East Coast Railway Vacancy 2026 Advt No ECOR/Pers/RRC/Act Apprentice /2026-27 Release: बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू ईस्ट कॉस्ट रेलवे अप्रेंटिस के 1599 पदों पर सीधी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे में बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए East Coast Railway Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, ईस्ट कॉस्ट रेलवे (ECoR) ने यह विज्ञप्ति 21 अगस्त को जारी की है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), भुवनेश्वर द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप के अंतर्गत कुल 1599 Act Apprentice पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसमें फिटर, वेल्डर, कोपा और इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न ट्रेडों के पद शामिल है।

East Coast Railway Vacancy 2026 Advt No ECORPersRRCAct Apprentice 2026-27 Release
East Coast Railway Vacancy 2026

ईस्ट कॉस्ट रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 को शाम 05:00 बजे तक फॉर्म भरने का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन लैपटॉप मोबाइल से या अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इस आर्टिकल में ECoR अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

East Coast Railway Vacancy 2026 Overview

Organization NameEast Coast Railway (ECoR)
Recruitment BoardRailway Recruitment Cell (RRC), Bhubaneswar
Advt NoECOR/Pers/RRC/Act Apprentice/2026-27
Post NameAct Apprentice
Total Vacancies1599 Slots
Job/Training LocationOdisha, Andhra Pradesh, and Chhattisgarh
Application ModeOnline
Last Date15 Sep 2026
CategoryLatest Railway Jobs 2026

East Coast Railway Vacancy 2026 Form Date

इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 अगस्त को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • Notification Release Date: 21 August 2026
  • Online Form Starting Date: 26 August 2026 (17:00 Hrs)
  • Last Date to Apply Online: 15 September 2026 (17:00 Hrs)
ECoR Apprentice Notification
ECoR Apprentice Notification

Vacancy Details Unit & Trade Wise

East Coast Railway Vacancy 2026 का आयोजन कुल 1599 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें मंचेश्वर वर्कशॉप, खुरदा रोड, संबलपुर सहित विभिन्न यूनिट्स के लिए अप्रेंटिस के स्लॉट निर्धारित किए गए हैं:

  • प्रमुख ट्रेड: Fitter, Welder, Electrician, Carpenter, Painter, Wireman, Machinist, Turner, Plumber, Black Smith आदि।
  • विशेष ट्रेड: Computer Operator & Programming Assistant (COPA), Secretarial Assistant (Stenography) और Laboratory Technician (Pathology)

कुल पद संख्या में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के साथ-साथ दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों के लिए नियमानुसार क्षैतिज और श्रेणीवार पद आरक्षित रखे गए है।

East Coast Railway Vacancy 2026 Qualification

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
  • साथ ही आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
    Note: मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के साथ कम से कम 50% अंकों से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।

East Coast Railway Apprentice Age Limit

ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती में उम्र की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग एससी और एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की एवं PwD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

Read Also…सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती का 24752 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 सितम्बर तक

ECoR Apprentice Application Fees

अप्रेंटिस पदों के लिए शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

  • General/OBC/EWS: ₹100/-
  • SC/ST/PwBD/Female: निशुल्क

East Coast Railway Vacancy 2026 Selection Process

पूर्वी तटीय रेलवे भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा, बिना इंटरव्यू के कक्षा 10वीं एवं आईटीआई में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इसके बाद अधिकतम अंकों वाले शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Required Documents

ECoR Apprentice Bharti में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जरूरी है:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC-NCL केंद्रीय फॉर्मेट में)
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या एनरोलमेंट स्लिप
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also….10वीं पास आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में मेट, MTS सहित 2615 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी ₹93,200 महीना

ECoR Apprentice Salary

पूर्वी तटीय रेलवे प्रशिक्षु भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनकी ट्रेनिंग अवधि दौरान रेलवे बोर्ड के नियमानुसार निर्धारित दर पर हर महीने न्यूनतम ₹7000 से ₹12000 के बीच तक का स्टाइपेंड दिया जा सकता है, स्टाइपेंड की अधिक जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन चेक करें।

How To Apply for East Coast Railway Bharti 2026

ECoR Recruitment 2026 के अंतर्गत अप्रेंटिस फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026
East Coast Railway Act Apprentice Recruitment 2026
  • इसके बाद नए पेज में “Click to Proceed Further” पर क्लिक करें।
Click to Proceed Further
Click to Proceed Further
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसमें मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को एकदम सही सही भरें।
  • ओटीपी वेरिफाई करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड हूबहू दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, बेसिक जानकारी, ट्रेड और यूनिट का ऑप्शन सावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि आप जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी में हैं, तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में Submit पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

ECoR Apprentice Vacancy 2026 Apply Online

ECoR Apprentice Notification ECoR Apprentice Notification PDF Download
ECoR Apprentice Apply OnlineECoR Apprentice Apply Now
Official WebsiteRRC ECoR Portal
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: East Coast Railway Vacancy 2026 रेलवे सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का एक बेहतरीन मौका है। चूँकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित है, इसलिए बिना देर किए लास्ट डेट 15 सितम्बर से पहले आवेदन करके अपने दस्तावेज तैयार कर लें। यदि आपके मन में इस भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते हैं।

East Coast Railway Vacancy 2026 FAQs

East Coast Railway Vacancy 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट भी मिलेगी।

क्या इस रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू देना होगा?

नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन केवल 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment