NCC बोनस अंकों को जोड़कर बनाई जाएगी।

Delhi Police SI Exam Pattern 2026

  • दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगा।
  • परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
  • आयोग द्वारा परीक्षा में अलग-अलग सेक्शन के लिए निर्धारित समय निर्धारित किया गया है।

SSC CPO Paper 1 Exam Pattern 2026

  • उप निरीक्षक पद के लिए पेपर 1 कुल 100 प्रश्न का होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, वहीं पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
  • पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
भागविषयप्रश्नअंकसमय
Part IGeneral Intelligence & Reasoning252515 मिनट
Part IIGK & General Awareness252515 मिनट
Part IIIQuantitative Aptitude252515 मिनट
Part IVEnglish Comprehension252515 मिनट
कुल1001001 घंटा (60 मिनट)

Delhi Police SI Paper 2 Exam Pattern 2026

  • पेपर 2 कुल 320 अंकों का होगा, जिसमें 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जिसके लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
भागविषयप्रश्नअंकसमय
Part IGeneral Intelligence & Reasoning204020 मिनट
Part IIGK & General Awareness204020 मिनट
Part IIIQuantitative Aptitude204020 मिनट
Part IVEnglish Comprehension100200 1 घंटा
कुल1603202 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर-2 में 0.50 अंकों की माइनस लागू की गई है।
  • NCC सर्टिफिकेट बोनस अंक: NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को 5%, ‘B’ वालों को 3% और ‘A’ वालों को 2% अतिरिक्त अंक बोनस के रूप में मिलेंगे।

Delhi Police SI Physical Test 2026 Details

Delhi Police SI Vacancy लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें Physical Standard Test (PST) और Physical Endurance Test (PET) शामिल है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

SSC CPO PST Details

कैटेगरीपुरुष लंबाई (cm) पुरुष सीना (cm)महिला लंबाई (cm)
जनरल/OBC /SC170 cm80 – 85 cm157 cm
पहाड़ी क्षेत्र के अभ्यर्थी (गढ़वाल, कुमाऊं आदि)165 cm80 – 85 cm155 cm
ST कैटेगरी162.5 cm77 – 82 cm154 cm

SSC CPO PET Details

एसएससी सीपीओ फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित पीईटी डिटेल इस प्रकार है:

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • 100 मीटर दौड़: 16 सेकेंड में
  • 1.6 किमी दौड़: 6.5 मिनट में
  • लंबी कूद: 3.65 मीटर (3 मौके)
  • ऊंची कूद: 1.2 मीटर (3 मौके)
  • शॉट पुट (गोला फेंक): 4.5 मीटर (3 मौके)

महिला अभ्यर्थियों के लिए

  • 100 मीटर दौड़: 18 सेकेंड में
  • 800 मीटर दौड़: 4 मिनट में
  • लंबी कूद: 2.7 मीटर (3 मौके)
  • ऊंची कूद: 0.9 मीटर (3 मौके)

Read Also….एसएससी जूनियर इंजीनियर सीधी भर्ती के 1748 पदों पर आवेदन शुरू

Delhi Police SI Syllabus 2026 In Hindi

दिल्ली पुलिस एसआई सिलेबस के लिए सब्जेक्ट वाइज टॉपिक विवरण इस प्रकार है:

रीजनिंग

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • ब्लड रिलेशन
  • वेन डायग्राम
  • सिटिंग अरेंजमेंट
  • कथन और निष्कर्ष
  • नॉन-वर्बल रीजनिंग

सामान्य ज्ञान

  • भारत का इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • अर्थशास्त्र
  • विज्ञान
  • पिछले 6 महीने के करंट अफेयर्स

गणित

  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • औसत
  • अनुपात
  • समय और कार्य
  • चाल-दूरी
  • बीजगणित (Algebra)
  • त्रिकोणमिति और क्षेत्रमिति

अंग्रेजी

  • बेसिक ग्रामर रूल्स
  • वोकैब्युलेरी
  • एरर डिटेक्शन
  • क्लोज़ टेस्ट
  • पैराग्राफ रीडिंग

Delhi Police SI Previous Year Cut Off Range

दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम की पिछली कुछ वर्षों की कट ऑफ का विवरण श्रेणी अनुसार इस प्रकार है:

CategoryPaper 1 Cut-OffFinal Cut-Off
General115 – 138280 – 335
OBC108 – 132265 – 320
EWS105 – 128260 – 315
SC85 – 105225 – 270
ST80 – 108215 – 265
पूर्व सैनिक (ESM)40 – 75150 – 200

