RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, दरअसल आयोग ने नई RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिय राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक विशेष शिक्षा यानी स्कूल व्याख्याता – स्पेशल एजुकेशन के खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026
RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026

राजस्थान प्रथम श्रेणी विशेष शिक्षक भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा हर सकते है। इस आर्टिकल में पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू कर दी गई है।

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 Overview

Recruitment AuthorityRajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer
Post NameSchool Lecturer / Lecturer (Special Education)
DepartmentSecondary Education Department, Rajasthan
Advertisement No.01/Exam/ Lect.-Special Edu./ RPSC/ EP-1/ 2026-27
Total Vacancies121
Mode Of ApplyOnline
Last Date30 June 2026
Job LocationRajasthan
CategoryRPSC Latest Govt Jobs 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 Important Dates

RPSC द्वारा नई शिक्षक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मई 2026 को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 22 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: आयोग द्वारा बाद में घोषित होगी

राजस्थान स्कूल लेक्चरर स्पेशल टीचर भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए प्राध्यापक विशेष शिक्षा के कुल 121 पदों पर स्थाई नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और संगीत सहित विभिन्न विषयों के रिक्त पद शामिल है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें।

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 Eligibility Criteria

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।
  • राजस्थान के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को इस भर्ती में जनरल कैटेगरी में रखा जाएगा।

Rajasthan 1st Grade Special Teacher Bharti 2026 Qualification

राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है:

  • Post Graduate (PG): यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
  • B.Ed. in Special Education: भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. की हो। या सामान्य B.Ed. के साथ 2 वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा किया हो।
  • RCI रजिस्ट्रेशन: परीक्षा की तारीख से पहले आवेदक का RCI में स्थाई या अस्थाई पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • अन्य योग्यता: अभ्यर्थियों को राजस्थान की देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक है।
  • Note: फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा से पहले अपनी योग्यता डिग्री प्राप्त करनी होगी।

RPSC 1st Grade Special Teacher Age Limit

RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और ऊपरी आयु 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

RPSC 1st Grade Special Teacher Sarkari Nokri 2026 Application Fees

आरपीएससी स्कूल स्कूल लेक्चरर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य, OBC एवं MBC क्रीमीलेयर को 600 रूपये देने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC NCL, MBC NCL, दिव्यांग अभ्यर्थी और EWS को 400 रूपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

Read Also – राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,000+ पदों पर बंपर भर्ती, जानें नियुक्ति के नए नियम

RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 Selection Process

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर में उम्मीदवारों को सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा।

RPSC 1st Grade Special Teacher Exam Pattern 2026

  • आरपीएससी स्पेशल लेक्चरर एग्जाम ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 450 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें दो पेपर के अंक शामिल है।
  • पेपर-I (General Studies): कुल 150 अंक, परीक्षा अवधि 1.5 घंटा।
  • पेपर-II (Subject & Special Education): कुल अंक 300, परीक्षा का समय 3 घंटे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स: दोनों पेपर्स में अलग-अलग कम से कम चालीस 40% अंक लाना अनिवार्य है, एससी और एसटी को 5% अंकों की छूट दी गई है।

RPSC 1st Grade Special Teacher Salary 2026

आरपीएससी स्कूल स्पेशल एजुकेशन लेक्चरर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से हर महीने पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 के आधार पर वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड के दौरान फिक्स मासिक सैलरी मिलेगी, जबकि इसके बाद पूरी सैलरी और साथ ही विभिन्न प्रकार के भत्ते भी मिलेंगें।

How To Apply for RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026

Rajasthan 1st Grade Special Teacher ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान के sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर दिख रहे Recruitment Portal सेक्शन को चुनें।
  • यदि पहले OTR नहीं किया है, तो आधार कार्ड से One Time Registration पूरा करें।
  • इसके बाद “Ongoing Recruitment” अनुभाग में Rajasthan 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक डिटेल्स को सही-सही भरें।
  • अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में फीस का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आप फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RPSC 1st Grade Special Teacher Vacancy 2026 Apply Online

RPSC Special Teacher Notification PDF Download
RPSC Special TeacherApply Online
Official Website RPSC

निष्कर्ष: RPSC 1st Grade Special Teacher Recruitment 2026 विशेष शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक शानदार मौका है। पदों की संख्या कम है, इसलिए अभ्यर्थियों को तुरंत ही फॉर्म जमा करके RPSC Exam Prepration में लग जाना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment