Rajasthan LDC Admit Card 2026 Release: राजस्थान एलडीसी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन और एडमिट कार्ड जारी, फटाफट अभी करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक (LDC) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार एलडीसी परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा, जिसके लिए Rajasthan LDC Admit Card 2026 परीक्षा से पहले 1 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे।

Rajasthan LDC Admit Card 2026 Release
Rajasthan LDC Admit Card 2026

इस भर्ती के जरिए कुल 10,644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए राज्य के 5 लाख 92 हजार 819 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। इन परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान एलडीसी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन 28 जून 2026 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से डिस्ट्रिक्ट लोकेशन एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan LDC Admit Card 2026 Highlight

भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर
पद का नामलिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (LDC)
विज्ञापन संख्या04/2026
कुल पद संख्या10,644 पद
कुल आवेदनकर्ता5,92,819
एग्जाम डेट05 जुलाई 2026 (रविवार)
एलडीसी जिला लोकेशन जारी26 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी01 July 2026
कुल पेपर02 (पेपर-I और पेपर-II)
कैटेगरीRSMSSB Admit Card 2026

एलडीसी एग्जाम टाइम और एग्जाम शिफ्ट

लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (LDC) भर्ती परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है:

  • प्रथम पारी (Paper-I): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • द्वितीय पारी (Paper-II): दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
Rajasthan LDC Exam Guidelines
Rajasthan LDC Exam Guidelines

Rajasthan LDC District Location and Admit Card Release Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नियम अनुसार LDC District Location की सटीक जानकारी 26 जून 2026 को एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। वहीं एलडीसी प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 01 July 2026 को जारी किए जाएंगे।

Note: ध्यान दें कि 01 July को जारी होने वाली जिला लोकेशन केवल परीक्षा शहर का पता जानने के लिए है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल 1 जुलाई को जारी होने वाले मुख्य एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट से ही मिलेगा। बोर्ड किसी को भी ऑफलाइन माध्यम से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा।

How to Download Rajasthan LDC Admit Card 2026

राजस्थान एलडीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
RSSB Official Website
RSSB Official Website
  • होमपेज पर दिख “Candidates Corner” अनुभाग में जाएं।
RSSB Candidates Corner
RSSB Candidates Corner
  • विभिन्न विकल्पों के बीच “Admit Card” ऑप्शन पर क्लिक करें।
RSSB Admit Card
RSSB Admit Card
  • अब “RSSB Clerk Grade-II/Junior Assistant Admit Card 2026” के सामने Get Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘Submit‘ पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपका एलडीसी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके इसका साफ प्रिंटआउट निकलवा लें।

परीक्षा से जुड़े 4 सबसे महत्वपूर्ण नए नियम

इस बार बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने पर आप परीक्षा में अयोग्य साबित हो सकते हैं:

  • नियम 1 (फोटो का मिलान): यदि आपके मूल पहचान पत्र यानी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में लगी फोटो 3 साल या इससे ज्यादा पुरानी है, तो उसे तुरंत अपडेट करवा लें, क्योंकि आपके प्रवेश पत्र की फोटो, मूल पहचान पत्र की फोटो और लाइव चेहरे का मिलान होना अनिवार्य है, अन्यथा एंट्री नहीं मिलेगी।
  • नियम 2 (OMR में 5वां ऑप्शन): प्रश्न पत्र में 5 विकल्प जैसे A, B, C, D और E दिए जाएंगे। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो आपको 5वां गोला ‘E’ (अनुत्तरित प्रश्न) अनिवार्य रूप से नीले बॉल पॉइंट पेन से भरना अनिवार्य है।
  • नियम 3 (1/3 निगेटिव मार्किंग): यदि आपने 5 ऑप्शन में से कोई भी गोला खाली छोड़ दिया न तो उत्तर दिया और न ही ‘E’ गोला भरा, तो उस प्रश्न के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • नियम 4 (10% पर अयोग्यता): यदि कोई अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला नहीं भरता है, तो उसे पूरी परीक्षा से ही डिबार कर दिया जाएगा। इन गोलों को चेक करने के लिए परीक्षा के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

ड्रेस कोड और एग्जाम गाइडलाइन

  • परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित ड्रेस कोड में ही प्रवेश दिया मिलेगा। बोर्ड के सामान्य नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन के टी-शर्ट, शर्ट, कुर्ता एवं सिंपल बिना बटन और चेन वाला पजामा, लोअर, पेंट और पैरों में साधारण सैंडल या चप्पल पहनकर आना होगा, पूरी आस्तीन के कपड़े और जूते-मोजे पहनने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा सेंटर पर प्रवेश से लेकर परीक्षा पूरी होने तक बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें।

Rajasthan LDC Admit Card 2026 Important Links

Lower Division Clerk Exam NoticeDownload Notice
RSSB LDC District Location CheckDistrict Location Check, Link 2
RSMSSB LDC Admit Card DownloadAdmit Card Download, Link 2
Official WebsiteRSSB
More Jobs UpdateJoin Our WhatsApp Channel

RSSB Lower Division Clerk Admit Card FAQs

राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 में 10644 पदों पर कुल कितने फॉर्म भरे गए है?

लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के 10,644 पदों के लिए कुल 5,92,819 अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म भरे गए है।

परीक्षा में आईडी प्रूफ को लेकर क्या नियम है?

अगर आपके आईडी कार्ड में फोटो 3 वर्ष या इससे अधिक पुरानी है तो उसे तुरंत अपडेट करा लें, फोटो मैच न होने पर परीक्षा केंद्र में आपको प्रवेश नहीं मिलेगा।

अगर मुझे किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता, तो क्या OMR शीट में गोला खाली छोड़ सकता हूं?

बिल्कुल नहीं, उत्तर न देने की स्थिति में 5वें गोले ‘E’ को भरना अनिवार्य है, अन्यथा 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

एलडीसी डिस्ट्रिक्ट लोकेशन और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

चयन बोर्ड द्वारा एलडीसी एग्जाम डिस्ट्रिक्ट लोकेशन लोकेशन 28 जून 2026 को और Rajasthan LDC Admit Card 2026 1 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment