जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर एवं अन्य के अंतर्गत राजस्थान में कानूनी सहायता और जनजागरूकता को मजबूत करने के लिए Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 का नया आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत योग्य स्थानीय नागरिकों को पैरा लीगल वालंटियर (PLV) यानी “अधिकार मित्र” के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

राजस्थान पैरा लीगल वॉलेंटियर भर्ती उन स्थानीय नागरिकों के लिए एक स्वैच्छिक सेवा अवसर है जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को फ्री कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहते हैं। इस आर्टिकल में Rajasthan Para Legal Volunteer Vacancy 2026 से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आयु सीमा और ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 Overview
| Recruitment Organization | District Legal Services Authority (DLSA), Sri Ganganagar & Rajasthan State Legal Services Authority (RSLSA) |
| Post Name | Para Legal Volunteer (PLV) / अधिकार मित्र (Adhikar Mitra) |
| Vacancies | 29 (District & Taluka Level) |
| Job Type | Voluntary Legal Service Empanelment |
| Job Location | Sri Ganganagar & Talukas, Rajasthan |
| Apply Mode | Offline (By Hand or Registered Post to DLSA / Taluka Offices) |
| Category | Rajasthan Latest Jobs 2026 |
| Official Website | Portal |
Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 Last Date
राजस्थान श्रीगंगानगर पैरा लीगल वॉलेंटियर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 जुलाई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:
- Form Start Date: 30 July 2026
- Last Date: 17 August 2026 (up to 05:00 PM)
- Interview / Selection Date: Announced soon by DLSA
Post Details
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत पैरा लीगल वालंटियर (अधिकार मित्र) के पदों पर होने वाली इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक न्याय की पहुंच को आसान बनाना है। यह कोई पूर्णकालिक नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि एक प्रतिष्ठित सामाजिक और कानूनी सेवा का स्वैच्छिक अवसर है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को पैनल में शामिल किया जाता है।

आवेदक अपनी प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर श्रीगंगानगर या तालुका स्तर पर कार्य करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पैरा लीगल वॉलेंटियर भर्ती के लिए कुल 29 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 Qualification
राजस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती के तहत पैरा लीगल वॉलेंटियर पदो पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कला, वाणिज्य या विज्ञान संकाय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा को लिखने और पढ़ने का नॉलेज होना चाहिए।
पात्रता समूह (Eligible Categories)
पैरा लीगल वालंटियर के रूप में निम्नलिखित समूहों से जुड़े व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाती है:
- सेवानिवृत्त अध्यापक / सेवानिवृत्त राजकीय सेवक / निजी सेवा के अध्यापक
वरिष्ठ नागरिक - समाजशास्त्र में स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर के छात्र तथा शिक्षक
- महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / साथिन
- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक / सामाजिक कार्यकर्ता / राजीविका कार्यकर्ता
- सेवा-भावना से कार्य करने वाली गैर-राजनीतिक संस्थाओं (NGOs) और क्लबों के सदस्य
- अच्छे व्यवहार वाले लंबे समय से सजा भुगत चुके कैदी
- कोई अन्य व्यक्ति जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उचित समझे इत्यादि।
Read Also…राजस्थान में 11000 पदों पर बिना परीक्षा अटल प्रेरक सीधी भर्ती, योग्यता केवल 12वीं पास
Age Limit
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा संबंधित विधिक प्राधिकरण के नियमों के अनुसार निर्धारित की जाती है।
Physical & Mental Fitness: आवेदक मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ होने चाहिए। किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक दोष नहीं होना चाहिए जो सामान्य सेवा या कार्य में बाधा उत्पन्न करे।
Application Fees
राजस्थान पैरा लीगल वॉलेंटियर भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, ऐसे में आरक्षित और अनारक्षित सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Selection Process
राजस्थान पैरा लीगल वॉलेंटियर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- Application Screening: प्राप्त हुए सभी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म की जांच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
- Interview / Interaction: योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या व्यक्तिगत चर्चा के लिए बुलाया जा सकता है।
- Empanelment: चयन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक (Minorities) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को उचित प्रतिनिधित्व मिले।
- Final Merit: जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंतिम पैनल तैयार किया जाता है।
Rajasthan Para Legal Volunteer Salary / Honorarium
राजस्थान पैरा लीगल वालंटियर (PLV) के रूप में कार्य करने पर कोई नियमित मासिक वेतन या पैकेज नहीं दिया जाता है। इसके स्थान पर माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा समय-समय पर नियत फिक्स मानदेय यानी 750/- रूपये प्रतिदिन के आधार पर कार्य दिवसों के अनुसार भुगतान किया जाता है।
Read Also…राजस्थान वनमित्र भर्ती का 80000 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
How To Apply Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026
यदि आप Rajasthan Para Legal Volunteer Vacancy 2026 के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से Rajasthan Para Legal Volunteer Application Form डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई पूरी जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और कार्यक्षेत्र की प्राथमिकता जैसे जिला स्तर या तालुका स्तर सभी को सही-सही भरें।

फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की खुद की हस्ताक्षर की हुई फोटोकॉपी अटैच करें:
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र या 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित 6 महीने से पुराने नहीं होने चाहिए, ऐसे दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र
- स्वयं के हस्ताक्षरयुक्त पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
- जाति प्रमाणपत्र खुद की साइन की हुई फोटोकॉपी
- किसी भी पुलिस थाने या न्यायालय में आपराधिक प्रकरण दर्ज न होने से संबंधित स्व-सत्यापित शपथ पत्र इत्यादि।
- अब पूरी तरह से भरे हुए आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 शाम 05:00 बजे तक या उससे पहले संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर अथवा संबंधित तालुका विधिक सेवा समिति (रायसिंहनगर, अनूपगढ़, सूरतगढ़, घड़साना, श्रीकरणपुर, सादूलशहर, पदमपुर, श्रीविजयनगर) के कार्यालय में खुद से जाकर या पंजीकृत डाक या ईमेल disal5ganganagar@gmail.com के माध्यम से जमा करवाएं।
Important Links
| Para Legal Volunteer Notification | RPLV Notification PDF Download |
| Para Legal Volunteer Form | Para Legal Volunteer Form Download |
| Official Website | RPLV Portal |
| More Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 उन जागरूक नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो समाज सेवा की भावना के साथ कानूनी व्यवस्था और जनजागरूकता में अपना योगदान देना चाहते हैं। “अधिकार मित्र” के रूप में चयनित होकर आप समाज के शोषित और पीड़ित वर्ग को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। चूंकि आवेदन की लास्ट डेट 17 अगस्त 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना ऑफलाइन फॉर्म सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में अवश्य जमा करवा दें।
FAQs
Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2026 के लिए लास्ट डेट क्या है?
राजस्थान अधिकार मित्र भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन फॉर्म कहां जमा करना होगा?
भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर या संबंधित तालुका विधिक सेवा समिति के कार्यालय में जमा करना होगा।
क्या यह एक सरकारी नौकरी है?
यह पूर्णकालिक सरकारी नौकरी नहीं बल्कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत एक स्वैच्छिक सेवा पैनल है, जिसमें तय कार्य दिवसों के आधार पर 750/- रूपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाता है।
क्या Para Legal Bharti के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, यह भर्ती पूरी तरह से निःशुल्क है।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना और हिंदी पढ़ने-लिखने की समझ होना आवश्यक है।