Note: ध्यान दें कि यह Delhi Police SI Vacancy कट-ऑफ पुराने परीक्षा पैटर्न जो कुल 400 अंक का था उसके अनुसार दी गई है, वर्ष 2026 से नया पैटर्न लागू होने के कारण अब केवल पेपर-2 320 अंकों के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

Delhi Police SI Exam 2026 Ki Tyari Kaise Kare

दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम क्लियर करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:

  • टाइमर लगाकर मॉक टेस्ट दें: नए एग्जाम पैटर्न में अब प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित किया गया है, इसलिए घड़ी देखकर टाइम-बॉउंड मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें, ताकि एग्जाम में कोई प्रश्न छूट ना जाए।
  • अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान दें: मेरिट लिस्ट में सिलेक्शन का मुख्य आधार इंग्लिश विषय होता है। रोज 50 नए शब्द याद करें और ग्रामर के नियम दोहराएं।
  • गणित और रीजनिंग में स्पीड बढ़ाएं: सिटिंग अरेंजमेंट और मेंसुरेशन जैसे बड़े सवालों को जल्दी हल करने के लिए शॉर्टकट ट्रिक्स सीखें।
  • पढ़ाई के साथ रनिंग जारी रखें: लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ ही रोज सुबह कम से कम 30 मिनट दौड़ और कूद का अभ्यास करें, ताकि PET में कोई परेशानी न हो।
  • पुराने पेपर्स हल करें: पिछले 5 से 7 वर्षों तक के लगभग 2018 से 2025 तक के एसएससी सीपीओ प्रीवियस ईयर पेपर्स जरूर सॉल्व करें।

Required Documents for SSC CPO Bharti 2026

SSC CPO Online Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • SSC OTR रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS – केंद्र सरकार के फॉर्मेट में)
  • LMV ड्राइविंग लाइसेंस (केवल दिल्ली पुलिस SI पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
  • लाइव फोटो (mySSC ऐप के जरिए)
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…12वीं पास के लिए एसएससी LDC, JSA और DEO भर्ती के 2536 पदों पर आवेदन शुरू

Delhi Police Sub Inspector Salary

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर को 7th Pay Commission के अनुसार पे लेवल-6 के आधार पर न्यूनतम 35,400 रूपये से अधिकतम 1,12,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली के X-कैटेगरी शहर में महंगाई भत्ते (DA), मकान किराया (HRA) और राशन मनी को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी 65,000 से लेकर 72,000 रूपये तक प्रतिमाह दी जाएगी।

How To Apply for Delhi Police SI Vacancy 2026

Delhi Police SI Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अगर पहले आपने इस नए पोर्टल पर किसी भी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो Login or Register पर क्लिक करें।
SSC Apply Login or Register
SSC Apply Login or Register
  • इसके बाद ‘Register Now‘ पर क्लिक करके जरूरी जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरिफाई करते हुए SSC OTR पूरा करें।
SSC Register Now
SSC Register Now
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करके My Application में जाकर Sub Inspector in Delhi Police & CAPF Exam 2026 के सामने Apply पर क्लिक करें।
Sub Inspector in Delhi Police & CAPF Exam 2026
Sub Inspector in Delhi Police & CAPF Exam 2026
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी, योग्यता और पोस्ट प्रेफरेंस चुनें।
  • mySSC App या वेबकैम से अपनी लाइव फोटो खींचे और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगिरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Preview में दर्ज की गई पूरी जानकारी को चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए Delhi Police SI Vacancy आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Apply Links

SSC CPO Notification SSC CPO Notification PDF Download
SSC CPO Apply OnlineSSC CPO Apply Now
Official WebsiteSSC Portal
Latest Jobs UpdatesJoin Telegram Channel, Join WhatApp Group

निष्कर्ष: Delhi Police SI Vacancy 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो दिल्ली पुलिस या CAPF में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। सही योजना, नियमित मॉक टेस्ट और शारीरिक अभ्यास के संतुलन से आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा कर लें।

Delhi Police SI Recruitment 2026 FAQs

Delhi Police SI Vacancy 2026 में कुल कितने पदों पर निकाली गई हैं?

एसएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती में इस बार कुल 1,891 सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकाली गई है।

दिल्ली पुलिस एसआई की सैलरी कितनी है?

SSC Police & CAPF SI Bharti के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें पे कमीशन के अनुसार पे लेवल-6 के आधार पर न्यूनतम 35,400 रूपये से अधिकतम 1,12,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

क्या पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

हां, दिल्ली पुलिस SI नौकरी के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV यानी कार और बाइक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

एसएससी उप निरीक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment